मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी का मामला बेहद चौंकाने वाला है।
बिना मज़दूरी दिए काम करवाने के अलावा, मजदूरों को कुत्तों से कटवाया गया, भाले से गोदा गया, कोड़े मारे गए, और उन्हें मवेशियों का चारा खिलाया गया। यह इंसानी गरिमा पर हमला है - पीड़ितों को न्याय के साथ पुनर्वास और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
साथ ही हमें यह भी पूछना ज़रूरी है कि मज़दूर ऐसी खतरनाक परिस्थितियों में किन मजबूरियों में फंस जाते हैं।
जब रोज़गार ख़त्म हो जाते हैं, आमदनी ठहर जाती है, और सबसे कमज़ोर वर्गों के लिए बने मनरेगा और श्रम कानूनों जैसी सुरक्षाएं कमज़ोर कर दी जाती हैं, तो हताशा बढ़ती जाती है। जिन लोगों के पास कोई और विकल्प या सुरक्षा नहीं होती, वो ऐसे शोषण का आसान शिकार बन जाते हैं।
यह कोई आम आपराधिक घटना नहीं है - यह एक धराशाई हुई अर्थव्यवस्था का मलबा है।
Wishing the Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru Joseph Vijay, a very happy birthday.
I wish you good health and success in all your efforts. I stand with you in defending the rights, dignity, and aspirations of the Tamil people, and in working together for the state’s progress.
Re-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएँ।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा।
सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी। छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं - अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए।
Warm birthday wishes to Rahul Gandhi ji. Your consistent efforts to connect with people across India and raise issues that matter, reflects a deep commitment to public service. Wishing you good health, happiness, and continued strength in your journey ahead.
@RahulGandhi@INCIndia
बिहार पुलिस कह रही है कि यह लड़का विक्षिप्त था! कहां से विक्षिप्त लग रहा है? लड़के ने रिवॉल्वर फेंककर सरेंडर कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दिया गया। यह निर्मम हत्या है।
हत्यारे पुलिस कर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए और हत्या का मुकदमा चलना चाहिए!
मैं राहुल गांधी को शुभकामनाएं देने आया हूं। मैं उनके लिए निरंतर संकल्प, दृढ़ता, साहस और शक्ति की कामना करता हूं, ताकि वे देश में एक अधिक समावेशी लोकतंत्र के लिए अपना नेतृत्व जारी रख सकें
- शशि थरूर
NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की HRTC बसों में आने-जाने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। यह सुविधा 20 जून 2026 से 22 जून 2026 तक मिलेगी।
हमारी सरकार विद्यार्थियों के साथ खड़ी है और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग देने को प्रतिबद्ध है।
सभी अभ्यर्थियों को NEET परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। आप सभी आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और सफलता प्राप्त करें।
Warm birthday wishes to the Leader of Opposition Shri @RahulGandhi avaru.
Throughout your public life, you have always stayed connected to the many voices that shape our nation. Whether it is the aspirations of our youth, the concerns of farmers, the dreams of women or the voices of the marginalised, you have consistently sought to bring their hopes and concerns to the centre of our national discourse. Your politics is shaped by compassion, inclusiveness and a deep commitment to the idea of India.
I have always valued our association and the many conversations we have shared over the years. It has been a privilege to walk alongside you in our shared commitment to serving the people and upholding the values of our constitution.
On your special day, I wish you good health, happiness and many more years of service to our nation. May you continue to inspire millions with your warmth, sincerity and your steadfast belief that the voice of the common man must always be heard.
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
किसानों के अधिकारों, छात्रशक्ति एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा का आपने जो महत्त्वपूर्ण दायित्व निभाया है, उसमें आपको निरंतर सफलता प्राप्त हो। देश और समाज की उन्नति एवं विकास में आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आनेवाला वर्ष आपके जीवन में नई उपलब्धियां और सफलता लेकर आए — इन्ही मंगलकामनाओं के साथ आपको पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
कोटा, आप कमाल थे।
यकीन मानिए, कल हमने मिलकर इतिहास की शुरुआत की।
हज़ारों छात्र मैदान में थे, लाखों लोगों ने ऑनलाइन देखा - और देश को पहली बार खुलकर पता चला कि शिक्षा के नाम पर कितनी बड़ी वसूली चल रही है।
लेकिन यह तो सिर्फ़ शुरुआत है। कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है। और इस सफ़र में आपकी जगह तय है।
अपने सुझाव भेजिए। Petition पर अभी Sign कीजिए।
#ChhatronKiGoonj
The first in the series of interaction that @RahulGandhi ji will have with students across the country, was insightful, progressive and compelling.
This dialogue strikes a new chord. A new approach and fresh ideas are needed to fulfill the needs, ambitions, and aspirations of the next generation.
#ChhatronKiGoonj
📍Kota
कल कोटा में Gen-Z ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयासों की खुल कर तारीफ की.!
सभी NEET अस्प्रिंट्स ने कहा कोई तो है जिसने छात्रों के भविष्य के बारे सोचा.!
छात्रों ने कहा जो दर्द इस साल के बच्चों ने सहा हम नहीं चाहते उसी दर्द और डिप्रेशन से हम गुजरें।
राहुल गांधी ने कल कोटा में कहा कि सिर्फ़ 5 परीक्षाओं - NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार का हर साल 3.5 लाख करोड़ ₹ खर्च होता है।यह भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना है।
पता है, भारत की सिर्फ़ 5 परीक्षाओं - NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार हर साल कितना ख़र्च करते हैं?
₹3.5 लाख करोड़।
यानी भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना। शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान और महिला-बाल विकास - इन पाँच मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर।
और बदले में करोड़ों युवाओं को क्या मिलता है? तनाव, अनिश्चितता, बेरोज़गारी, और टूटते सपने।
जो ख़र्च सरकार की ज़िम्मेदारी है, उसका बोझ आज परिवार उठा रहे हैं।
#ChhatronKiGoonj
देश के विद्यार्थियों से एक अपील-
हम मानते हैं कि आपका सपना आपसे छीना जा रहा है, आपका भरोसा सिस्टम पर से उठ गया है, आपका और आपके परिवार की खून-पसीने की कमाई लूटी जा रही है, फिर भी आप अपने आपको सजा मत दो, भ्रष्ट व्यवस्था के दोषी आप नहीं हो।
कायर वो हैं जो आपसे झूठ बोलते हैं, आपका पेपर चोरी करते हैं तो आप ख़ुद को दोष क्यों देते हो? आप फेल नहीं हो, ये सिस्टम फेल हुआ है। सजा अपराधी को मिलनी चाहिए, आपको नहीं।
आप इस दौर में ख़ुद को अकेला मत समझो, अपने हक़ के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करो। नेता प्रतिपक्ष और पूरी काँग्रेस पार्टी, हमसब आपके साथ हैं।
#NoToSuicide