उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के किसी भी कार्यक्रम की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि कार्यक्रम स्थल चाहे दिल्ली का राम लीला मैदान हो,या लखनऊ का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क हो या हो लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेई कन्वेंशन सेंटर ,
जगह छोटी ही पड़ जाती है!
@DrDCSHARMAUPPSS जिन्दाबाद
आज लखनऊ में टीचर्स ���ेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक अधिवेशन समारोह को संबोधित करते हुए देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे सम्मानित शिक्षकगणों को वार्षिक अधिवेशन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शिक्षक केवल ज्ञान का संचार नहीं करते, बल्कि वे नई पीढ़ी के व्यक्तित्व, चरित्र और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला तैयार करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका सदैव सर्वोपरि रही है।
राष्ट्र की प्रगति और सशक्त भविष्य के निर्माण में उनके योगदान को नमन करते हुए उनके सतत प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर टीचर्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० दिनेश चंद्र शर्मा जी, प्रांतीय महामंत्री, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ श्री नरेंद्र कुमार वर्मा जी, श्री राम मूर्ति ठाकुर जी, श्री संजय सिंह जी, श्री गौहर अहमद भट्ट जी, श्री विपिन कुमार शर्मा जी, श्री राहुल जी, श्री शिव शंकर पांडे जी, श्री सोरेन भट्टाचार्य जी, श्री वेद प्रकाश मिश्रा जी, श्री मेघराज भाटी जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@BJP4India
@BJP4UP
पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोविंद चौधरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है ।श्री चौधरी एक सच्चे शिक्षक हितैषी थे ।आपके कार्यकाल में शिक्षक ह��त में अनेक फैसले लिए गए,जिनमें एक लाख से अधिक शिक्षकों की पदोन्नति एक ऐतिहासिक निर्णय था ।शिक्षकों के सम्मान की बात आई तो आप सदैव शिक्षकों के साथ खड़े रहे । ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल ��रिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख की घड़ी में धैर्य, शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!!!
आज एक अधिकारी महोदय से वार्ता हो रही थी l उनका कहना था कि इस तरह ले Bridge Course से शिक्षक की गुणवत्ता पता चलेगी l
तो उनसे कहा कि अगर आप अगर फिर से Exam दे तो आप SDM से लेखपाल नहीं बन पाएंगे l
शिक्षक को ऐसे ब्रिज कोर्स के नाम पर शोषण बंद हो l
🙏🙏
मेरा सभी माननीय से निवेदन है कि Bridge कोर्स किया जाए न कि परीक्षा l
अपने संगठन के पदाधिकारियों श्री संजय सिंह महामन्त्री,श्री शिव शंकर पांडेय कोषाध्यक्ष एवं श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव संयुक्त महामंत्री के साथ श्री नीरज सिंह जी से शिष्टा चार भेंट कर उनको भाजपा उ प्र का उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।
@NeerajSinghSays@rajnathsingh@TFI4India@UPPSS1921
सरकार 1.90 वाले सोलर पैनल पर 1.08 लाख रुपये यानी लगभग 44% सब्सिडी दे रही है l वहीं दूसरी ओर 1.5 लाख से अधिक के 2 Wheeler Vehicle पर 5000 की सब्सिडी दे रही है जबकि पेट्रोल Scooty 1 Lakh से भी कम की है l
जनता को फायेदा भी हो और पर्यावरण को भी फायेदा हो उसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को Motivate करना आवश्यक है l
इसलिए कम से कम 50000 रुपये की सब्सिडी देने काकष्ट करे l 🙏🙏
@myogiadityanath@myogioffice@PMOIndia@narendramodi@UPGovt@ChiefSecyUP
अपने साथी पदाधिकारियों श्री संजय सिंह महामंत्री,श्री शिव शंकर पांडेय कोषायक्ष,श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव संयुक्त महामंत्री के साथ माननीय उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी से भेंट की ।@brajeshpathakup@UPPSS1921@TFI4India
उ प्र शिक्षक महासंघ के प्रदे�� संयोजक श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी जी पूर्व सदस्य विधान परिषद के नेतृत्वमें श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव संयुक्त महामंत्री,श्री शिव बहादुर सिंह यादव जिला मन्त्री प्रयागराज के एक प्रतिनिधि मंडल ने उ प्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के मुख्यालय पहुंचकर डॉ विकास सिंह उप सचिव से मिलकर वार्ता की और शिक्षकों के परिणाम घोषित करने की मांग की ।
UP TET परिणाम में rejected प्रकरण में कई साथियों के फ़ोन आये हैं ।इस सम्बन्ध में अवगत कराना चाहता हूँ कि शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयाग राज से शीघ्र ही संघ का प्रतिनिधि मण्डल भैंट प्रकरण में समाधान करायेगा ।
#GangaExpresswayTollTaxScam
गंगा एक्सप्रेसवे पर लहरावन/बहजोई से लखनऊ के लिए यात्रा करने पर किलोमीटर 123 से किलोमीटर 378 तक कुल 255 किलोमीटर की दूरी तय करने पर ₹835 का टोल टैक्स दो हिस्सों में काटा जाता है। जिसमें लहरावन से करनपुर तक ₹55 और करनपुर से आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे तक ₹780 काटा जाता है। इसी प्रकार वापसी में भी आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश करने पर किमी 378 से लेकर चंदोई/करणपुर तक ₹780 काटा जाता है। लेकिन लहरावन पर जो टोल टैक्स वाला ठेकेदार है, वह लगातार धांधली कर रहा है। और वह ₹55 के स्थान पर ₹400 काटता है। जब आप उसके पास शिकायत के लिए जाइए तो वह अपने 10-20 फालतू मुस्टंडों के साथ प्रकट होता है और आपसे दो टूक जवाब देता है कि यदि ज्यादा कट गया है तो आप उसकी शिकायत कर दी��िए। आपको वापस मिल जाएगा। अब सवाल यह है कि कितने परसेंट लोग हैं जो इस ऑनलाइन वापसी की प्रक्रिया को पूरा करते हैं ।जब सम्पूर्ण सिस्टम ऑनलाइन है और किमी 378 से किमी 146 तक सिस्टम ऑटो रीड करके ₹780 काटता है तो स्पष्ट है कि वाहन लखनऊ दिशा से आ रहा है इसलिए किमी 146 से 123 तक ₹55 काटने के स्थान पर जानबूझ कर विपरीत दिशा में स्थित मेरठ से लहरावन तक का ₹ 400 काटने वाले ठेकेदार का उत्तर दायित्व निर्धारण होगा या नहीं ।
ए��� तो गंगा एक्सप्रेसवे पर पहले से ही उत्तर प्रदेश के अन्य एक्सप्रेसवे की तुलना में ज्यादा टोल टैक्स की दर निर्धारित की जा चुकी है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 50 किलोमीटर चलने पर अर्थात् किलोमीटर 352 सेकिमी 302 तक चलने पर ₹95 काटा जाता है। जिसकी दर ₹1.90/km है। वहीं गंगा एक्सप्रेसवे पर लहरावन से लखनऊ तक 255 किलोमीटर चलने पर कुल भुगतान ₹835 लिया जाता है। जो कि ₹3.27 प्रति किलोमीटर बैठता है। इसी प्रकार यदि लहरावन स��� हापुड़ या दिल्ली जाते हैं तो 88 किमी की यात्रा हेतु ₹310 का भुगतान ₹3.52/ किमी की दर से किया जाता है लेकिन शिकायत अधिक दर निर्धारण की नहीं है क्योंकि एक्सप्रेस वे पर चलना अनिवार्य न होकर वैकल्पिक है क्योंकि यदि आपको मंहगा लगता तो आप एक्सप्रेस वे पर न चलकर उन सड़कों पर चलिये जिन पर चलने के लिए आपने वाहन पंजीकरण के समय 7 से 10 प्रतिशत की दर से रोड टैक्स दिया था
मेरे शिकायत यह कि गंगा एक्सप्रेस वे पर निर्धारित टोल टैक्स से अधिक वसूली वार वार क्यों की जा र���ी है और ऐसे ठेकेदार के विरूद्ध क्या दण्ड निर्धारित है
आप फास्टैग न होने पर दो गुने टोल टैक्स वसूली कर रहे हैं तो क्या इस प्रकार की व्यवस्था इन बेईमान ठेकेदार के विरुद्ध नहीं होनी चाहिए ।
हमारा अनुरोध है कि इन बेईमान ठेकेदारों पर लगाम लगाने के लिए अधिक बसूली गई धनराशि का १० गुना रिफण्ड निर्धारित हो और यदि इस प्रकार के अधिक बसूली के १० से अधिक मामले हों तो इनका टेण्डर निरस्त किया जाए ।क्योंकि आज इस प्रकार की व्यवस्था न होने का ही लाभ यह लोग उठा रहे हैं यह जानते हैं कि रिफण्ड हुआ तो ठीक नहीं तो यह ह���़म कर लेते हैं ।
यह आज इस लिए लिखा कि तमाम लोगों के साथ मैं स्वयं भी लगातार इस बेईमानी से पीड़ित हूँ।
@NHAI_Official @KotakBankLtd @PMOIndia @narendramodi @nitin_gadkari @CMOfficeUP @myogiadityanath @upeidaofficial @DmSambhal @bstvlive @Aamitabh2 @AmarUjalaNews