@samajwadiparty Apne jeeven ke 9 saal Dene ke baad ab ye teacher kha jaayenge. sabhi teacher 40+ age paar kr gye h.
Mai hath jodkr anurodh krta hu ki government is aur dhyan de 🙏
श्रम विभाग आवासीय विद्यालय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। आवासीय विद्यालय योजना अन्���र्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं समस्त कर्मचारियों का समायोजन किये जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमण्डल ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में श्री अखिलेश यादव को दिये ज्ञापन में कहा कि यूपी बीओसी डब्लू बोर्ड लखनऊ द्वारा अनुदानित आवासीय विद्यालय योजना के अन्तर्गत सन् 2015 (विगत 9 वर्षों) से प्रदेश के 12 जनपदों में 24 विद्यालय संचालित है। इसमें कार्यरत कर्मचारियों का चयन बोर्ड द्वारा निर्धारित चयन समिति द्वारा चयन कर प्रशिक्षण के पश्चात नियुक्ति दी गयी।
अब बोर्ड ने संचालित विहान बालक/बालिका विद्यालयों को चरणबद्ध रूप से बंद किये जाने तथा अगले शैक्षिक सत्र में नये बच्चों का प्रवेश न किये जाने का आदेश दिया है। जिसके कारण विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों जिनकी संख्या लगभग 350 है और इन विद्यालयों में अध्ययनरत 1200 छात्र व 1200 छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो जायेगा। इसमें कार्यरत कर्मचारियों की रोजी-रोटी एवं बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी तथा विद्यालय में पंजीकृत श्रमिकों के पाल्यों को शिक्षा की मुख्यधारा से विरत हो जाएंगे।
अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन प्रारम्भ होने के पश्चात विहान आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पूर्ण रूप से अटल ��वासीय विद्यालयों में अंतरित कर दिया जायेगा। अंतरण पूर्ण ��ोने के पश्चात आवासीय विद्यालय योजना स्वतः समाप्त हो जायेगी।
श्रम विभाग आवासीय विद्यालय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने ज्ञापन में मांग की है कि समस्त विहान आवासीय विद्यालय के छात्र/छात्राओं सहित शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को अटल आवासीय विद्यालय में समायोजित किया जाए। जिस प्रकार से अटल आवासीय विद्यालय में संविदा आधारित सेवा निवृत्त शिक्षक नियुक्त किए गए है उसी प्रकार से संविदा आधारित विहान विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को समायोजित कर शिक्षण कार्य हेतु अटल आवासीय विद्यालय में अस्थाई नियुक्ति की जाए।
प्रतिनिधिमण्डल में प्रिया प्रसाद, पीयूष, अंचल, समेत अन्य लोग शामिल रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता