राजस्थान प्रवास के क्रम में जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के आवास पर राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल जी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी संगठन महामंत्री श्री अजय कुमार जी के साथ बैठक में आगामी निकाय चुनाव के तैयारी के दृष्टि से बैठक में तैयारी की समीक्षा की गई ! @blsanthosh
नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व प्रकृति के प्रति श्रद्धा, जीव-जगत के प्रति करुणा और सह-अस्तित्व की हमारी सनातन परंपरा का संदेश देता है।
भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे।
हर हर महादेव!
🕉️ नागपंचमी एवं तृतीय सावन सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🕉️
भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
🙏 हर हर महादेव! 🙏
वंदे मातरम् का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान 🇮🇳
भाजपा युवा मोर्चा बस्ती के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी का घेराव किया गया 💐💐
प्रदीप चौधरी
(जिला उपाध्यक्ष)
भाजपा युवा मोर्चा बस्ती
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देशभर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहा है।
इसी अभियान के अंतर्गत आज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सल्टौआ श्री दुष्यंत विक्रम सिंह जी के सहयोग से भाजपा कार्यालय, बस्ती में जिला महामंत्री श्री अमृत वर्मा जी को 1000 तिरंगा ध्वज भेंट किए गए।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का एक सशक्त माध्यम है।
आइए, हम सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और समर्पण का भाव प्रकट करें और ‘हर घर तिरंगा’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ।
वंदे मातरम्! भारत माता की जय! 🇮🇳
#HarGharTiranga @blsanthosh
Bharatiya Janata Party (BJP)
कैसे चुप बैठूँ, कुछ ख़्वाब अधूरे हैं,
मेरी आँखों में अभी कई सवेरे हैं।।
ठोकरों ने भले ही राहें रोक रखी हों,
हौसलों के कदम आज भी पूरे हैं।।
मंज़िल मिल जाएगी कभी न कभी
इरादे अभी भी मजबूत मेरे हैं।।
हार मानना मेरी फ़ितरत में नहीं,
मेरी कहानी के कई पन्ने अधूरे हैं।।
प्रदीप चौधरी
जम्मू-कश्मीर आगे बढ़ा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर!
धारा 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को नई गति मिली है।
उधमपुर–श्रीनगर–बारामूला रेल लिंक (USBRL) के जरिए कश्मीर राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ा।
चिनाब रेल ब्रिज और अंजी खड्ड रेल ब्रिज जैसी इंजीनियरिंग उपलब्धियों ने देश की कनेक्टिविटी को नई मजबूती दी।
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने घाटी में तेज़ रेल सेवा का नया अध्याय शुरू किया, जबकि ज़ेड-मोड़ सुरंग ने सोनमर्ग तक सालभर सुगम सड़क संपर्क सुनिश्चित किया।
इन परियोजनाओं ने जम्मू-कश्मीर में आवागमन, पर्यटन और विकास की संभावनाओं को नई दिशा दी है।
आज उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री माननीय श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नवीन दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।
माननीय मंत्री जी का कुशल और अनुभवी नेतृत्व प्रदेश व जन-सामान्य की सेवा में मील का पत्थर साबित होगा । आपके सफल और यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं !
आज अपने प्रभार के प्रदेश असम भाजपा की एक वर्चुअल बैठक माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप सैकिया जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, विशेषकर "हर घर तिरंगा" एवं "तिरंगा यात्रा" अभियान की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री रविंद्र राजू जी सहित राज्य पदाधिकारी, सभी प्रदेश मोर्चों के अध्यक्ष, माननीय सांसदगण, मंत्रीगण एवं विधायकगण, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं सह-प्रभारी तथा तिरंगा यात्रा हेतु गठित तीन सदस्यीय जिला टीमें उपस्थित रहीं।
बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन का उत्सव बनाते हुए अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक मंडल एवं जिले में भव्य तिरंगा यात्रा एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।@blsanthosh
सौम्यता, सादगी, संवेदनशीलता और राष्ट्रसेवा का पर्याय रहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म विभूषण सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
अपने ओजस्वी वक्तृत्व, दृढ़ नेतृत्व और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण से उन्होंने भारतीय राजनीति में एक अमिट पहचान बनाई।
विदेशों में संकट में फँसे भारतीयों की सहायता हो या विश्व पटल पर भारत की गरिमा को सशक्त स्वर देना - उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सुषमा स्वराज जी को विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। 🙏
UPI का नया रिकॉर्ड!
जुलाई 2026 में UPI ने 23.66 अरब डिजिटल लेनदेन और ₹29.88 लाख करोड़ के कुल ट्रांजैक्शन मूल्य के साथ अब तक का सबसे बड़ा मासिक रिकॉर्ड बनाया।
यह सिर्फ एक आँकड़ा नहीं, बल्कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'डिजिटल इंडिया' विजन से करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की ज़िंदगी में आई आसानी की कहानी है।
आज चाय की दुकान से लेकर किराना, अस्पताल, टैक्सी, फीस, बिल और छोटे व्यापार तक - कुछ ही सेकंड में सुरक्षित भुगतान संभव है।
नकदी पर निर्भरता घट रही है, समय की बचत हो रही है और डिजिटल लेनदेन पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
बांकीपुर की समस्त सम्मानित जनता से मेरी यह अपील 🙏
आइए, NDA के प्रत्याशी श्री नीरज कुमार सिन्हा जी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल पर मतदान करें और बांकीपुर के विकास में अपनी भागीदारी निभाएँ।
सेवा, समर्पण और विकास की पहचान
NDA प्रत्याशी के पक्ष में करें मतदान 🙏
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत@2047' के महान संकल्प के तहत आज जनपद बस्ती स्थित 'दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' के प्रांगण में विद्यालय के मेधावी और ऊर्जावान 'जेन जी' (Gen-Z) बच्चों के बीच पहुँचकर उनसे सीधा संवाद किया ।
निश्चित रूप से आज की यह 'जेन जी' पीढ़ी आधुनिक तकनीक, नवाचार और असीम संभावनाओं से परिपूर्ण है । यदि हमारी युवा पीढ़ी को सही, सकारात्मक और राष्ट्रवाद से ओतप्रोत मार्गदर्शन मिले, तो इनकी ऊर्जा भारत को विश्वगुरु बनाने में सबसे बड़ा योगदान देगी । साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे किसी भी प्रकार के भ्रामक प्रचार से सजग रहकर तथ्यों के आधार पर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें । कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया ।
इस गरिमामयी एवं ऊर्जावान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के प्रबंधक श्री जे. पी. सिंह जी, प्रधानाचार्य श्री गोपाल त्रिपाठी जी, उप-प्रधानाचार्य श्री वेद प्रकाश सिंह जी, कुशल मंच संचालन कर रहीं दिव्या त्रिपाठी जी एवं कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी जी, श्री विद्यमानी सिंह जी तथा भारी संख्या में उपस्थित सभी प्यारे 'जेन जी' बच्चों व शिक्षकों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद!
#GenZ @blsanthosh #DelhiSchoolOfExcellence #MyFriendGenZ #ViksitBharat2047 #YouthPower #BJP