दिन की सही शुरुआत — खाली पेट Sugar Check! 🩸
Diabetes में सुबह की फास्टिंग शुगर जांच सबसे ज़रूरी आदत है। छोटी सी आदत, बड़ा बदलाव। 💙
Blood Sugar | Fasting Sugar Test | Diabetes Management
#DiabetesAwareness#BloodSugar#NHMUP
🥭 आम सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खज़ाना है!
जानिए—
✅ आम कब खाना चाहिए?
✅ एक दिन में कितना खाना सही है?
✅ किन लोगों के लिए फायदेमंद है?
✅ किन्हें सावधानी बरतनी चाहिए?
सही मात्रा में खाया गया आम आपके शरीर को विटामिन A, C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान कर सकता है💛
🔴⚠️सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — क्योंकि TB किसी को भी हो सकता है!
यदि आप टीबी मरीज के संपर्क में रहते हैं, कुपोषित हैं, पहले टीबी से ठीक हो चुके हैं, HIV संक्रमित हैं, लंबे समय से धूम्रपान या शराब का सेवन करते हैं अथवा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निवास करते हैं — तो आपको टीबी संक्रमण का खतरा अधिक है। ऐसे में अतिरिक्त सावधानी बरतें और लक्षण दिखते ही तुरंत नज़दीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
टीबी हारेगा देश जीतेगा | TB Mukt Bharat
#टीबी_हारेगा_देश_जीतेगा #TBMuktBharat #NHMUP
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आज स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक अवसंरचना, ग्रामीण आजीविका, ऊर्जा, कृषि, डेटा सेंटर, ईवी चार्जिंग तथा अन्य जनहितकारी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण हो। विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों, चिकित्सा संस्थानों, जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष चिकित्सालयों तथा होटलों में फायर एनओसी की स्थिति का तत्काल सत्यापन कराया जाए। जिन संस्थानों की फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने वाली है अथवा जिनके पास वैध फायर एनओसी उपलब्ध नहीं है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी की जाएं। जनसुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों,
जुलाई नवीन माह का आरंभ ही नहीं, अपितु लाखों बच्चों के सपनों को विद्यालय तक पहुंचाने के नए संकल्प का समय है। उत्तर प्रदेश में 01 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य कक्षा 1 से 12वीं तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ना तथा नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश अभियान को गति देना है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
(योगी की पाती के प्रमुख अंश)