1. देश में वन्दे मातरम् गायन को पूरा गाना है या शुरू के दो छंद (पैरा) गाना है या नहीं गाना है, इसको लेकर जो इस समय में देश में राजनीति चल रही है, यह ठीक नहीं है और इस मामले में हमारी पार्टी का यही कहना है कि वन्दे मातरम् गायन को लेकर अभी हाल ही में संसद में जो क़ानून पास किया गया है यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है।
2. क्योंकि केन्द्र व राज्यों में ��ी सत्ता परिवर्तन के दौरान् सभी पार्टियाँ अपने राजनैतिक स्वार्थ/फ़ायदे के हिसाब से या फिर अपनी कमियों पर से जनता का ध्यान बाँटने के लिए यह सब करती रहती हैं अर्थात् एक-दूसरे के बने क़ानूनों को बदलती रहती हैं।
3. जबकि इस समय देश व जनहित के मुद्दों पर व ख़ासकर बेरोज़गार युवाओं व छात्र-छात्राओं ’जेन-जी’ व स्कूली बच्चे-बच्चियों की ’जी-अल्फा’ एवं इस समय देश के कुछ भागों में भयंकर आई बाढ़ से हो रही ज��न-माल की हानि आदि के अनेकों और भी अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्र व सभी राज्य सरकारों को तथा साथ ही सभी राजनैतिक पार्टियों को भी सही से समुचित ध्यान देना चाहिये, यही वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे ज़रूरी माँग भी है।
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के कर्मठ, ईमानदार व पूरी तरह से वफादार बलिया की रसड़ा सीट से लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह की आज शाम लम्बी बीमारी ��ी वजह से इलाज के दौरान देहान्त हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार तथा उनके सभी चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदना। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम है। उनका पूरा परिवार बी.एस.पी. परिवार की तरह है तथा उनके परिवार के सभी लोग मुझे बड़ी बहन की तरह ही पूरा आदर-सम्मान देते हैं।
उनके पुत्र से लगातार सम्पर्क बने रहने के दौरान ही आज शाम उनके देहान्त की ख़बर उनके पुत���र से ही मिली। इस दुख की घड़ी में मैं व पूरी पार्टी उनके व उनके परिवार के साथ है तथा उन्हें किसी भी प्रकार से हिम्मत नहीं हारना है बल्कि इस परिस्थिति का सामना करते हुये आगे बढ़ना है। कुदरत उन सभी लोगों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
1. यूपी के ज़िला रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आज़म ख़ान के पारिवारिक ट्रस्ट द्वारा स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद अली जौहर के नाम पर स्थापित यूनिवर्सिटी की 38 शिक्षण इमारतों को, उसका स्वीकृत नक्शा आदि के अभाव में, ध्वस्त करने की रामपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर अब र���क लगाने का फैसला उचित व इसका स्वागत।
2. वैसे केवल जौहर विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अगर अन्य और भी शिक्षण संस्थायें हैं जो अपने निर्माण आदि में सरकारी नियमों आदि का सही से अनुपालन नहीं कर पाये हैं, तो उन पर भी बुलडोजर चलाकर तोड़ने की सख़्ती करने के बजाय, सरकार को उन सबको सही व नियमित कराने के सम्बंध में ज़रूरी कार्रवाई करने की नीति अपनानी चाहिये, ताकि वहाँ शिक्षा हासिल करने ��ाले सभी छात्र-छात्राओं का जीवन किसी भी प्रकार से प्रभावित ना होने पाये। उम्मीद है कि सरकार बी.एस.पी. की इस जनहितैषी सलाह पर ज़रूर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
@Mayawati किसी भी पूर्व के रहे मुख्यमंत्री या कोई भी उत्तर प्रदेश के बड़े नेता ने जनता के इस तकलीफ़ को नहीं समझ सकता जितना बहन जी पूरे सर्वजन समाज के लिए सोच सकती हैं और लिख सकती हैं।
उत्तर प्रदेश जैसे विशाल आबादी वाले राज्य में भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली की कम अपूर्ति व कटौती आद�� की आम शिकायतों व उसको लेकर विशेषकर ग़रीब, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारियों व अन्य करोड़ों मेहनतकश लोगों का जीवन अति-कष्टदायी बना हुआ है तथा इसको लेकर लोग विभिन्न रूपों में अपना आक्रोश भी प्रकट कर रहे हैं, जिसकी चर्चा मीडिया में भी काफी व निरन्तर रहती है।
अतः सरकार से अपील है कि वह बिजली आपूर्ति सम्बंधी लोगों के कष्ट व परेशानियों को ध्यान में रखते हुये ज़रूरी उपाय तत्काल सुनिश्चित करे। इसके साथ ही, नये पावर प्लाण्ट आदि के माध्यम से भी आगे के लिये बिजली आपूर्ति की स्थिति को सुधारने का प्रयास करे तो यह व्यापक जनहित में उचित होगा।
उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल 7994 भर्ती 2025 के विज्ञापन में sc और obc का आरक्षण कम किया गया है.माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath ,@CMOfficeUP संज्ञान लें. जिसका डिटेल निम्न है
◆ भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त आरक्षण के अनुसार ��िम्न वर्गों के लिए आरक्षण होना चाहिए था :
SC : 7994 का 21% = 1678.74
ST : 7994 का 02% = 159.88
OBC : 7994 का 27% = 2158.38
EWS : 7994 का 10% = 799.40
OPEN : 7994 का 40% = 3197.06
◆ लेकिन विज्ञापन में निम्न वर्गों के इतना आरक्षण दिया गया है :
SC : 1446/7994 = 18.08%
ST : 150/7994 = 01.87%
OBC : 1441/7994 = 18.02%
EWS : 792/7994 = 09.90%
OPEN : 4165/7994 = 52.10
◆ निष्कर्ष : नुकसान व फ़ायदा किसको ?
SC : 232.74 पद कम दिए
ST : 09.88 कम दिए
OBC : 717.38 पद कम दिए
EWS : 07.40 पद कम दिए
OPEN : 967.04 पद अधिक दिए
आरक्षण घोटाले में ओबीसी वर्ग को 717.38 पद और एससी वर्ग को 232.74 पद का नुकसान ���ुआ।
1. बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा, डाक्टरों को नियुक्ति पत्र वितरण के सार्वजनिक कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला डाक्टर का हि��ाब (चेहरे का नक़ाब) हटाने का मामला सुलझने की बजाय, ख़ासकर मंत्रियों आदि की बयानबाजी़ के कारण, विवाद का रूप लेकर यह लगातार तूल पकड़ता ही जा रहा है, जो दुखद व दुभाग्यपूर्ण। जबकि यह मामला पहली नज़र में ही महिला सुरक्षा व सम्मान से जुड़ा होने के कारण माननीय मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप से अब तक सुलझ जाना चाहिये था ख़ासकर तब जब कई जगहों पर ऐसी अन्य वारदातें भी सुनने को मिल रही हैं। अ��्छा होगा कि मा. मुख्यमंत्री इस घटना को सही परिप्रेक्ष्य में देखते हुये इसके लिये पश्चाताप कर लें और कड़वा होते जा रहे इस विवाद को यहीं पर ख़त्म करने का प्रयास करें।
2. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िला पुलिस द्वारा पुलिस परेड में, स्थापित परम्परा/नियमों से हटकर, एक कथावाचक को सलामी देने का मामला भी काफी बड़े विवाद में है और इसको लेकर सरकार कठघरे में है। पुलिस परेड व सलामी की अपनी परम्प��ा/नियम, मर्यादा, अनुशासन व पवित्रता है, जिसको लेकर खिलवाड़ कतई नहीं किया जाना चाहिये। यह अच्छी बात है कि यूपी के पुलिस प्रमुख ने इस घटना का संज्ञान लेकर ज़िला पुलिस कप्तान से जवाब तलब किया है। कार्रवाई का लोगों को इंतज़ार है। वैसे राज्य सरकार भी इसको गंभीरता से लेकर ऐसी घटनाओं की पुनरावृति पर रोक लगाये तो यह पुलिस प्रशासन/अनुशासन एवं कानून का राज के हक़ में उचित होगा।
3. जहाँ तक कल दिनांक 19 दि��म्बर से शुरू हुये ��त्तर प्रदेश विधान सभा के संक्षिप्त शीतकालीन सत्र का सवाल है, तो यह सत्र भी पिछले सत्रों की तरह ही, जनहित व जनकल्याण के मुद्दों से दूर रहने के कारण सत्ता व विपक्ष के बीच वाद-विवाद में घिर गया है। बेहतर होता कि सरकार किसानों के खाद की समस्या के साथ-साथ जनहित की अन्य समस्याओं तथा जनकल्याण के प्रति गंभीर होकर संदन में इन पर जवाबदेह होती।
4. इसके साथ ही, संसद का शीतकालीन सत्र भी, राजधानी दिल्ली में व���यु प्रदूषण की भीषण समस्या सहित देश व जनहित की विकराल रूप धारण कर रही समस्याओं पर विचार किये बिना ही, कल समाप्त हो गया। जबकि पूरे देश की निगाहें लगी थीं कि सरकार व विपक्ष दोनों देश के ज्वलन्त समस्याओं पर विचार करेंगे और इससे कुछ उम्मीद की नई किरण पैदा होगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होना दुभाग्यपूर्ण। देश की चिन्तायें लगातार बरकरार।
5. इसके साथ-साथ, पड़ोसी देश बांग्लादेश में जो हालात तेज़ी से बिग��़ रहे हैं तथा वहाँ भी नेपाल की तरह भारत विरोधी गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, वे भी चिन्तनीय स्थिति है, जिसपर भी केन्द्र सरकार समुचित संज्ञान लेकर दीर्घकालीन नीति के तहत कार्य करे तो यह उचित होगा। धन्यवाद।
After 14 Years of Enrollment, BBAU Expels Dalit PhD Scholar Over 'Subversive' Allegations, Bahujan Activists Slam 'Manuvadi Tyranny' https://t.co/B4AZKsi17S
प्रिय @Uppolice@dgpup कृपया संज्ञान में लीजिए।ओम् यादव पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन जी का फोटो एडिट कर अभद्र,अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है जो बेहद शर्मनाक है
SCST एक्ट 1989 और BNS 2023 की सुसंगत धराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजिए
@Mayawati@AnandAkash_BSP
समा���वादी पार्टी से जुड़े रहे व शिवपाल यादव जी की युवजन सभा के राष्टीय अध्यक्ष रहे दिग्गज नेता रहे श्री अमित जानी अग्रवाल की उदयपुर फाइल्स फ़िल्म बुरी ही नही बल्कि बहुत बुरी तरह पिट गयी। केवल सवा करोड़ का कलेक्शन 5 दिन में कर सकी है।
इस फ़िल्म के निर्माता अमित जानी ने अपनी भड़ास इस फ़िल्म के फ्लॉप होने पर वीडीओ जारी करके निकाली है। वैसे मुझे उम्मीद थी कि फ़िल्म अपना बजट तो निकाल ही लेगी। लेकिन यह तो सवा करोड़ में अटक गई।
वैसे श्री अमित जानी जी का परिचय दे देते है।
1.जब अखिलेश की सरकार वर्ष 2012 में बनी तब यह समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए थे।
2.शिवपाल यादव ने वर्ष 2019 में अपने युवजन सभा के सन्गठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी को बनाया था।
समाजवादी पार्टी की जब 2012 में सरकार बनी तब उत्साहित होकर समाजवादी पार्टी से जुड़े इस बन्दे ने ज्यादा ही उत्साहित होकर अपने कुछ साथि��ो के साथ लखनऊ के प्रेरणा स्थल में जाकर बहनजी की मूर्ति तोड़ दी थी। लेकिन अखिलेश यादव समझ गए कि उत्तर प्रदेश में 22% दलितो इतने कमजोर भी नही है और उसमे भी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जाति अथार्त 13% वाली चमार जाति अपने समाज की महिला के अपमान पर सड़के भर देगी। इसलिए जब तक दूसरी मूर्ति नही लग गयी तब तक स्वयं अखिलेश यादव अधिकारियो से सम्पर्क में रहे, बार पुछते रहे।
अभी कोई समाजवादी नेता आता होगा यह कहन��� के लिए;
"तुम भाजपा के साथ मिले हुए हो"
☺️☺️😊😊😊
विकास कुमार जाटव
’मित्र’ देश बताने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय आयात पर कल दिनांक 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क तथा रूस से तेल आयात करने पर पेनाल्टी लगाने की भी नई उभरी चुनौती को केन्द्र सरकार इसे अवसर एवं आत्मनिर्भरता में बदलकर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देगी, तथा इसको लेकर देश को दिये गये इस आश्वासन पर कि ’किसान, छोटे व मंझोले उद्योग और राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं करेगी’, इस पर सरकार खरी उतरकर दिखाएगी भी, ऐसी देश को आशा।
भारत दुनिया की सबसे बड़ी जनसंख्या वाला अधिकतर ग़रीबों और मेहनतकश लोगों का देश है, जिसे हर हाथ को काम देने वाली श्रम शक्ति के बल पर देश को आगे बढ़ाने की नीति बनाकर उस पर सही से अमल किया जाये तो देश निश्चय ही आत्मनिर्भरता के साथ-साथ ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ वाला सुखी व सम्पन्न देश बन सकता है, जिसमें ही संविधान के मानवता��ादी एवं कल्याणकारी उद्देश्य के हिसाब से जन व देशहित पूरी तरह से निहित है व यह सुरक्षित भी रह सकता है।
@DTDCIndia My parcel has not been received by DTDC even though it is showing delivered in the text message. What kind of fraud is this? The customer has not received his parcel and is getting messages saying it has been delivered.