छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर बने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में ‘विकसित भारत’ की पूरी झलक है। यह मुंबई और महाराष्ट्र में निवेश बढ़ाने के साथ-साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी बहुत मददगार बनने वाला है।
55 दिनों से उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारी इको गार्डेन लखनऊ में अनवरत कार्य बहिष्कार पर है परन्तु अनुमोदित एच पालिसी लागू करवाने हेतु क्या प्रयास किए गये??पूछता मिशन कर्मी??
#UPSRLM_EMPLOYEE_HARASSMENT
जय श्री राम!
प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी श्री अयोध्या धाम में श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में @RSSorg के माननीय सरसंघचालक आदरणीय मोहन भागवत जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!
@DrMohanBhagwat
श्री अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मभूमि पर आज हो रही प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा से पीढ़ियों का संघर्ष एवं सदियों का संकल्प पूर्ण हुआ है। इस अवसर पर युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।
जय जय श्री राम!
अद्भुत, अविस्मरणीय, अलौकिक क्षण!
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की गरिमामयी उपस्थिति में आराध्य प्रभु श्री राम की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान संपन्न होने जा रहा है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज असंख्य रामभक्तों की प्रतीक्षा पूर्ण होने जा रही है। संपूर्ण देश आस्था और भक्ति के सागर में डूबकर 'राममय' हो गया है।
जय श्री राम!
श्री गोरक्षनाथो विजयतेतराम!
आज की पावन तिथि श्री गोरक्षपीठ के लिए अत्यंत विशेष है।
हमारी पीढ़ियों का संकल्प सिद्ध हुआ है। श्री रामलला के जन्मस्थान की मुक्ति और उस पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु पीठ विशेष रूप से समर्पित रही।
'सनातन' प्रतीकों की पुनर्स्थापना के हर आंदोलन में श्री गोरक्षपीठ सदैव अपना योगदान देती रहेगी।
धर्मनगरी श्री अयोध्या जी में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के मंदिर के निर्माण हेतु युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज का योगदान, समय के शिलापट पर स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
उनके नेतृत्व में तैयार की गई संघर्षशील नींव पर ही श्रीराम मंदिर मुक्ति आंदोलन आगे बढ़ा।
आज के मंगलकारी व सौभाग्यशाली पावन अवसर पर श्री गोरक्षपीठ, संत समाज एवं असंख्य रामभक्त, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज का श्रद्धा व कृतज्ञतापूर्वक स्मरण कर उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।
श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के अग्रदूत, रामकाज के लिए अपने संपूर्ण जीवन को होम करने वाले राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के संघर्षों का सुफल है कि असंख्य सनातनियों का स्वप्न, श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के रूप में आज साकार हो रहा है।
आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर श्री गोरक्षपीठ, संत समाज एवं असंख्य रामभक्त, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज को कृतज्ञतापूर्ण स्मरण कर रहे हैं।