#225GarauthaVidhansabha
आज ग्राम जसवंतपुरा में अपने लोगों के बीच रहना हुआ। इतना प्रेम देने के लिए सभी ग्राम वासियों और युवाओं का बहुत बहुत धन्यवाद। मैं अभिभूत हूं कृतज्ञ हूं।
मेरी कामना है कि समस्त ग्राम वासियों पर माता रानी कृपा बनाई रखें।
@priyankagandhi@KaunSandeep
भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान - ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
और सच यही है - भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है।
जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज़, तनाव और निराशा में धकेल रही है।
इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफ़िया को जन्म दिया - जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सालों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है।
यहां दोषी vendors और अधिकारियों को मिलती है tender और तरक्की। और सजा किसे मिलती है? छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है।
मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। पर उन्होंने चुप्पी चुनी है - जवाबदेही से मुँह मोड़ लिया है। और मीडिया में? बस एक लंबा सन्नाटा।
अब बहुत हुआ - अब वक़्त है शिक्षा में Revolution का।
17 जुलाई, देहरादून - मेरे साथ आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को और बुलंद करें।
यहां जुड़ें: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
पिछले सप्ताह हुई UGC-NET परीक्षा को लेकर सामने आए गंभीर आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं।
NEET पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि -
- UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF प्रसारित हुई।
- यह PDF उस question paper setting की है, जो सिर्फ़ NTA के पास उपलब्ध होती है।
- PDF के लगभग 90 सवाल Sociology के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं।
- वही प्रश्नपत्र ₹2.25 लाख में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था।
- इसी नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया।
NEET और NET में बार-बार सामने आए घोटालों के बाद भी मोदी सरकार आंखें मूंदकर सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती।
सारा देश जानता है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से किसी भी तरह की जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद बेकार है - न जांच होगी, न छात्रों को न्याय मिलेगा।
बदलाव का एकमात्र औज़ार हमारी सम्मिलित आवाज़ है - देश भर के छात्रों की गूंज, जो भारत में शिक्षा revolution लाकर रहेगी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए।
इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा - हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।
NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।
सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।
जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
विस्तार में पढ़ें: https://t.co/vyj9WhFIhO
Each name on this list was a child with a dream, a family, a future - all destroyed by a broken system and a government that refuses to learn or take accountability.
Remember these students. Every one of them.
When PM Modi praised Dharmendra Pradhan ji on his birthday, did he even spare a thought for these children?
यह रिपोर्ट सीधे-सीधे मुख्यमंत्री पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगा रही है। हालाँकि, मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी और उनका परिवार यह कह सकता है कि, हम तो ज़मीन के धंधे में बहुत पहले से हैं। किसी ने मुझे बताया कि, मुख्यमंत्री बनने से पहले ही मोहन यादव उज्जैन के रियल एस्टेट किंग जैसे कहे जाते थे और अब तो मुख्यमंत्री ही हैं।
आज बैंगलोर में महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल द्वारा, राजऋषि संत श्री समताराम जी महाराज के सान्निध्य में राजस्थान प्रवासियों द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी जयंती समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर दिनेश गुंडू राव जी (पूर्व PCC अध्यक्ष कर्नाटक),अजय धर्म सिंह जी (विधायक-जेवर्गी),धर्मेंद्र राठौड़ जी (पूर्व चेयरमैन-आरटीडीसी),महावीर सिंह जी पाली,रवींद्र सिंह राणावत जी,अरविंद सिंह भाटी जी,यशपाल कुम्पावत जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
समारोह में प्राप्त मान-सम्मान एवं स्वागत के लिए आयोजन समिति, अध्यक्ष बच्चन सिंह भाटी जी तथा राजेंद्र सिंह जी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार ।
#VinodJakhar
कोटा, आप कमाल थे।
यकीन मानिए, कल हमने मिलकर इतिहास की शुरुआत की।
हज़ारों छात्र मैदान में थे, लाखों लोगों ने ऑनलाइन देखा - और देश को पहली बार खुलकर पता चला कि शिक्षा के नाम पर कितनी बड़ी वसूली चल रही है।
लेकिन यह तो सिर्फ़ शुरुआत है। कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है। और इस सफ़र में आपकी जगह तय है।
अपने सुझाव भेजिए। Petition पर अभी Sign कीजिए।
#ChhatronKiGoonj
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
"सावरकर ने अंग्रेजों के सामने 10 दया याचिकाएं दायर की थीं, जबकि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने समझौता करने से इनकार कर दिया था"
◆ पुणे कोर्ट में जिरह के दौरान सावरकर के प्रपौत्र सत्यकी सावरकर ने कहा
◆ राहुल गांधी के ख़िलाफ़ दायर आपराधिक मानहानि केस
#Savarkar#PuneCourt