क्या टेलीग्राम को बैन करने से पेपर लीक रुक जाएगा?पेपर पहले सिस्टम से लीक होता है, फिर किसी प्लेटफॉर्म तक पहुंचता है। अगर सरकार की मंशा सच में पेपर लीक रोकने की है, तो ऐप्स पर नहीं, दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
लेकिन लगता है सरकार पेपर लीक रोकना ही नहीं चाहती.. आखिर क्यों? 👇
🚨 हल्ला बोल 🚨
भाजपा की निकम्मी सरकार के खिलाफ
कोंडली विधानसभा में बढ़ती पानी की समस्या के विरोध में विशाल प्रदर्शन
पानी के लिए जनता परेशान,
नल सूखे हैं, समाधान गायब है।
अब जनता चुप नहीं बैठेगी,
अपने हक़ की आवाज़ बुलंद करेगी।
📢 आइए, पानी संकट के खिलाफ एकजुट हों
📍 स्थान: मयूर विहार फेज–2, दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय
🕙 समय: सुबह 10:00 बजे
📅 दिनांक: 29 मई 2025
कोंडली विधानसभा की जनता का एक ही नारा —
“पानी दो, समाधान दो!”
“जनता परेशान है, जवाब दो!”
पानी संकट के खिलाफ — हल्ला बोल! ✊💧
ये आजकल मयूर विहार फेज 3 मे क्या हो रहा है, रोज एक घंटे का ग्रिड फेल के नाम पर बिजली का कट लग रहा है.. पहले तो कभी ऐंसा नहीं होता था. कृपया @bsesdelhi@gupta_rekha@ashishsood_bjp संज्ञान लें.
BJP प्रवक्ता प्रेम शुक्ला द्वारा कल टीवी डिबेट में मुझे मेरी जाति के आधार पर “नीच” कहकर अपमानित किया गया। यह सिर्फ एक व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं, बल्कि उस सोच का प्रतीक है जो आज भी दलित समाज को नीचा दिखाने में विश्वास रखती है।
उन्हें लगता है कि जाति जन्म से तय होती है, लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूँ कि मेरी पहचान मेरी मेहनत, काबिलियत और संघर्ष से है।
@ArvindKejriwal जी ने मुझ जैसे साधारण परिवार से आने वाले व्यक्ति को अवसर दिया, मेरी क्षमता पर भरोसा किया और मुझे विधायक से लेकर राष्ट्रीय प्रवक्ता तक की जिम्मेदारी दी यही असली लोकतंत्र है।
लेकिन इसके बावजूद RSS-BJP की सामंतवादी और मनुवादी सोच आज भी लोगों को जाति के आधार पर अपमानित करने से बाज नहीं आती।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ
यह अपमान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है।
यह देश बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलता है, मनुस्मृति की सोच से नहीं।
और ऐसी मानसिकता का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से समय आने पर जरूर दिया जाएगा।
हम तर्क और मुद्दों पर बहस करते हैं, कुतर्क और जातिगत घृणा पर नहीं।
जय भीम। जय संविधान !
आज जो साथ छोड़कर गए, उन्होंने साबित कर दिया कि संघर्ष सबके बस की बात नहीं। डरने वाले पाला बदलते हैं, लेकिन सच्चे क्रांतिकारी हर हाल में डटे रहते हैं। आम आदमी पार्टी में सिर्फ वही रहेंगे, जिनमें लड़ने का जज़्बा और ईमानदारी का हौसला है।
@Saurabh_MLAgk@KuldeepKumarAAP
@Ceo_djb" These sewers have been overflowing for several days, but the Jal Board officials are turning a deaf ear to the situation. Please take immediate cognizance of this matter." Flat # 8 pocket A3 mayur vihar 3
देश पर आई किसी भी मुसीबत के सामने पंजाब हमेशा सीना तानकर खड़ा रहा है। आज पंजाब संकट में है। मेरी सभी देशवासियों से अपील है कि इस मुश्किल घड़ी में पंजाब के लोगों की हर संभव मदद करें।
आम आदमी पार्टी के सभी सांसद व विधायक एक महीने की सैलरी पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में दे रहे हैं। आइये हम सब मिलकर पंजाब को इस भयानक त्रासदी से उबारें।
प्राकृतिक आपदा का कहर भयानक है। लोगों के घर डूब चुके हैं, पशु फँसे हुए हैं और पूरा इलाका डूबा हुआ है। जिन स्थानों पर पानी भरा है, वहाँ देखकर अंदाज़ा लगाना कठिन है कि इसी पानी के 4–5 फुट नीचे पंजाब के लहलहाते खेत दबे हुए हैं।इन सब परिस्थितियों के बीच पंजाब सरकार, समाज और आम आदमी पार्टी पूरी लगन से राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।
आज मैं सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में AAP सांसद बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल (@SantSeechewal63 ) जी के साथ कुछ बाढ़ प्रभावित इलाकों में गया। यह वही क्षेत्र है जहाँ सबसे पहले बाढ़ आई थी। पिछले 21 दिनों से यहाँ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पंजाब सरकार मिलकर लोगों की हर संभव सेवा में लगे हुए हैं। जिन लोगों को निकलना था उनको सुरक्षित तरीके से बाहर लाया जा चुका है और जो लोग अभी भी अपने घरों में रुके हुए हैं, रोज़ाना सुबह उनके लिए भोजन, पशुओं के चारे से लेकर सुरक्षित रहने की सारी ज़रूरतें पहुँचाई जा रही हैं।
यह देखकर संतोष हुआ कि आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता, विधायक, सांसद और पूरी सरकार पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ मानव सेवा में लगी हुई है।
दिल्ली की ज्यादातर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। इन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं और लोग परेशान हो रहे हैं।
लेकिन दिल्ली सरकार और मंत्रियों को कोई फ़र्क़ नहीं पड़ रहा है। वह सभी Reel बनाने में व्यस्त हैं।
दिल्ली ट्रैफ़िक पुलिस शयद किसी बड़ी सड़क दुर्घटना होने का इंतज़ार कर रही है ये हालत है मयूर विहार फेस 3 की जिस रोड पर बड़ी संख्या मे स्कूली छात्र निकलते है जहाँ ट्रैफ़िक पुलिस नदारद खुले आम यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है @LtGovDelhi@dtptraffic@dcpter08@HMOIndia
मयूर विहार फेज 3 मे सेंट मेरी स्कूल के पास कोई भी ट्रेफिक के नियमों का पालन नही करते.. कोई ट्रेफिक पुलिस वालो की व्यबस्था नही है. कृपया संज्ञान लें. @dtptraffic@DelhiPolice
मयूर विहार फेज 3 नई दिल्ली मे रेडफॉक्स होटल से पेपर मार्किट की तरफ जो DDA का रोड अभी बना है उस पर बहुत तेजी से वाहन चलते है, कही भी कोई स्पीड ब्रेकर नही है, कभी भी कोई हादसा हो सकता है, कृपया संज्ञान ले. @dtptraffic@DelhiPolice@official_dda