आज भाजपा जिला कार्यालय में हनुमानगढ़ जिला संगठनात्मक मासिक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में संगठन की मजबूती हेतु शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
@BJP4Rajasthan
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना हमारे लिए सर्वोपरि रही है, इसलिए हम बेहद सधे तरीके से असंभव समझे जाने वाले कई निर्णय भी ��े पाए हैं। देशहित के बड़े फैसलों का ये सिलसिला और भी तेज गति से आगे बढ़ेगा।
राजस्थान से राज्यसभा के लिए डॉ. अल्का गुर्जर जी एवं डॉ. सतीश पुनिया जी क�� निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@BJP4India @BJP4Rajasthan @DrSatishPoonia
आज पावन शक्ति पीठ भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ काली से माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के सफल नेतृत्व में राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।
#LongestServingElectedPMModi#ModiAt12
12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के...!
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को 4,399 दिनों तक निरंतर राष्ट्र की सेवा कर
भारत को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान देने पर ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
#LongestServingElectedPMModi
जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण तथा मातृभूमि के प्रति अदम्य निष्ठा से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। राष्ट्र एवं समाज के उत्थान हेतु उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
जनजाति समाज के गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजागरण के अमर प्रतीक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
@BhajanlalBjp@madanrrathore@BJP4Rajasthan
केलनिया (पल्��ू)गांव में वन विभाग द्वारा अवैध कटाई की लकड़ियों को पकड़ने की गई कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के पर्यावरण संरक्षण अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
आज केलनिया पहुंच अधिकारियों को दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया।
आज माननीय मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी से भेंट कर हनुमानगढ़ जिले से जुड़े विभिन्न मह���्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
जिले में गेहूं खरीद पर माननीय मुख्यमंत्री जी का सकारात्मक आश्वासन पर हार्दिक आभार।
@BJP4Rajasthan
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के फिट इंडिया और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आइए, साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत, स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
माननीय केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
@mansukhmandviya
कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री सुरेंद्र ���िंह राठौड़ ज��� को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
नीलकंठ महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@SSRathoreMLA @BhajanlalBjp
आज प्रातःकाल साइकिल पर भ्रमण कर माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के “ईंधन बचाओ, पर्यावरण बचाओ और स्वस्थ रहो” के संदेश को आत्मसात करने का प्रयास किया।
@BJP4India@BJP4Rajasthan
तम्बाकू न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि परिवार और समाज की खुशियों को भी प्रभावित करता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर ही हम एक सशक्त, जागरूक और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय भंवरलाल शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
सहजता, सरलता और जनसेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
@BhajanlalBjp@madanrrathore
किसानों, ग्रामीण भारत और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा�� किसानों के अधिकारों और आत्मसम्मान के लिए किए गए उनके प्रयास राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे।
किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए समर्पित नेता, ग्रामीण भारत की सशक्त आवाज, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
@BhajanlalBjp@BJP4Rajasthan@madanrrathore