करोड़ों स्वयंसेवकों के प्रेरणास्रोत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक आदरणीय श्री मोहन भागवत जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्रसेवा में समर्पित आपका जीवन हम सबके लिए सतत प्रेरणास्रोत है। प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@RSSorg@DrMohanBhagwat
ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 🇮🇳
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में भारत आज वैश्विक संबंधों को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर रहा है।
#BRICS2026
भारत में आप सभी का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए मुझे अत्यंत खुशी हो रही है।
भारत की BRICS अध्यक्षता People's Centric और Humanity first अप्रोच पर आधारित है।
- प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#BRICS#BricsIndia2026
जन-जन से आत्मीय जुड़ाव!
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में सम्मिलित होने के लिए दिल्ली मेट्रो से यात्रा करते हुए मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा बच्चों और सहयात्रियों से किया गया सहज संवाद, उनकी जन-सरोकारी कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण है।
#PMModiAtSRCC
राज्य सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा जी को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका सुदीर्घ अनुभव, जनकल्याणकारी विजन और सहज कार्यशैली निश्चित रूप से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह को समग्र विकास, सुशासन और सशक्तिकरण के नए शिखर पर ले जाएँगे।
@drdineshbjp
वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं और कच्चे तेल की अस्थिर कीमतों के दौर में, भारत की जीडीपी का 7.8% की शानदार दर से बढ़ना देश के अप्रतिम आर्थिक सामर्थ्य का प्रतीक है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के फलस्वरूप आज हमारी अर्थव्यवस्था विश्व पटल पर एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरी है। एक सशक्त, आत्मनिर्भर और 'विकसित भारत' के निर्माण की दिशा में हम निरंतर अग्रसर हैं। 🇮🇳
लाखों माताओं-बहनों को 'PM स्वनिधि योजना' से नई ताकत मिल रही है। 'महिला सशक्तिकरण' के इस पहलू की उतनी चर्चा नहीं होती, जितनी होनी चाहिए।
'PM स्वनिधि योजना' की लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं। यानी देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं।
#MannKiBaat
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'Oliy Darajali Do’stlik' से अलंकृत किया जाना सभी देशवासियों के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।
यह सम्मान प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, भारत की सुदृढ़ होती वैश्विक भूमिका और विभिन्न देशों के साथ प्रगाढ़ होते मैत्रीपूर्ण संबंधों की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भारतीय जनता पार्टी, कुशीनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश मिश्र जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
उनका निधन भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏
#12YearsOfJanDhan आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'प्रधानमंत्री जन-धन योजना' आज गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बन चुकी है।
इस ऐतिहासिक पहल ने देश के दूर-दराज के गांवों, हमारी माताओं-बहनों और श्रमिक वर्ग को बैंकिंग प्रणाली की मुख्यधारा से जोड़कर उनके जीवन में स्वावलंबन और सम्मान का एक नया सवेरा लाया है।
पडरौना स्थित आवास पर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए आत्मीय जनों से भेंट-वार्ता हुई।
जनता-जनार्दन के साथ यह निरंतर संवाद और उनका असीम स्नेह मुझे जन-कल्याण के प्रति सदैव एक नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर देता है।