यूपी में बिजली 10% और महंगी !
भाजपा सरकार जनता को राहत नहीं, सिर्फ नए-नए सरचार्ज दे रही है।
नौकरी नहीं, महंगाई चरम पर, ऊपर से बिजली बिल पर नया बोझ।
बिजली की कटौती अलग, महंगा बिल अलग - यही है डबल इंजन मॉडल?
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः30.05.2026
लगातार हो रहे पेपर लीक, पेट्रोल, डीजल, गैस के बढते दाम, बेरोजगारी, महंगाई, युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने, जनपद चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज निर्माण कराने, अघोषित बिजली कटौती, बेहतर सरकारी स्कूलों की स्थापना, स्मार्टमीटर, पेयजल आपूर्ति, सड़कों की खस्ताहाल हालत, नए संपर्क मार्गों का निर्माण, तहसील एवं थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध खनन, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था आदि जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी चित्रकूट के सदर विधायक श्री अनिल प्रधान के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जिले के नागरिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं राज्यपाल महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में समाजवादी पार्टी चित्रकूट के सदर विधायक श्री अनिल प्रधान ने कहा कि आज इस डबल इंजन की सरकार में चाहे केंद्र सरकार की वैकेंसी हो या राज्य सरकार की वैकेंसी हो बिना पेपर लीक के कोई भर्ती नहीं हो रही है इससे मेहनत करने वाले युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, शिक्षा माफियाओं द्वारा अपने प्रभाव के कारण पेपर लीक कराकर अपने लोगों का चयन कराया जाता है और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है अभी हाल ही में नीट, एसएससी, जीडी पेपर लीक मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्षीय जांच कराकर उक्त मामले में संलिप्त सभी आरोपियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।
श्री अनिल प्रधान ने कहा है कि अभी हाल ही में जनपद चित्रकूट के युवाओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए आमरण अनशन किया गया एवं अनशनकारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को खून से पत्र लिखकर प्रेषित किया गया लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई मेरे द्वारा विधान सभा सत्र के दौरान भी कई बार जिले में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग की गई लेकिन इस तानाशाही सरकार को जनपद वासियों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है और न ही आम जनता की आवाज को सुन जा रहा है हमारी सरकार से मांग है कि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था एवं चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जनपद चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य कराया जाए।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः30.05.2026
बरेली समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनता के मुद्दों को लेकर नावाल्टी चौराहे पर समाजवादी महिला सभा बरेली की जिलाध्यक्ष श्रीमती स्मिता यादव जी की अगुवाई में एक अनोखा और प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। सपा की महिला नेत्रियों एवं भारी संख्या में जुटी महिला शक्ति ने स्थानीय राहगीरों और दुकानदारों को मेलोडी टॉफी खिलाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक किया।
इस दौरान महिला अध्यक्ष स्मिता यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता को असल मुद्दों से भटकाने के लिए मीठे वादों की टॉफी थमा रही है। इसी के विरोध में महिलाओं ने गगनभेदी नारे लगाए।
मेलोडी खाओ, रोजगार भूल जाओ। मेलोडी खाओ, महंगाई भूल जाओ, मेलोडी खाओ, भ्रष्टाचार भूल जाओ।
प्रदर्शन में शामिल महिला नेत्रियों ने संकल्प लिया कि जब तक युवाओं को रोजगार, जनता को महंगाई से राहत और समाज को भ्रष्टाचार से मुक्ति नहीं मिल जाती, समाजवादी पार्टी का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
कार्यक्रम का समापन समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, डिम्पल यादव जिंदाबाद और जय भीम जय समाजवाद के नारों के साथ हुआ।
इस अवसर पर निष्ठा पटेल, मंजू यादव, मंजू शाक्य, नीलम वर्मा, रेखा, शशि चन्द्र, ममता सागर, प्रियंका यादव महिला शक्ति की हुंकार मेलोडी खाओ, बदहाली भूल जाओ।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः30.05.2026
लखनऊ जनपद के विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र में आशा बहुओं ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी, पेंशन व्यवस्था लागू करने एवं विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंची आशा बहनों ने अपनी समस्याओं और सरकार की उपेक्षा के खिलाफ आवाज बुलंद की।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री आर. के. चौधरी एवं समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी मौजूद रहे। इस दौरान आशा बहुओं के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद महोदय को ज्ञापन सौंपकर अपनी प्रमुख मांगों से अवगत कराया तथा उनकी समस्याओं को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने की अपील की।
समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि आशा बहनें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन भाजपा सरकार लगातार उनकी मेहनत और अधिकारों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आशा कार्यकर्ताओं की हर लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनके सम्मान, सुरक्षा तथा अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आशा बहनों ने कोरोना काल सहित हर कठिन परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किया, लेकिन सरकार ने आज तक उन्हें उनके योगदान के अनुरूप सम्मान और सुविधाएं नहीं दीं। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आशा बहनों की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
धरने में मौजूद आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार में लगातार उनका उत्पीड़न हो रहा है, लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। कोरोना काल से लेकर गांव-गांव स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तक आशा बहुओं ने पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य किया, बावजूद इसके आज भी उन्हें सम्मानजनक मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
इस दौरान समाजवादी पार्टी नेत्री रिंकी सिंह, बिसवां ब्लॉक प्रमुख शांति यादव, वंदना चतुर्वेदी जी एवं रीता यादव जी द्वारा धरना स्थल पर मौजूद सैकड़ों आशा बहनों को धूप एवं बारिश से बचाव हेतु छातों का वितरण किया गया। इस मानवीय सहयोग के लिए आशा बहनों ने उनका आभार व्यक्त किया।
समाजवादी पार्टी नेताओं ने कहा कि पीडीए की सरकार बनने पर समाज के हर वर्ग, हर मेहनतकश एवं हर कर्मचारी का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। आशा बहनों को उनका अधिकार, सम्मानजनक मानदेय एवं सामाजिक सुरक्षा दिलाने के लिए समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः30.05.2026
उन्नाव जनपद में दिनांक 26 मई 2026 को मध्य रात्रि में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण स्थानों पर आपत्तिजनक होल्डिंग लगाये गए थे आज उसके विरोध में जनपद के जिलाध्यक्ष श्री राजेश कुमार यादव ने समाजवादी पार्टी जनपद उन्नाव के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को उपरोक्त प्रकरण से अवगत कराते हुए प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उपरोक्त प्रकरण में शामिल अराजक तत्वों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की माँग की जिससे भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो और उन्नाव जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे और साथ ही दिन प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल और गैस के बढ़ रहे दामों तथा बिजली की लगातार बढ़ती कटौती को लेकर भी उन्नाव की जनता जनार्दन की तरफ से विरोध प्रकट किया गया।
श्री यादव ने इस मौके पर मीडिया के साथियों से बातचीत करते हुए कहा कि जो भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती, दिन प्रतिदिन बढ़ रही मंहगाई पर लगाम नहीं लगा सकती, युवाओं को रोजगार नहीं दे सकती, भर्ती परीक्षाओं को निष्पक्ष नहीं करा सकती वो आम जनता का ध्यान इन महत्वपूर्ण मुद्दों से भटकाने के लिए समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के दिन प्रतिदिन नए-नए हथकंडे अपनाने का काम करती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव, बदलू खां, राधेलाल रावत, पूर्व प्रत्याशी डॉ० आँचल वर्मा, मुन्ना अल्वी सहित जनपद के समस्त नेतागण, पदाधिकारीगण एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
ये बंगाल है, जहाँ BJP के आते ही हिंसा,गुंडागर्दी और आतंक का शासन शुरू हो गया है।
सांसद @abhishekaitc पर जानलेवा हमला साबित करता है कि BJP बंगाल बर्बाद करने आ गई है।
ये मोदी का बंगाल में बदलाव है।
चाहे 100 पेपर लीक हो जाएँ
चाहे 100 पुल गिर जाएँ
चाहे 100 का डॉलर हो जाए
चाहे 100 का पेट्रोल हो जाए
चाहे 100 भगदड़ में मर जाएँ
चाहे 100 आतंकी हमले हो जाएँ...
@narendramodi@Santosh17795748 उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस वे 36 हजार करोड़ रुपए से बना है। एक व्यक्ति ने टूटी हुई सड़क दिखाई है। यह व्यक्ति हाथ से डामर उखाड़कर उसकी क्वालिटी दिखा रहा है। यह एक्सप्रेस वे 80% अदानी कम्पनी ने बनाया है। अब इस व्यक्ति पर कभी भी, कहीं भी FIR हो सकती है।🙄
गजब भ्र्स्टाचार है 🤔