आज प्रदेश युवा कांग्रेस मुख्यालय जयपुर में भारतीय युवा कांग्रेस के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राजस्थान युवा कांग्रेस की 'प्रदेश कार्यकारिणी बैठक' में शामिल हुआ।
भाजपा सरकार द्वारा अरावली पर्वतमाला पर कुठाराघात एवं मनरेगा कानून को खत्म करने के कुप्रयास पर विस्तृत चर्चा कर सभी पदाधिकारियों ने इस मुहिम पर निर्णायक और संगठित संघर्ष का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला जी, कपिल देसाई जी, पीसीसी प्रभारी देशराज मीणा जी, कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश, जिले व विधानसभा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। @RahulGandhi@SachinPilot@ManishSharmaIYC@UdayBhanuIYC@Rajasthan_PYC
जन्मदिवस पर प्रेषित स्नेहिल शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद साहब। आपका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन सदैव बना रहे। मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा। @AbhimanyuP00NIA
डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक प्रखर अर्थशास्त्री, दूरदर्शी नेता और देश की सेवा में समर्पित व्यक्ति थे। उनके योगदान हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद इस वीडियो में उनकी विद्वता और भारतीय संविधान एवं लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता की झलक मिलती है।
#ManmohanSingh
आज फतेहाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी श्री बलवान सिंह दौलतपुरिया जी के समर्थन में फतेहाबाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं ढाण्ड सरपंच श्री चन्द्र मोहन पोटलिया जी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर मत व समर्थन की अपील की।
हरियाणा के किसान, युवा, महिलाएं व व्यापारी वर्ग कांग्रेस पार्टी के 7 वादों पर मुहर लगाकर बड़े परिवर्तन के लिए तैयार है। इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @GovindDotasra जी, AICC राष्ट्रीय सचिव व श्रीगंगानगर सांसद @KuldipIndoraINC जी, बाड़मेर सांसद @UmmedaRamBaytu जी, नोहर विधायक अमित चाचाण जी, पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल जी, PCC महासचिव डाॅ. राजेन्द्र मूण्ड जी, हनुमानगढ़ युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बुड़ानिया जी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधिगण, आमजन व युवा कांग्रेस के साथी मौजूद रहे। शानदार कार्यक्रम व मान-सम्मान के लिए श्री चन्द्र मोहन पोटलिया जी का बहुत-बहुत आभार। @IYC
जयपुर में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ भाजपा नेताओं की अनर्गल ,अमर्यादित भाषा के विरोध में युवा कांग्रेस @Rajasthan_PYC द्वारा विरोध प्रदर्शन कर देश के युवाओं, किसानों व गरीबों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, यह लड़ाई सिर्फ राहुल गांधी जी की नहीं, हर उस भारतीय नागरिक की है जो लोकतंत्र, सम्मान और सच्चाई के लिए खड़ा है।
युवा कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीयों और सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के इस साहस के लिए बहुत-बहुत आभार।
@RahulGandhi@SachinPilot@Allavaru@srinivasiyc@IYC
#अलवर
आज लोकप्रिय जननेता आदरणीय श्री @SachinPilot जी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामगढ़ विधायक स्व.श्री जुबेर खान जी के निधन पर उनके आवास पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।
@ShafiaZubairINC
"मोदी जी का अवतरण - युवाओं का भविष्य हरण"
कल बेरोजगार दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ में समस्त पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहें।
समस्त प्रदेश, जिले व विधानसभा के पदाधिकारी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित कर अनुग्रहित करावें। @RahulGandhi@SachinPilot@Allavaru@srinivasiyc@IYC@Rajasthan_PYC
AICC राष्ट्रीय महासचिव, जननेता आदरणीय श्री सचिन पायलट जी कल दौसा में पूर्व सरपंच स्व. श्री मिट्ठुराम जी सैनी की मूर्ति अनावरण एवं किसान सम्मेलन व अलवर में विधायक स्व. जुबेर खान जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आप समस्त कांग्रेसजन, आमजन व युवा कांग्रेस के साथी मौजूद रहे। @SachinPilot@Allavaru@srinivasiyc@Rajasthan_PYC
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, युवा ह्रदय सम्राट, जननेता आदरणीय श्री सचिन पायलट जी का जोधपुर आगमन पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों, युवा कांग्रेस पदाधिकारीयों व कार्यकर्ता साथियों द्वारा शानदार स्वागत किया गया।
राज्य का हर वर्ग, युवा, आमजन श्री सचिन पायलट जी में राजस्थान का भविष्य देख रहा है। @SachinPilot@Allavaru@srinivasiyc@Rajasthan_PYC
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर उपस्थितजनों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर हौंसला बढ़ाया। निरंकारी मिशन की तरफ से मानवता हित के लिए अनेकों संस्थाएं चलाई जा रही है उसके लिए मिशन का धन्यवाद। मान-सम्मान के लिए जाॅनल इंचार्ज श्री धर्मपाल टक्कर जी व समस्त संगत का बहुत-बहुत आभार।
📍 संत निरंकारी सत्संग भवन, टिब्बी ।
@SachinPilot@Allavaru@srinivasiyc@Rajasthan_PYC
अतिवृष्टि से प्रभावित टिब्बी ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के किसान संगठनों के साथ प्रशासन से सकारात्मक वार्ता कर हक व अधिकार की इस लड़ाई में अपना योगदान दिया। जलभराव की इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए विधायक कोष से 25 लाख रुपए की राशि व आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया, तथा उच्चाधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्था बनाकर पानी निकासी के लिए निर्देशित किया। @SachinPilot@Allavaru@srinivasiyc@Rajasthan_PYC
संगरिया के ग्राम नुकेरा में दो बहनों के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर आज हनुमानगढ़ में पीड़िता के परिजनों के साथ आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हुआ और जिला कलेक्टर हनुमानगढ़ से मिलकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा राज में प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। राजस्थान में प्रतिदिन बहन-बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, नहीं सहेगा राजस्थान के नारे के साथ आई भाजपा की देश व प्रदेश की सरकार को अब गरीब, किसान, आमजन व युवा उखाड़ फेंकने को तैयार है।
@RahulGandhi@SachinPilot@Allavaru@srinivasiyc@Rajasthan_PYC@RajCMO@RajGovOfficial