घर से दूर रहकर छात्र लखनऊ, प्रयागराज जैसे शहरों में 2018 के बाद से लगातार पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहा जिसे मात्रा एक मौक मिला है छात्रों के जीवन बर्बाद ना करे
3 साल की उम्र की छूट दे, नियमित पुलिस भर्ती
ना आने से छात्र को मौका दे
#UPP_Age_Relaxation
खान सर ने अपनी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में अपनी पत्नी को पर्दे में ही रखा था, पार्टी में शामिल किसी भी व्यक्ति ने उनका चेहरा नहीं देखा था।
जिसको लेकर उस समय खान सर की ख़ूब आलोचना हुई थी।
अब शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में खान सर ने चेहरा छुपाने के पीछे तर्क दिया कि AI का जमाना है लोग कुछ भी बना देते हैं इसलिए उनकी पत्नी ने चेहरा छुपाया था।
यही खान सर देश भर में अपनी छवि बनाने के लिए हज़ारों लड़कियों के साथ राखी बंधवाते हैं, उनकी वीडियो वायरल करते हैं।
हजारों लड़कियों को खाना खिलाते हैं तब भी उनकी वीडियो वायरल करवाते हैं।
ये लड़कियां भी तो किसी के घर की बहन या बेटी ही हैं, उनके साथ भी तो कोई AI से छेड़छाड़ कर सकता है।
ये लोगों को नहीं 'टाँगा' जा रहा है, दरअसल लोकतंत्र को 'टाँगा' जा रहा है।
जब शांतिपूर्ण विरोध भी सत्ता को बर्दाश्त न हो, तो समझिए संविधान की आत्मा घायल हो रही है।
भाजपा की ‘चोरी-लूट-छल-कपट-झूठ-फ़रेब’ की अधर्मी राजनीति अब प्रभु रामजी के मंदिर से आगे बढ़कर हनुमानगढ़ी तक पहुँच गई है। जो ‘महामुख’ हनुमानगढ़ी को लेकर मिथ्या-प्रचार कर रहे हैं, वो अपने महापाप का प्रायश्चित करें और स्वीकार करें कि वो राम मंदिर की चोरी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं अन्यथा हनुमानगढ़ी की सीढ़ियाँ घुटनों के बल चढ़कर, आस्था के इस अनादि तीर्थ से क्षमा याचना करें। संकीर्ण राजनीति करते-करते वो भूल जाते हैं कि वो झूठ बोलकर अपने ‘धर्मपद’ को भी अपमानित कर रहे हैं। अगर उन्हें झूठ बोलना ही है तो वो ऐसा साधारण व्यक्ति की वेशभूषा धारण करके करें। अपने स्वार्थ की सिद्धी के लिए, श्रद्धा के प्रतीकों को धारण करके भोल-भाले आस्थावानों को ठगना महा-अधर्म है।
हनुमानगढ़ी की अतिशय शक्ति जब सामान्य पापियों का ही शमन कर देती है, तो इन ‘महापापियों’ का क्या हश्र होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। प्रभु रामजी और हनुमान जी के प्रकोप से कोई अधर्मी नहीं बचेगा।
आज पूरा देश देख रहा है कि जहाँ-जहाँ भाजपा और उनके अपंजीकृत संगी-साथी क़ब्ज़ा करके बैठे हैं वहाँ-वहाँ घोर बेईमानी, चोरी, गबन, लूट हो रही है। अभी तो ये पहली परत खुली है, आगे-आगे देखिए खुलता है क्या!
प्रिय छात्रों और अभिभावकगण,
जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की युवाओं और उनके अभिभावकों की मुहिम में, हम सब पूरी तरह से आपके साथ हैं।
बदले की भावना में जल रही भाजपा सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को अपनी संकीर्ण राजनीति का शिकार बनाने की कोशिश न करे। इस दुर्भावनापूर्ण पक्षपाती फ़ैसले के ख़िलाफ़, हमारे साथ हमारा छोटे-से-छोटा कार्यकर्ता, समर्थक, बड़े-से-बड़ा नेता और वो सब हज़ारों बच्चे व उनके मेहनतकश माता-पिता भी हैं जिनके सपने पर बुलडोज़र चलाने की निकृष्ट कोशिश भाजपा सरकार कर रही है।
हर विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है, हम ‘शिक्षा के मंदिर’ को बचाने के लिए देश भर से अपील करते हैं कि वो हमारे साथ आएं। विश्वविद्यालय में हर समाज के बच्चे पढ़ते हैं, क्या भाजपा अब हर समाज के युवाओं के विरुध्द हो गई है। भाजपा का अहंकार ही ये सब गलत काम करा रहा है। अगर कहीं कुछ काग़ज़ी कमी है भी तो उसके काग़ज़ पूरे करके यूनिवर्सिटी को बचाया जाए और स्टूडेंट्स के भविष्य को भी। यहाँ ग़रीबों के बच्चे पढ़ते हैं, जिनके पास इतना पैसा नहीं होता कि वो भाजपाइयों की तरह अपने बच्चों को महँगे विश्वविद्यालय या विदेशों में पढ़ा सकें। जिनके न परिवार हैं न बच्चे,वो परिवारवालों का दर्द क्या जानें। अगर भाजपा के मन में बच्चों, युवाओं, उनके परिवार-परिजनों व समाज के लिए रत्ती भर भी सहानुभूति होती तो वो ज़ुल्म और नाइंसाफ़ी से भरी इस विध्वंसक कार्रवाई का तत्काल कोई विकल्प ढूँढती।
सच तो ये है कि भाजपा शिक्षा के ही विरुद्ध है क्योंकि शिक्षित लोग जागरूक और प्रगतिशील होते हैं , वो अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ भी उठाते हैं और सवाल भी, जो दक़ियानूसी सोचवाली दमनकारी भाजपा की सत्ता को जरा भी रास नहीं आता है। इसीलिए भाजपाई और उनके संगी-साथी, गाँव-गाँव में प्राथमिक विद्यालय तथा अन्य स्थानों पर विश्वविद्यालय तक बंद करवाने की भूमिगत योजना बनाते रहते हैं। भाजपाई जानते हैं कि पढ़-लिखकर लोग नौकरी-रोज़गार माँगेंगे, जो भाजपा सरकार देना ही नहीं चाहती है। नौकरी-भर्ती भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं। जब हमारे प्राइमरी स्कूल बंद किये गये तो हमारे सजग शुभचिंतकों ने ‘पीडीए पाठशाला’ खोलकर, भाजपाई साज़िश नाकाम कर दी थी, इसीलिए अब उनके निशाने पर यूनिवर्सिटी आ गई है।
जौहर यूनिवर्सिटी पर हो रहा ये हमला, हर समाज के विद्यार्थियों के विरुध्द भाजपाई संगी-साथियों की एक बेहद घिनौनी साज़िश है। उन अपंजीकृत लोगों के अपने सभी स्कूल-विद्यालय चल रहे हैं लेकिन दूसरों पर प्रतिशोध की भावना से एकतरफ़ा कार्रवाई का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
अति निंदनीय!
आपका
अखिलेश
यूपी के बहराइच में एक 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ जिंदा खा गया, पैर पड़कर दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रह गया, चाचा चिल्लाते रह गए
उत्तर प्रदेश के नदियों, वनों से सटे इलाकों में मानव जनजीवन पर वन्य एवं जलीय जीव जंतुओं के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ना तो सरकार के कानों पर जूं रेंग रही है, ना ही सरकार इस संबंध में कोई सुरक्षा के उपाय या इंतजाम कर रही है
जागरूकता अभियान से लेकर बचाव अभियान तक कुछ नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण मासूमों की जान रोजाना जा रही है और इस सब की जिम्मेदार नकारा निकम्मी और वनों तथा नदियों को लूट खाने वाली भाजपा की सरकार है
जमीन हड़पने, नदियों और वनों को लूटना तो यह सरकार अच्छे से जानती है, मगर नागरिकों की रक्षा करना नहीं जानती, इस भाजपा सरकार का प्रमुख कार्य सिर्फ पैसा लूटना और भ्रष्टाचार करना है
मृतक बच्चे के परिजनों को समुचित मुआवजा दे सरकार तथा मृतक बच्चे के शेष अवशेषों को बरामद करके परिवार को सौंपा जाए जिससे कम से कम अंतिम संस्कार हिंदू धार्मिक रीति रिवाज के साथ हो सके
भाजपा को शिक्षा में भी साम्प्रदायिकता नज़र आती है। शिक्षा, शिक्षक, शिक्षार्थी और शिक्षा के बाद मिलनेवाली नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
भाजपा अपने अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों के अवैधानिक भवनों को कब ढहाएगी? जब संगी-साथी ही अपंजीकृत है, तो उनके भवन, कार्यालय, संस्थान कैसे जायज़ होंगे?
निंदनीय!
कभी ‘माँ गंगा के उद्धार के लिए’ अनशन पर बैठे श्री जी. डी. अग्रवाल जी ने निरंतर अपनी माँग बीजेपी सरकार के सामने रखी थी लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई थी और वो अपना जीवन खो बैठे थे।
श्री सोनम वांगचुक जी और केन-बेतवा के आदिवासी-किसान आंदोलनकारियों को भाजपा से किसी भी प्रकार की सहानुभूति और सहृदयता की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। इसीलिए आप अनशन के माध्यम से अपने बहुमूल्य जीवन को दाँव पर न लगाएं। आप सबके अदम्य संघर्ष और संकल्प की शक्ति जब भाजपा को हटाने के, हम सबके आंदोलन से जुड़ेगी, तो भाजपा हारेगी और हमेशा के लिए हट -मिट जाएगी।
जो भाजपाई और उनके संगी-साथी महात्मा गांधी जी में विश्वास नहीं करते हैं, वो उनके संघर्ष और विरोध के तरीकों में क्या विश्वास करेंगे।
जिन भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों ने भगवान के ख़जाने में हाथ डालकर ‘धर्म-धन’ चुराने तक का दुस्साहस कर लिया, वो किसी पुजारी और इंसान का मान क्या करेंगे। बेहद निंदनीय!
वैधानिक कार्रवाई हो।
जो भाजपा का साथी, वो रामघाती!
#CC_to_CC
उत्तर प्रदेश की उम्मीद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जननायक आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Akhilesh Yadav Samajwadi Party
#happybirthday#UttarPradesh
उत्तर प्रदेश की उम्मीद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जननायक आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Akhilesh Yadav Samajwadi Party
#happybirthday#UttarPradesh
देशप्रेम, मानवता एवं सत्य के
हमसफ़र हम ‘एक लक्ष्य’ के!
श्री राहुल गांधी जी को सार्थक-सक्रिय जीवन की सद्-कामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
@RahulGandhi@IndiaAllliance
’सुनिए भाजपाई महापाप लोकगाथा’
भाजपाई भ्रष्टाचार के कारण आज देश का ये दुर्भाग्य है कि जहाँ भगवान का ‘स्तुति-गान’ गाँव-गाँव में गूँजता था; आज वहीं भगवान को धोखा देनेवालों की ‘निंदा गाथा’ गाई जा रही है।
यही हमारा संकल्प है—हर म़ेहनतकश को सम्मान, हर छोटे व्यवसाय को सुरक्षा और हर परिवार को बेहतर भविष्य क्योंकि जब छोटा आदमी बिना डर के कमायेगा, तभी उत्तर प्रदेश आगे बढ़ पाएगा।
#Vision_India_PDA_Agra_Summit
एक संवेदनशील सरकार का कर्त्तव्य क़ेवल कानून बनाना नहीं, बल्कि उन लोगों का हाथ पकड़ना भी है जो हर दिन कठिन परिस्तिथियों में म़ेहनत करक़े अपने परिवार का जीवन ब़ेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
#Vision_India_PDA_Agra_Summit