आज गोरखनाथ मंदिर में उ.प्र. के यशस्वी मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज से आत्मीय भेंट कर गोरखपुर शहर विधानसभा प्रभारी के रूप में उनका स्नेहिल आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष व महानगर प्रभारी श्री महेश शुक्ला जी उपस्थित रहे
#BJP
देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज
दिनांक: 19 नवंबर, दोपहर 2:00 बजे
स्थान: कचहरी टाउन हॉल मैदान, गोरखपुर
में "जन चौपाल" कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं से जन संवाद करेंगे।आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
@myogiadityanath
Honoured to host Shri Shivasimpi Channappa (IPS), DIG Gorakhpur Range, at our residence today with family.
Grateful for his gracious presence and valuable time.
जो लोग कहते हैं असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी का एजेंट है उन्हें यह जरूर पढ़ना चाहिए
देश की आजादी के बाद ओवैसी खानदान राजनीति में सफल नहीं हो पा रहा था केवल पुराने हैदराबाद के मुस्लिम बहुल इलाके पर ही उनकी पकड़ थी
क्योंकि पूरे डक्कन रायलसीमा इलाके में निजाम के जमाने में ओवैसी के बाप दादाओ ने जो अत्याचार किए थे जो रजाकरो का साथ देकर हजारों लोगों का कत्लेआम किया था दंगे किये थे सैकड़ो लोगों को जिंदा भून दिया था
उसे तेलंगाना आंध्र प्रदेश रॉयल सीमा के लोग नहीं भूले थे
उसके बाद संयुक्त आंध्र प्रदेश यानी तब तेलंगाना भी नहीं बना था की राजनीति में तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार एनटी रामा राव का उदय होता है और आंध्र प्रदेश में एकछत्र राज कर रही कांग्रेस समाप्त होती जा रही थी
इंदिरा गांधी को यह विश्वास हो गया की एनटी रामा राव संयुक्त आंध्र प्रदेश से कांग्रेस का सफाया कर देंगे
फिर तेलंगाना आंध्र प्रदेश में खत्म होती दो राजनीतिक पार्टिया यानी AIMIM और कांग्रेस सिम्बयासिस (सहजीवन) रिलेशन में आ जाती हैं यानी एक ऐसा रिलेशन जिसमें एक दूसरे की मदद से एक दूसरे को आगे बढ़ाया जा सके
जी हां तब इंदिरा गांधी शालाहुदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन का ऐलान करती है
और 30 दिसंबर 1978 को इंदिरा गांधी उसे वक्त ओवैसी का पिता जो एआइएमआइएम का प्रमुख था उसके घर और उसके कार्यालय पर गई उसके साथ डिनर किया मटन पाए और न जाने किसके-किसके पाए खाये
और इस तरह अगला विधानसभा चुनाव इंदिरा गांधी और सलाउद्दीन ओवैसी ने मिलकर लड़ा और उनका यह गठबंधन लगभग एक दशक तक चला
अगर इंदिरा गांधी ने सलाउद्दीन ओवैसी यानी असदुद्दीन ओवैसी के बाप की पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया होता तो अब तक एआइएमआइएम पार्टी बिल्कुल खत्म हो जाती
लेकिन इंदिरा गांधी ने गठबंधन करके एआइएमआइएम को जीवनदान दे दिया उसे फिर से जिंदा कर दिया
और 2004 लोकसभा चुनाव में जब असदुद्दीन ओवैसी चुनाव लड़ रहा था तब कांग्रेस ने उसे जीताने के लिए उसके सामने एक हिंदू कैंडिडेट खड़ा कर दिया
अगर कांग्रेस असदुद्दीन ओवैसी के सामने मुस्लिम कैंडिडेट खड़ा करती तो असदुद्दीन ओवैसी अपना जीवन का पहला ही चुनाव हार जाता
और दूसरी बार सोनिया गांधी ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन तब किया था जब 10 साल तक मनमोहन सरकार अल्पमत में थी और उसे बहुमत के लिए असदुद्दीन ओवैसी का समर्थन चाहिए था सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन किया था और उसका सरकार में समर्थन लिया था
आज कांग्रेसी दोगले किस मुंह से कहते हैं कि ओवैसी बीजेपी का एजेंट है ???
आज #गोरखपुर महानगर #भाजपा की परिचयात्मक बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ.धर्मेन्द्र सिंह जी व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री विनोद राय जी के नेतृत्व में सहभागिता की। बैठक में मुझे गोरखपुर शहर विधानसभा प्रभारी के रूप में परिचय एवं स्वागत प्राप्त हुआ ।
@DrDharmendraBJP
इतना गुमान? प्रणब दा ने अपनी किताब में लिखा:
"मोदीजी के कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जब मैंने उनके कार्य की प्रसंशा की, तब से सोनिया जी मुझसे नाराज़ थी. एक बार संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद मेरा और उनका आमना सामना हुआ, उनके साथ आये गुलाम नवी आजाद और मणि शंकर अय्यर ने मुझे अभिवादन किया, पर सोनियाजी चाहती थी मै पहले उन्हें अभिवादन करूँ. वे भूल रही थी कि वो भारत के राष्ट्रपति के सामने है, ना कि प्रणब मुखर्जी के सामने। मुझे ये बात अन्दर तक चुभ गई की जो व्यक्ति भारत के प्रथम व्यक्ति का सम्मान नहीं करता वो गुलाम पसंद है. और मै इस गुलामी से आजाद होना चाहता था"
सोनिया अहंकार के बुलडोजर ने लोगों के आत्म-सम्मान को कुचल कर अपना ईगो मसाज किया है! गांधी परिवार से अपमानित होकर दोस्तों का विदा होना एक परंपरा में तब्दील हुआ। राहुल गांधी के कालेज के समय के मित्र ज्योतिरादित्य सिंधिया विदा हुए, राहुल गांधी ने जब किसी तरह इस प्रसंग पर सिला मुंह खोला तो सारा ठीकरा आर एस एस पर ही फोड़ा। लेकिन राहुल मंडली के बाकी सदस्य तो खामोश रहे। यथा आर पी एन सिंह।
लेकिन एक समय था कि राजीव गांधी के तो कई सारे दोस्त विदा हुए। और लगभग सभी के विदा होने का मुख्य कारण सोनिया गांधी ही मानी गईं। खास कर सोनिया गांधी का अहंकार। सोनिया के अहंकार के बुलडोजर ने बहुतेरे लोगों के आत्म-सम्मान को कुचल कर अपना ईगो मसाज किया है।
याद कीजिए अमिताभ बच्चन। राजीव गांधी और अमिताभ बचपन के गाढ़े मित्र थे। नेहरू , इंदिरा के समय से ही पारिवारिक मित्रता थी। सोनिया को ले कर जब पहली बार राजीव गांधी भारत आए तो इंदिरा गांधी समेत समूचा परिवार सोनिया के खिलाफ था।
दिल्ली एयरपोर्ट पर राजीव और सोनिया को रिसीव करने एकमात्र अमिताभ बच्चन ही पहुंचे थे। और कि सोनिया गांधी को दिल्ली स्थित अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के घर गुलमोहर एंक्लेव ले कर पहुंचे थे। जब तक इंदिरा गांधी ने सोनिया पर अपनी सहमति नहीं दी।
राजीव से विवाह के लिए तब तक सोनिया अमिताभ बच्चन के घर ही रहीं। यहां तक को सोनिया को भारतीय रीति-रिवाज, साड़ी पहनना आदि भी अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने ही सिखाया।
यहां तक कि बाद में सोनिया के बच्चे राहुल और प्रियंका भी बचपन में ज़्यादातर समय तेजी बच्चन के साथ ही रहे। प्रियंका आज भी स्वीकार करती हैं कि उन्हें तेजी जी ने हिंदी सिखाई। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव की मदद के लिए वह राजनीती में भी आए। लेकिन बाद के समय में सोनिया गांधी ने अमिताभ बच्चन के साथ क्या-क्या नहीं किया। अमिताभ बच्चन को बरबाद करने के लिए सोनिया ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। चाहा कि घर दुआर सब बिक जाए। अमिताभ सड़क पर आ जाएं। वह तो अमर सिंह सामने आए। अमिताभ को सड़क पर तब आने से बचा लिया। अब जिस ने अमिताभ का घर नीलाम होने से बचाया , सोनिया गांधी ने उसे भी बरबाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
याद कीजिए अरुण नेहरू को। वह न सिर्फ राजीव गांधी के मित्र थे , परिवारीजन भी थे। राजीव के परम सलाहकार। लेकिन वह भी बहुत अपमानित हो कर गांधी परिवार से बाहर किए गए। याद कीजिए अरुण सिंह को। वह भी राजीव गांधी के दून स्कूल के सहपाठी थे। अभिन्न मित्र। वह भले राजीव मंत्रिमंडल में रक्षा राज्य मंत्री रहे थे पर राजीव ने प्रधानमंत्री निवास से सटे बंगले में ही अरुण सिंह को रखा। बीच की दीवार तोड़ कर भीतर से ही रास्ता बना लिया। जाने क्या-क्या बातें चलीं दोनों की इस दोस्ती को ले कर। लेकिन एक समय यह भी आया कि अरुण सिंह न सिर्फ राजनीति छोड़ दिए बल्कि दिल्ली छोड़ कर अल्मोड़ा के बिनसर में ऐसी पहाड़ी पर रहने चले गए जहां कोई सवारी नहीं जाती। बिजली नहीं है। अखबार भी तीन दिन बाद पहुंचता है। लगभग संन्यास। बाद में पता चला कि अरुण सिंह भी सोनिया गांधी के ही मारे हुए हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से जाने में भी सोनिया गांधी ही मुख्य कारण बनी। किस्से और भी बहुतेरे हैं। फेहरिस्त बहुत लंबी नहीं तो छोटी भी नहीं है। हां , नरसिंहा राव, सीताराम केसरी जैसों को अगर जोड़ लीजिएगा तो यह फेहरिस्त कुछ लंबी ज़रूर हो सकती है।
आज जनपद संत कबीर नगर में नवनिर्मित होटल 'द वेलेंसिया' का फीता काटकर शुभारंभ कर उपस्थित गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए संचालकों एवं समस्त प्रबंधन टीम को हार्दिक बधाई एवं प्रतिष्ठान के निरंतर प्रगति व उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा, उत्तर प्रदेश एवं मा० सदस्य, विधान परिषद श्री संतोष सिंह जी, जिलाध्यक्ष, भाजपा, संत कबीर नगर श्रीमती नीतू सिंह जी, मा० विधायक श्री श्रीराम चौहान जी, श्री गणेश चंद्र चौहान जी, मा० विधायक श्री अंकुर राज तिवारी जी, मा० विधायक श्री अनिल कुमार त्रिपाठी जी, मा० पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा, उत्तर प्रदेश श्री त्रयंबक त्रिपाठी जी, पूर्व विधायक श्री जय चौबे जी, श्री सुनील बंसल जी, श्री आशीष छापड़िया जी, श्री विवेक छापड़िया जी, श्री पवन छापड़िया जी, श्री राघव छापड़िया जी, श्री नमन छापड़िया, श्री केशव छापड़िया जी, श्री मनीष रुंगटा जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@BJP4India@BJP4UP
ये है नए भारत नया कश्मीर...
श्रीनगर के लाल चौक पर घंटा घर पर बड़ी संख्या हिंदू इकट्ठा हुए,
सबने मिलकर खूबसूरती घंटाघर को सजाया
उसके बाद दीपावली पर्व मनाया