इतिहास के बहुत-से भ्रमों में से एक यह भी है
महमूद गजनवी लौट गया था
लौटा नहीं था वह
यहीं था
सैकड़ों बरसों के बाद अचानक वह प्रकट हुआ
अयोध्या में सोमनाथ में
उसने किया था
अल्लाह का काम तमाम
इस बार उसका नारा था जय श्रीराम
- नरेश सक्सेना
#RamMandirmainchori
एक प्रस्ताव है क्यों ना हर सरकारी आयोजन में मंत्रीजी, अधिकारी जी के सामने बोतल में यही पानी परोसा जाए ... Why should villagers and poor have all the fun की तर्ज़ पर... बिसलेरी पीने में क्या मज़ा है सोचिए वही पानी इंसान वही मवेशी! गुना की तस्वीर है
सीएम-मंत्रियों के बंगलों की साज सज्जा, बिजली-पानी के बिल भरने में "मात्र 30 करोड़" ख़र्च हुए हैं.फिर याद आया भोपाल में राज्यपाल के बंगले के ठीक पीछे पहली से पांचवीं तक एक कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे. वहीं खेलना, मिड-डे मील जिसे 5 साल से दिखा रहा हूं.
फिर देखा बड़े पत्रकार किसी घटना पर "फ्रस्ट्रेशन" में हैं, कुछ को "राष्ट्रीय शर्म" आ रही है.
फिर याद आया हमारे प्रदेश में कई बच्चे कागज़ पर मिड-डे मील खा रहे थे. गंदे पानी, जहरीले कफ सिरप से कितने लोगों की मौत हो गई ... कुपोषण से हमारे कई बच्चों ने दम तोड़ दिया.
फिर याद आया इसे "राष्ट्रीय शर्म" नहीं कहते हैं,
एक आंगनबाड़ी के बोर्ड की तस्वीर हैं, पढ़कर खुश हो जाएं ...
सिर्फ पढ़कर क्योंकि हकीकत में ऐसा मेन्यू, सपना है...
वैसे ये सब राष्ट्रीय गर्व है
कायदे से तो ये ख़बर भी नहीं पता नहीं क्यों ये ख़बरें करके हम इस समाज को बोर करते हैं.
जय हिन्द.
दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के बैक गेट के ठीक सामने कचरे का अंबार लगा हुआ है। दोस्तों ने बताया कि महीनों से ये हाल है। परिसर से सटा हुआ एक हनुमान मंदिर भी है, जहां रोज सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं
@DUSUofficial@Aryanmaan09 कृपया ध्यान दिया जाए...#delhiunivrrsity
⁉️ 🇮🇳 भारत की संसद कब ऐसा कानून बनाएगी ?
#Australia के बाद #France ने बच्चों के सोशल मीडिया यूज को प्रतिबंधित कर बता दिया की उनके लिए उनके बच्चे और युवाओं का भविष्य कितना मायने रखता है।
🇮🇳 यहां ,भारत के बच्चों को इंस्टा रील, शॉट्स, मीम, कंटेंट क्रिएशन, आईटी सेल और ट्रोलिंग के समन्दर में हीं गोते लगाने के लिए छोड़ दिया गया है।
📍 इनमें से कुछ इन्फ्लूसेंसर की कैपेसिटी में आ गए तो सरकारी अवार्ड भी दे दिया जाता है.
📍जिस देश के युवा विज्ञान, अनुसन्धान, अर्थशास्त्र, शोध, क्रिएटिविटी, साहित्य और समग्र शिक्षा के बदले सोशल मीडिया की दुनिया में समय बिताएंगे उस देश का भविष्य क्या होगा?
देश के सबसे साफ शहर में गंदा पानी पीने से 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जिस शख्स पर लोगों को साफ पानी पिलाने का जिम्मा है वो सवालों को फोकट बता रहे हैं हमारे सवालों को "घंटे" में उड़ा रहे हैं @manishdekoder@GargiRawat@Abhinav_Pan@sanket
कैंसर एक ऐसी बीमारी ने जिसने करोड़ो घर तबाह किए हैं ।
सिर्फ मरीज ही नहीं बल्कि मरीज के परिवारों को ।
दवाइयों का खर्च वहन करते करते लोग टूट जाते हैं ।
और कैसे नहीं टूटेंगे अगर 600 रुपये की दवाई पर सरकार ने छूट दे रखी है 12000 रुपये MRP रखने की ।
जी हाँ ।
दवाई है Paclitaxel ।
रिटेलर खरीदते हैं 600 में और MRP है 12000.
एक मरीज को कई बार 20-30 vial की ज़रूरत पड़ती है ।
और ये कोई एक दवाई की बात नहीं ।
कीमोथेरेपी की ज़्यादातर दवाइयों का यही हाल है ।
200% मार्जिन भी समझ में आता है लेकिन 1900% margin??
वो कैंसर जैसी बीमारी में , जिसका इलाज वैसे भी काफ़ी लंबा चलता है??
ग़रीब तो मर ही जाएगा ना?
ये तो ठीक नहीं हैं ना साहब ?
@PMOIndia
इस समय भारत किसी और चीज़ में आगे हो या न हो, लेकिन भावनाएँ आहत करवाने में तो विश्वगुरु बन गया है। यहाँ हर सुबह कोई न कोई अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक, जातीय या राष्ट्रीय भावना को संभालते हुए उठता है कि आज कौन-सी बात उसे आहत कर जाएगी।
#SupremeCourt#CJIBRGavai
UN महासभा में टू स्टेट सॉल्यूशन के लिए 'न्यूयॉर्क घोषणा' नामक प्रस्ताव लाया गया।
भारत समेत 142 देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है, वहीं 10 देशों ने विरोध और 12 देशों ने मतदान से दूरी बनाई।
#UN#Israel#Palestina
बीते 12-13 सालों में कई सरकारें आईं और गईं, पर खाद्य आयोग का गठन नहीं हुआ। नतीजा यह है कि राशन वितरण में गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार सामने आती हैं, मगर उनके निवारण की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है।
#DelhiGovernment
राज्य खाद्य आयोग के लिए और कितना इंतज़ार?
NFS एक्ट, 2013 को लागू हुए 12 साल से अधिक का समय हो गया। इस कानून के तहत हर राज्य में खाद्य आयोग का गठन अनिवार्य है, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और शिकायतों का समय पर समाधान हो।
लेकिन दिल्ली अब तक इससे वंचित है।
राज्य खाद्य आयोग के लिए और कितना इंतज़ार?
NFS एक्ट, 2013 को लागू हुए 12 साल से अधिक का समय हो गया। इस कानून के तहत हर राज्य में खाद्य आयोग का गठन अनिवार्य है, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे और शिकायतों का समय पर समाधान हो।
लेकिन दिल्ली अब तक इससे वंचित है।
#SriLanka#bangladesh के बाद अब #नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है। दक्षिण एशियाई देशों में बीते सालों में हुई इन घटनाओं ने क्या भारत की चिंता बढ़ा दी है। इसमें कोई दोराय नहीं कि हर देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी होनी चाहिए, लेकिन क्या #हिंसा और आगजनी ही एकमात्र समाधान है?
Gen-Z के प्रदर्शन के आगे झुकी नेपाल सरकार।
आपात बैठक के बाद नेपाल की ओली सरकार ने सोशल मीडिया साइटों पर लगाए बैन को हटाया। Gen-Z के हिंसक प्रदर्शन में क़रीब 19 लोगों की मौत और 300 से ज़्यादा घायल हुए हैं।
#Nepalprotest#NepalBansSocialMedia
उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में मतदान जारी।
NDA उम्मीदवार - सीपी राधाकृष्णन,
विपक्ष के उम्मीदवार - बी सुदर्शन रेड्डी।
मौजूदा समीकरणों में NDA की जीत स्पष्ट है, लेकिन क्रॉस वोटिंग की अटकलों से विपक्ष को भी जीत की उम्मीद।
#VicePresidentElection