नगर अध्यक्ष मऊरानीपुर, बहुजन समाज पार्टी
सदस्य -ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन,
सदस्य - मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन
पत्रकार - राजसत्ता समाचार
देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में आज हुआ भीषण अग्निकाण्ड अति-दुर्भाग्यपूर्ण तथा इसमें काफी लोगों की हुई मौत तथा कई लोगों के घायल होने की भी घटना अत्यन्त ही दुखद। सभी पीड़ित परिवार वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।
ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम पर केन्द्र व दिल्ली सरकार को ज़रूर ��िशेष ध्यान देना चाहिये ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो सके।
*सामाजिक_परिवर्तन_दिवस_की_हार्दिक_शुभकामनाएं*
आज ही के दिन 3 जून 1995 को विश्व के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश में भारत की प्रथम दलित महिला सामाजिक परिवर्तन की महानायिका सुश्री बहन कुमारी *मायावती जी ने म��ख्यमंत्री पद की सपथ ग्रहण किया था !*
*बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर अमर रहें*
यूपी के जिला मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी की लगभग 17 वर्षीय बेटी एंव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बदमाशों द्वारा की गई हत्या की खबर अत्यंत दुःखद एंव चिंताजनक है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। सरकार इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।
ईद अल अज़हा, अर्थात् कुर्बानी के इस पर्व की दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुस्लिम भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को दिली मुबारकबाद।सभी देशवासियों से गुज़ारिश है कि अन्य त्योहारों की तरह बक़रीद को भी भाईचारे के साथ मनाएं! जय भीम! जय बसपा विजय बसपा!!
माननीय बहन जी आपसे निवेदन है की श्रीवास समाज में कोई नेता निकालिए वरना श्रीवास समाज धोबी हमसे बहुत दूर चला गया है कोई भी जुड़ने को लिए तैयार नहीं है मैं प्रदीप रामकुमार श्रीवास नगर अध्यक्ष मऊरानीपुर झांसी उ प्र @Mayawati@MP_SiddharthBSP@PalVishwnathbsp@AnandAkash_BSP
बी.एस.पी. के विधायक श्री उमाशंकर सिंह जबसे बी.एस.पी. में आये हैं उन्होंने पूरी ईमानदारी व निष्ठा से अपनी ज़िम्मेवारी निभाई है और आजतक इनके क्षेत्र से इनके बारे में किसी भी प्रकार की अवैध तरीके़ से सम्पत्ति अर्जित करने या अन्य कोई भी ग़लत कार्य करने की शिकायत नहीं आई है।
हालाँकि पिछले लगभग दो वर्षों से वे काफी गंभीर बीमारी से जूझ रहें हैं, ऐसी स्थिति में आयकर विभाग को अगर इनके सम्बन्ध में कोई शिकायत मिली थी तो वे इनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इनके ठीक हो जाने के उपरान्त इनसे पूछताछ कर सकते थे। हम कोई इस विभाग के कार्य में दख़ल नहीं दे रहें, लेकिन आज जिस तरह से इन पर अति-गंभीर बीमारी के दौरान कार्रवाई की गयी है वह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है और मानवता के ख़िलाफ है।
देश में करोड़ों-करोड़ ’बहुजन समाज’ के मसीहा भारतरत्न परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को आज उनके परिनिर्वाण दिवस (देहान्त) पर मेरे द्वारा नई दिल्ली निवास स्थान पर तथा उत्तर प्रदेश के 12 मण्डलों के पार्टी के लोगों व बाबा साहेब के अनुयाइयों द्वारा यू.पी. की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के तट पर बी.एस.पी. सरकार द्वारा निर्मित विशाल व भव्य ’डा. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल’ में एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली तथा उत्तराखण्ड राज्य के लोगों द्वारा दिल्ली सीमा पर ज़िला गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में बी.एस.पी. सरकार द्वारा स्थापित ’राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल एवं ग्रीन गार्डेन’ में भारी संख्या में एकत्र होेकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित किये।
यहाँ नोएडा में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द ने भी बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये जबकि देश के अन्य राज्यों में बी.एस.पी. के लोगों ने ज़ोन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करके बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया, जिसके लिए पार्टी प्रमुख ने सभी का व ख़ासकर उत���तर प्रदेश के लोगों का पूरे तहेदिल से शुक्रिया व आभार प्रकट किया।
साथ ही, कहा कि स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के साथ-साथ संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर क�� जयंती एवं पुण्यतिथि के ख़ास मौकों पर यह सवाल मन-मस्तिष्क में उठता रहेगा कि संविधान के पवित्र मानवतावादी व कल्याणकारी उद्देश्यों पर आधारित देश के करोड़ों बहुजनों के ’आत्म-सम्मान व स्वाभिमान-युक्त अच्छे दिन’ कब आयेंगेेे।
वैसे भी देश की एकमात्र अम्बेडकरवादी पार्टी होने के नाते बी.एस.पी इस बात को लेकर सचेत, सजग व चिन्तित भी है कि देश के उन करोड़ों शोषित-पीड़ित दलितों, आदिवासियों व अन्य पिछड��े वर्गों (ओबीसी) आदि समाज के लोगों के लिये थोड़े ’अच्छे दिन’ अब तक क्यों नहीं आये हैं जिनके लिये बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर आजीवन कड़ा संघर्ष करते रहे और अन्ततः उनके हित, कल्याण व उत्थान हेतु संविधान में अनेकों अधिकार देकर क़ानून बनवाये। इनको शत्-शत् नमन्।
दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के दृष्टिगत, प्रदेश में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु माननीय मुख्यमत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में समस्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेक��ंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा समस्त जनपदीय पुलिस अधिकारियों को निम्न निर्देश जारी किए गए हैं:
1.सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में उपस्थित रहें तथा संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करें।
2.महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाए और थ्रेट असेसमेंट के अनुसार सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।
3.वाहनों की चेकिंग, मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन/भीड़भाड़ केंद्रों पर सघन सतर्कता बरती जाए — साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को अनाव���्यक असुविधा न हो।
4.एटीएस, क्यूआरटी (Quick Response Teams), बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वॉड को तत्पर मोड में रखा जाए तथा फुट पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन बढ़ाया जाए।
5.सीसीटीवी फ़ीड्स का रीयल-टाइम विश्लेषण किया जाए; तथा स्थानीय ख़ुफ़िया तंत्र तथा नागरिक सूचना नेटवर्क को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।
6.भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्ति��ों की सघन चेकिंग की जाय।
7.यूपी 112 पीआरवी निरंतर संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहें ।
8- सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लिया जाय और अफ़वाह फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाय।
भारत के प्रधान न्यायाधीश श्री बी. आर. गवई के साथ आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन पर अभद्रता करने की कोशिश अति-दुखद तथा इस शर्मनाक घटना की जितनी भी निन्दा की जाये वह कम है। सभी को इसका उचित व समुचित संज्ञान ज़रूर लेना चाहिये।
भारत के प्रधान न्यायाधीश श्री बी.आर.गवई के साथ आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान उन पर अभद्रता करने की हि��्मत की है,ये सरकार की कमजोरी को दर्शाता है! यदि शाहू,फुले,अम्बेडकर और कांशीराम सहाब की विचारधारा को मानने बालों की अर्थात बहुजन समाज पार्टी की सरकार होती तो ये संभव होता! सोंचों !
*तर्कवाद, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जन अधिकार , आत्मसम्मान तथा वंचितों के उत्थान के लिए आवाज़ उठाने वाले और आजीवन धार्मिक अंधविश्वास, पाखंड, जातिवाद व वर्णव्यवस्था का विरोध करने वाले महान विचारक व समाज सुधारक श्री ई वी रामास्वामी नायकर पेरियार जी की जयंती पर शत् शत् नमन!!” जय भीम!
माननीय बहिन जी में प्रदीप रामकुमार श्रीवास नगर अध्यक्ष मऊरान���पुर जिला झांसी आपसे निवेदन करता हु कि श्रीवास समाज (धोबी) का कोई भी बड़ा नेता नहीं है जिससे मेरी समाज बसपा के प्रति टूट रही है निवेदन है कि किसी धोबी समाज के नेता को आगे प्रदेश में लगाया जाए @Mayawati
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कई ज़िम्मेदार पदों पर लम्बे वर्षों तक कार्यरत रहे एवं पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिद्धार्थ, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये कुछ माह पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, उन्होंने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर आज अपने लम्बे पोस्ट के ज़रिये सार्वजनिक तौर पर अपनी ग़लती की माफी माँगी है तथा आगे पार्टी और बी.एस.पी मूवमेन्ट के प्रति पूरी तरह से वफादर रहकर बाबा साहेब ��ा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में पूरे जी-जान से लग जाने का आश्वासन बहुजन समाज व बी.एस.पी. नेतृत्व को दिया है।
हालाँकि उन्हें अपनी ग़लती का एहसास बहुत पहले हो चुका था और वे इसका लगातार पश्चाताप विभिन्न स्तर पर कर रहे थे, किन्तु आज उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपन��� पछतावा ज़ाहिर किया है, जिसको ध्यान में रखते हुये पार्टी व मूवमेन्ट के हित में उन्हें पार्टी द्वारा एक मौका दिया जाना उचित समझा गया है और इसीलिये बी.एस.पी. से उनके निष्कासन का फैसला आज तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है अर्थात् इनको पार्टी में वापस ले लिया गया है।
उम्मीद है कि पार्टी के अन्य सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं की तरह वे भी पूरे तन, मन, धन से पार्टी व मूवमेन्ट को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर योगदान ज़रूर देंगे, ताकि बी.एस.पी. के नेतृत्व में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का कारवाँ आगे बढ़ता हुआ बहुजन समाज को शोषित वर्ग से ऊपर उठाकर यहाँ प्रदेश एवं देश का शासक वर्ग बना सके।
मान० बहन जी का हृदय की गहराईयों से आभार व्यक़्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे माँफ़ किया और पार्टी में वापस लिया! मैं एक बार फिर से बहिन जी को विश्वास दिलाता हूँ कि मैं हमेशा पार्टी को मज़बूत करने का काम करूँगा! जय भीम! जय बसपा!