मेरी बैंगलोर यात्रा के समय NSUI में काम करने के समय से दोस्त जनाब रिजवान अरशद भाई से बेहद आत्मीय मुलाक़ात हुई थी ।
कल कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार में उनको कैबिनेट मंत्री की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी नेतृत्व द्वारा दी गई है ।
इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी के लिए रिज़वान भाई को बहुत बहुत मुबारकबाद ।
आज 📍 नवलगढ़ विधानसभा में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से आयोजित संगठनात्मक संवाद बैठक में शामिल होकर कांग्रेस के समर्पित साथियों से विस्तृत संवाद किया साथ ही पंचायत व निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ राजकुमार शर्मा जी, प्रदुमन सिंह जी, रियाक़त जी सहित अनेक वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
जौहर यूनिवर्सिटी सिर्फ एक बिल्डिंग नहीं है, ये शिक्षा का केंद्र है। यहां से लाखों बच्चे अपना भविष्य संवार सकते है।
आजम खान साहब से बीजेपी को जो व्यक्तिगत समस्या है उसका प्रभाव इस यूनिवर्सिटी पर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
@RahulGandhi@DrJaihind@AdvRajendraPal
देश में रोजगार और अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है, जिसका असर युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है। एक तरफ बड़ी कंपनियों में नई भर्तियां घट रही हैं, तो दूसरी तरफ मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
भाजपा ने रोजगार सृजन के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन बदलते समय और नई तकनीकों के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट की प्रभावी रणनीति के अभाव में आज देश का युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है।
सरकार का पूरा ध्यान प्रचार-प्रसार पर केंद्रित है, जबकि MSME और रोजगार सृजन जैसी महत्वपूर्ण नीतियों को प्राथमिकता नहीं मिल रही। यदि यही स्थिति बनी रही, तो बेरोजगारी का संकट और गहरा सकता है। देश का युवा अवसर चाहता है और सरकार की जवाबदेही भी मांग रहा है।
पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने वाले हमारे कई दिग्गज नेता ओबीसी और पिछड़े समाजों से आते हैं। कांग्रेस पार्टी ही सच्ची नुमाइंदगी और बराबरी की गारंटी देती है।
बेल्लारी, कर्नाटक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 👇
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पंचायती राज एवं निकाय चुनावों की आगामी तैयारियों को लेकर श्रीनगर, पीसांगन व नसीराबाद ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी तथा जिला कांग्रेस कमेटी, अजमेर ग्रामीण की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, बूथ स्तर पर मजबूती और जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। एकजुटता और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर हम इन चुनावों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे और जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे।
इस दौरान जिला प्रभारी श्री चेतन डूडी जी, अजमेर देहात जिला अध्यक्ष व विधायक डॉ. विकास चौधरी जी, पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ़ जी, डेयरी अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी जी, नसीराबाद विधानसभा प्रभारी श्री मोहम्मद इक़बाल जी, पूर्व विधायक श्री महेंद्र गुर्जर जी, पूर्व विधायक श्री रामनारायण गुर्जर जी सहित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
📍 श्री यादें वाटिका पीसांगन, नसीराबाद।
@SachinPilot@GovindDotasra@INCRajasthan
दतिया विधानसभा क्षेत्र (मध्य प्रदेश) के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह जी की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह जीत दतिया की जागरूक जनता के विश्वास, लोकतंत्र और जनसेवा की राजनीति की जीत है। विश्वास है कि आप क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को नई गति देंगे।
जय कांग्रेस! ✋
देवाधिदेव महादेव की भक्ति, तप, व्रत और आराधना के पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
भगवान भोलेनाथ जी आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।
#MondayMorning#सावन#Somwar #हर_हर_महादेव #SawanSomwar #सावन_सोमवार
श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति, ऐश्वर्य और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।
ॐ नमः शिवाय!