तिरुवनंतपुरम (केरल) में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाला पल।
देश के करोड़ों लोगों की उम्मीद, नेता विपक्ष जननायक श्री @RahulGandhi जी और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी को मंच पर देखकर एक मासूम बच्ची खुद को रोक नहीं पाई।
वह दौड़कर मंच पर आई और राहुल जी व प्रियंका जी से मिली।
राहुल जी का यही सहज, सरल और निश्छल स्वभाव उन्हें देश के हर बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान का सबसे चहेता नेता बनाता है।
यही है मोहब्बत की दुकान ❤️
हरिद्वार प्रवास के दौरान हरिहर आश्रम पहुंचकर पूज्य श्री स्वामी अवधेशानन्द गिरि जी महाराज के पावन सानिध्य में दर्शन एवं उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी, एआईसीसी दिल्ली प्रभारी श्री काज़ी निज़ामुद्दीन जी एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी भी साथ रहे। पूज्य स्वामी जी के विचार, आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रहित व मानव कल्याण के प्रति उनका दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायी रहा है।
महाराज श्री के साथ आत्मीय संवाद एवं प्रसाद ग्रहण करने का अवसर मिला। उनके आशीर्वचन समाज में सद्भाव, सेवा और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
पूज्य स्वामी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब रेखा गुप्ता अपनी फजीहत ना करातीं हों 🤣
छात्रों ने ऐसी Live बेइज्जती कर दी कि CM साहिबा खिसियानी हँसी हँसती रह गयीं 🥴
रेखा गुप्ता- PM मोदी ने कह दिया कि सोना मत खरीदो तो क्या यह कठोर बात है?
छात्र - हाँ
रेखा गुप्ता - PM मोदी ने कहा विदेश मत जाओ अपने देश में घूमो तो क्या ये कठोर बात है ?
छात्र - हाँ
रेखा गुप्ता - PM मोदी ने कहा कि पेट्रोल डीजल बचाओ, कार पूल करो तो क्या ये कठोर बात है ?
छात्र- हाँ
रेखा गुप्ता अपने साथ-साथ मोदी जी की भी लुटिया डुबो रही हैं 🤣🤣🤣
22 अप्रैल 2024 को नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में माताओं और बहनों से कहा था- 'ये जीत गए तो आपका मंगलसूत्र छीन लेंगे।'
फिर ठीक दो साल बाद नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में कहा- 'एक साल तक सोने के गहने न खरीदें और सोना खरीदना बंद कर दें।'
अब पता चला कि देश की बहन-बेटियों और महिलाओं के आभूषण छीनने का असली प्लान क्या था।
सोने के गहने और जेवर हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं, सामाजिक रीति-रिवाजों का हिस्सा हैं। यह न केवल सुरक्षा कवच हैं, बल्कि वैभव की पहचान भी हैं।
गांव से शहर तक करोड़ों लोग सोने के कारोबार से जुड़े हैं, जो आभूषण बनाते हैं और उन्हें इससे रोजगार मिलता है।
: कांग्रेस महासचिव श्री रणदीप सुरजेवाला (@rssurjewala) जी
📍 दिल्ली
जब शिलॉन्ग में डॉ अब्दुल कलाम साहब की मौत हुई, तो पूरी दुनिया रोई। लेकिन असली तमाशा तो अगले दिन दिल्ली में हुआ।
लोग उनके कमरे का ताला खोलने पहुँ गये, सब देखना चाह रहे थे कि इतना बड़ा वैज्ञानिक, जो 40 साल तक सरकार के बड़े पदों पर रहा और 5 साल तक 'रायसीना हिल्स' (राष्ट्रपति भवन) का राजा रहा वो आख़िर कितनी संपत्ति छोड़कर गया है।
लेकिन जब कमरा खुला, तो सन्नाटा पसर गया।
वहां कोई तिजोरी नहीं थी। कोई लग्जरी कार की चाबी नहीं थी। कोई विदेशी बैंक का पासबुक नहीं था।
उस कमरे के कोने में पड़े एक छोटे से संदूक में बस ये मिला:
6 घिसी हुई शर्ट और 4 ट्राउजर (जिन्हें वो खुद धोते थे)।
3 पुराने सूट (एक तो राष्ट्रपति बनने के समय सिला था, वही 5 साल चला)।
1 कलाई घड़ी (जो वक्त की पाबंद थी, पर दिखावे से कोसों दूर)।
1 पुराना लैपटॉप और 1 वीणा।
और सबसे कीमती चीज़? 2,500 किताबें। बस! यही थी उस शख्स की कुल जमापूंजी जिसने भारत को परमाणु शक्ति बनाया।
हैरानी की बात जानते हैं क्या है?
अब्दुल कलाम ने अपनी पूरी जिंदगी की सैलरी और अपनी पेंशन तक 'PURA' नाम की संस्था को चुपचाप दान कर दी थी। जिस इंसान के एक दस्तखत पर देश का अरबों का बजट तय होता था, उसने अपने लिए एक इंच जमीन तक नहीं खरीदी।
आज हम 2000 के जूते और 5000 के चश्मे पहनकर खुद को रईस समझते हैं। लेकिन उस महापुरुष' ने बिना किसी ब्रांड के पूरी दुनिया को अपना मुरीद बना लिया।
कलाम साहब ने मरते-मरते भी हम सबको एक आईना दिखाया है— कि "इंसान अपनी हैसियत से नहीं, अपनी वसीयत (विचारों) से बड़ा होता है।"
अगर आज आपके पास रहने को छत और पहनने को कपड़े हैं, तो आप उस दिन के राष्ट्रपति से भी ज्यादा 'अमीर' हैं। पर क्या आपके पास उनके जैसा 'दिल' है?
इस महापुरुष की सादगी के सम्मान में एक 'नमन' तो बनता है।
इसे इतना शेयर करो कि हर उस इंसान तक पहुँचे जो आज पैसे और घमंड के नशे में चूर है। 🇮🇳
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व राज्यपाल एवं राजस्थान की पूर्व उप-मुख्यमंत्री डॉ. कमला बेनीवाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
समाज सेवा, नारी नेतृत्व और प्रदेश की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य आज लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की भेंट चढ़ रहा है।
NEET सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाएं केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों के साथ किया गया घोर अन्याय हैं। वर्षों की मेहनत, संघर्ष और उम्मीदों को इस भ्रष्ट व्यवस्था ने मज़ाक बनाकर रख दिया है।
जब देश का युवा जवाब मांग रहा है, तब सरकार केवल “परीक्षा पे चर्चा” में व्यस्त है। देश को अब “पेपर लीक पे चर्चा” और ठोस कार्रवाई चाहिए।
परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, और इस जिम्मेदारी से भागा नहीं जा सकता। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो, युवाओं को न्याय मिले और भविष्य के साथ खिलवाड़ तुरंत बंद हो।
#NEET #PaperLeak #YouthJustice
#Kanpur में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण कानून पहले से मौजूद है और चुनाव के समय ऐसे मुद्दे उठाकर महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बीजेपी गंभीर नहीं है और कांग्रेस हमेशा महिलाओं को नेतृत्व देने की पक्षधर रही है।
#Congress #WomenReservation #Politics #UPNews #BreakingNews
लखनऊ में आज आयोजित ओबीसी कांग्रेस के ऐतिहासिक सम्मेलन में शामिल हुआ, जहाँ महान समाज सुधारक Jyotiba Phule जी की 200वीं जयंती को “वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस” के रूप में मनाया गया।
यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और संवैधानिक अधिकारों के लिए एक मजबूत संकल्प का प्रतीक था।
देश के विभिन्न हिस्सों से आए वरिष्ठ नेताओं एवं साथियों के साथ मिलकर हमने स्पष्ट संदेश दिया कि - ➡️ जातिगत जनगणना अब देश की आवश्यकता है
➡️ ओबीसी समाज को उनकी आबादी के अनुपात में अधिकार और प्रतिनिधित्व मिलना ही चाहिए
➡️ महिलाओं, विशेषकर ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है
हम सब @kharge जी और @RahulGandhi जी के नेतृत्व में “भागीदारी न्याय” के इस अभियान को गाँव-गाँव तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और अधिक मजबूती देगा - यही इस सम्मेलन का संदेश है।
आपदा में अवसर।
घरेलू गैस सिलेंडर ₹60 महंगा और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा।
यानी रसोई भी महंगी और बाहर का खाना भी महंगा।
पहले ही दूध, दाल, आटा, सब्ज़ी, बिजली, पेट्रोल-डीजल सबकी कीमतें आसमान छू रही हैं। अब गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर सरकार ने साफ कर दिया है कि उसे आम आदमी की रसोई की कोई चिंता नहीं है।
एक तरफ बड़े-बड़े वादे और भाषण, दूसरी तरफ हर महीने बढ़ती महंगाई। आम परिवार का बजट टूट चुका है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग आंकड़ों और प्रचार में व्यस्त हैं।
देश की जनता पूछ रही है-
क्या यही “अच्छे दिन” हैं?
क्या आम आदमी की कमाई सिर्फ महंगाई झेलने के लिए रह गई है?
महंगाई की मार से जनता परेशान है और सरकार को जवाब देना होगा।
आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रादेशिक कार्यालय में आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।
रमज़ान के इस पवित्र महीने में आयोजित यह कार्यक्रम हमारी साझा विरासत, गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की भावना को और मज़बूत करने वाला रहा।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kashikirai जी, वरिष्ठ नेता श्री @salman7khurshid जी, सांसद श्री @pramodtiwari700 जी, राज्यसभा सांसद श्री @ShayarImran जी, पूर्व सांसद श्री @plpunia जी, श्री @tanujpuniaINC जी, सांसद श्री @Imranmasood_Inc जी, AICC के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी श्री @dgurjarofficial जी, CLP लीडर श्रीमती @aradhanam7000 जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं, उलेमा-ए-किराम और साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रमज़ान की इस मुबारक घड़ी में देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की। भारत की असली ताक़त उसकी विविधता, आपसी सम्मान और एकता में है।
#WATCH | Lucknow, UP: On RSS Chief Mohan Bhagwat’s statement, President UP Congress, Ajay Rai says, "... If Mohan Bhagwat truly has such deep attachment to the Hindus, I request him to go to Manikarnika Ghat and apologise for the vandalism of the idol of Mata Ahilyabai Holkar, and to say sorry to the Hindu community."