भारतीय युवा कांग्रेस के क्रन्तिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @srinivasiyc बी वी श्रीनिवास जी को जन्मदिन की अनन्त शुभकामनायें!महादेव का आशीर्वाद बना रहे!
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।"
महान समाज सुधारक, विचारक और स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर सादर नमन।
बाल गंगाधर तिलक जी के विचार सदैव समाज को नई दिशा दिखाते रहेंगे।
"दुश्मन की गोलियों का सामना हम करेंगे, आज़ाद हैं, आज़ाद ही रहेंगे" जैसे विचारों से करोड़ों भारतीयों के अंदर क्रांति की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर सादर नमन।
चंद्रशेखर आजाद जी की वीरता की गाथा देशवासियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
खगल, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा में उपस्थित जनता-जनार्दन ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा जी को विजयी बनाने का विश्वास दिलाया। यहाँ के लोगों को न तो भाजपा पर भरोसा है और न ही उसके जनगद्दार उम्मीदवार पर। यहाँ के जन-जन को विश्वास है कि उनके क्षेत्र के विकास व जनसमस्याओं के समाधान की आस सिर्फ कांग्रेस से ही पूरी हो सकती है।
देवतुल्य जनता का यह यकीन हमारी सरकार की जनकल्याणकारी नीति व विकास योजनाओं की देन है। जिसे कायम रखने के लिए हम कटिबद्ध हैं।
प्रदेश सरकार विधवा बहनों के लिए भी तमाम योजनाएं चला रही है। जिससे वे आसानी से अपना जीवन यापन कर सकें। हम उन्हें मकान बनवाने में मदद करने से लेकर उनके बच्चों को पढ़ाने-लिखाने तक का ध्यान रख रहे हैं। कम आयु में विधवा हुई बहनों का जीवन फिर से खुशहाल व खूबसूरत बनाने के लिए हमने विधवा पुनर्विवाह योजना की राशि में भी आशातीत बढ़ोतरी की है।
हिमाचल की हर महिला को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का हक देना हमारी जिम्मेदारी है।
आत्मनिर्भर हिमाचल का सपना पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर देहरा बनाना अनिवार्य है। यहाँ हम रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर पैदा कर रहे हैं।
देहरावासी प्रदेश को उन्नत बनाने के लिए जनगद्दार को नकारते हुए हाथ के साथ खड़े होकर कमलेश ठाकुर जी को चुनाव जिताएंगे।
📍दरकाठा, देहरा विधानसभा
हमारी सरकार ने हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि बनकर जनसेवा में लगे लोगों का ध्यान रखा है। इनका मानदेय बढ़ाकर हमने इन्हें जनता की सेवा में लगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया है।
पंचायती राज के ढांचे को मजबूत बनाने से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।
देहरा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा मिले बेहद प्यार व सम्मान से अभिभूत हूँ। यही स्नेह मुझे देवतुल्य जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाने की ताकत देता है। देहरा की जनता का नारा…
हारेंगे जनगद्दार
जनता चुनेगी ईमानदार
देहरा की जनभावना के साथ खेलने वाले को सबक सिखाने का समय आ गया है। इस उपचुनाव में यहाँ की जनता 'डेवलप देहरा' बनाने के लिए वोट करेगी।
मेरा देहरा वोट का व्यापार करने वाले जनगद्दार को नहीं विकास से सरोकार रखने वाले कांग्रेस उम्मीदवार को चुनेगा।
📍डोहग पलोटी जनसभा, देहरा विधानसभा
हमारी सरकार ने ठान रखा है कि नशे की लत से युवावर्ग व समाज का विनाश नहीं होने देंगे। हिमाचल पुलिस को निर्देश दिया गया है कि नशे का कारोबार करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए।
हम इस प्रदेश में 'नशे का सर्वनाश' करके इसे पूरे देश के सामने आदर्श के रूप में स्थापित करेंगे।
देहरावासी जनगद्दार उम्मीदवार से पूछना चाहते हैं कि उसने 5 साल की जगह डेढ़ साल में ही जनता पर उपचुनाव क्यों थोपा। वोट के व्यापारी के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
10 जुलाई को कमलेश ठाकुर जी को अपना विधायक चुनकर उसके इस काम का अंजाम जनता बता देगी।
📍नौशहरा जनसभा, देहरा विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस सरकार देहरा को पर्यटन और शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। जिसका सीधा प्रभाव यहाँ के लोगों की जीवनशैली पर पड़ेगा।
अब यह विधानसभा किसी जनगद्दार की गद्दारी के लिए नहीं बल्कि विकास की निशानी के तौर पर जानी जाएगी।
📍पाईसा जनसभा, देहरा विधानसभा
हमीरपुर के विकास के लिए हमारी सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है जबकि भाजपा सरकार ने यहाँ की जनता के साथ केवल धोखा किया।
उन्नति का शिखर छूते 'हैप्पी हमीरपुर' की तस्वीर जल्दी ही सबके सामने होगी।
देहरा में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों से मिल रहे स्नेह से यकीन हो गया है कि 'डेवलप देहरा' बनाने के लिए सबका हाथ कांग्रेस के साथ होगा।
देहरावासियों के लिए यह उपचुनाव जनगद्दार को सबक सिखाकर प्रदेश को संदेश देने का मौका है, वे यह मौका नहीं चूकेंगे।
📍म्योली, देहरा विधानसभा क्षेत्र
कांग्रेस सरकार ने देहरा में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ कर दिया है। जिससे यहाँ की जनता को सीधा लाभ पहुंचेगा।
देहरा में मात्र 3 साल में विकास के ऐसे प्रतिमान गढ़े जाएंगे, जिसे देखकर सब कहेंगे, 'डेवलप देहरा' जैसा कुछ नहीं।
📍बनखंडी, देहरा विधानसभा
देहरा अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र हो गया है इसलिए आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं।
यहाँ के जनगद्दार को क्षेत्र का विकास करने के लिए पिछले 6 साल में 12 करोड़ रुपए मिले, उसमें से ज्यादातर रुपए उनके रिज़ॉर्ट में लग गए।
जनता से गद्दारी का ऐसा दूसरा नमूना नहीं होगा।
देहरा के लोग कांग्रेस सरकार की नीतियों से बेहद प्रभावित हैं। यहाँ के युवा, महिला, किसान और बुजुर्ग हर वर्ग को हम अपनी योजना से लाभ पहुंचा रहे हैं।
यहाँ की जनता जनगद्दार व जनहितकारी सरकार में फ़र्क जानती है, जिसका परिणाम 10 जुलाई को सामने आ जाएगा।
📍घेड़ मानगढ़, देहरा
हम हिमाचल के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देना चाहते हैं। जिससे वे अपने साथ-साथ प्रदेश का भविष्य भी उज्ज्वल बना सकें।
राजीव गांधी गवर्मेंट मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल इस दिशा में किये जा रहे रहे पहल का एक नमूना है। बच्चों का सर्वांगीण विकास करना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।
अब बेटियों को भी समान अधिकार
हमारी सरकार ने लैंड सीलिंग एक्ट में संसोधन कर पैतृक संपत्ति में बेटियों को भी बेटों के बराबर का दर्जा दे दिया है। अब बेटियों और बेटों के मान-सम्मान में कोई अंतर नहीं।
महिलाओं-बेटियों को सम्मान
हिमाचल सरकार की पहचान
हमारी सरकार का उद्देश्य है कि कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणात्मक शिक्षा मिले इसलिए हम योजनाएं भी चला रहे हैं। हमारी कोशिश है कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
सरकार की योजनाएं जब आम लोगों तक पहुंचेंगी तभी हम आगे बढ़ पाएंगे।
देहरा विधानसभा क्षेत्र की सम्मानित जनता के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।
यह 'देहरा मेरा' है। यहां की जनसमस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास कर 'डेवलप देहरा' की नई तस्वीर प्रदेश के सामने रखना मेरी जिम्मेदारी है।