अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएँ.
योग हमारी आत्मा, मस्तिष्क और शरीर को आपस में जोड़ता है और स्वस्थ जीवन पद्धति का संचालन करता है.
प्राचीन काल से हमारी संस्कृति और जीवन का हिस्सा रहे योग को हमें नई पीढ़ी के अभ्यास में भी लाना चाहिए, ऐसा हमारा संकल्प होना चाहिए.
स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मातृभूमि को पराधीनता से मुक्त कराने हेतु समर्पित रहने वाली बा कस्तूरबा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
उनका त्याग नारी शक्ति की उत्कृष्ट गरिमा को दर्शाता है। उनका जीवन हमें राष्ट्रहित पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
सामाजिक क्रांति के जनक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाकर शिक्षा, समानता और नारी सशक्तिकरण की अलख जगाई। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चा बदलाव संघर्ष और समर्पण से ही आता है।
भारतीय रेलवे की ट्रेनों में बेडरोल का कपड़ा मुख्य रूप से 100% कॉटन या अल्ट्रासॉफ्ट लिनन का उपयोग होता रहा है लेकिन अब 65% कॉटन और 35% पॉलिस्टर जो पहले की अपेक्षा असुविधाजनक हैं।
#rail#indianrailway #
बिहार के युवाओं का पलायन रोकने में विफल मुख्यमंत्री का खुद पलायन कर जाना बिहार के लिए सुखद है।
ओह! सुखद के बदले दुखद पढ़े चुकी मुझसे डिलीट नहीं हो पा रहा ठीक उसी तरह से जिस तरह मुख्यमंत्री बिहार से भय, भूख और भ्रष्टाचार डिलीट नहीं कर पाएं......
हद है जो अपनी मर्जी से दर्जी नहीं बदल सकता उससे बिहार बदलने की उम्मीद की जा रही है। जिसे यह पता नहीं कि XL पहनना या XXL पहनना है उस से पार्टी चलवानी की बात हो रही है। आखिर ये चल क्या रहा है? लगता है बिहार की एक बड़ी आबादी सूखे नशे की चपेट में आ गया है
#Bihar#patna#GraciasAxel
भगवान बुद्ध की तपोस्थली, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अतुल्य परंपरा, शौर्य एवं ज्ञान की भूमि बिहार के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#bihar#बिहार #
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः
मातृशक्ति सृजन, संवर्धन तथा उन्नत समाज की आधारशिला है। नारी शक्ति संस्कृति को संजोती है, सभ्यता को आगे बढ़ाती है और राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती है।
समस्त नारी शक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
होली महापर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और अपार खुशियाँ लेकर आए। रंगों की यह मंगलमय बौछार हर हृदय को उमंग, आनंद और सकारात्मकता के रंगों से सराबोर कर दे।
#holi#HappyHoli
होली महापर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और अपार खुशियाँ लेकर आए। रंगों की यह मंगलमय बौछार हर हृदय को उमंग, आनंद और सकारात्मकता के रंगों से सराबोर कर दे।
#holi#HappyHoli
लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। फिर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पर लाठीचार्ज करना दुःखद है। हर कदम पर लाठी - गोली की सरकार संविधान और लोकतंत्र का गला घोंट रही है। दफादार-चौकीदार संघ की मांगों का बिहार राज्य संविदा कर्मी महासंघ पुरजोर समर्थन करती है।
@AshokChoudhaary जी आप कहते है हम @NitishKumar के दलित है पूछना है कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर वाले संविधान में उल्लेखित "दलित" से भी अलग कोई नीतीश कुमार वाला दलित है या सिर्फ अपने को घिरता देखकर नीतीश को ढाल बना लेते है
या #नीतीश_कुमार_के_मानस_पुत्र के बाद चमचई के लिए एक नया अविष्कार
कर्पूरगौरं करुणावतारं, संसारसारं भुजगेंद्रहारम्।
सदावसंतं हृदयारविंदे, भवं भवानीसहितं नमामि॥
भगवान भोलेनाथ की आराधना के पावन पर्व ‘महाशिवरात्रि’ की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!