Today, India takes a defining step in its civil nuclear journey, advancing the second stage of its nuclear programme.
The indigenously designed and built Prototype Fast Breeder Reactor at Kalpakkam has attained criticality.
This advanced reactor, capable of producing more fuel than it consumes, reflects the depth of our scientific capability and the strength of our engineering enterprise. It is a decisive step towards harnessing our vast thorium reserves in the third stage of the programme.
A proud moment for India. Congratulations to our scientists and engineers.
कल 7 नवंबर का दिन देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम वंदेमातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह वो प्रेरक आह्वान है, जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया है। इस विशेष अवसर पर सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली में एक समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यहां एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा। वंदेमातरम् का सामूहिक गायन इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा!
https://t.co/UUT38LelPV
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन दिवस माँ भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का पुण्य-प्रतीक है।
उन सभी पुण्यात्माओं को कोटि-कोटि नमन, जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र व स्वाभिमानी बना।
जय हिंद! #IndependenceDay#स्वतंत्रता_दिवस_2025
पूर्व आई॰पी॰एस॰ अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। उनके निधन से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
छठ के संध्या अर्घ्य के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी असीम शुभकामनाएं। सादगी, संयम, संकल्प और समर्पण का प्रतीक यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय छठी मइया!
क़रीब पंद्रह अक्टूबर 2016 की बात है, अंशुमन (शारदा सिन्हा के पुत्र) का फ़ोन आया कि एक गाना है जिस पर वीडियो का सोच रहे हैं, मैंने बोला की मेरे पास भी एक छठ से संबंधित कहानी है जिसके लिए एक गाना चाहिए, कहानी में था कि एक बिहारी लड़के की पंजाबी पत्नी है, लड़के की माँ छठ नहीं कर रही है तो वो पंजाबी लड़की सोचती है की मैं छठ करूँ और पहली बार वो छठ करती है, फिर जब अंशुमन ने गाना भेजा तो उस गाने के बोल थे “पहिले पहिल हम कइनी छठी मइया बरत तोहार”, मैंने अंशुमन को बोला की ये गाना ईश्वर (godsend) ने भेजा है क्योंकि कहानी यही है जो गाने के बोल है l शारदा दीदी से 19 अक्टूबर के आस पास बात हुई कि ये वीडियो कैसे बनेगा, दीदी को मैंने बोला की दीदी आपके गाने पर अच्छा वीडियो बनाऊँगा जो लोग याद रखेंगे, लंबी बात हुई मैंने ये भी कहा कि छठ को लेकर एक पूरी फ़िल्म बनाएँगे दीदी, ख़ैर वो हो नहीं पाया, कहानी आज भी रखी हुई है । अब इस वीडियो को बनाने के लिए खर्च जिस सवाल से हमेशा जूझना पड़ता है, लेकिन Neetu ने कहा की तुम बनाओ पैसा आ जाएगा और उधर बैंगलोर के अशोक शर्मा जी और इधर मैं और नीतू ने काफ़ी जद्दोजहद के बाद पैसा जमा किया जिसमे शारदा दी ने भी कंट्रीब्यूट किया और एक हफ़्ते के अंदर 25 अक्टूबर को सुबह सात बजे से रात दो बजे तक लगातार शूटिंग करके एक दिन में शूटिंग किया हम लोगों ने और 30 अक्टूबर को वो गाना रिलीज़ कर दिया l मराठी कैमरामैन, उत्तर प्रदेश के एडिटर, केरल के कलरिस्ट और गुजराती स्टूडियो के मालिक की मदद से वो वीडियो बना । इस वीडियो में महिला कलाकार ने जो गहने पहने हैं वो माँ के असली गहने जो लॉकर से निकाल के लाये और जो वीडियो में लड़के की माँ की आवाज़ है वो मेरी माँ की आवाज़ है जो आगे के सीरीज में भी सुनाई देती है । ये “बेजोड़” चैनल का पहला गाना था l मुझे भी नहीं अंदाज़ा था कि लोगों को ये पसंद ऐसा आएगा l नहीं पता था की शारदा दी नहीं रहेंगी, वो हमारी स्मृतियों में हैं लेकिन उनकी आवाज़ हमेशा कानों में रहेगी l
https://t.co/08zQbOntov
श्रद्धेय शारदा सिन्हा जी के छठ गीत एक नया जीवन, अपनापन और इमोशन भर देते हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।🙏🙏
#shardasinha#छठपूजा2024#छठ_पर्व#छठ