भारत का संविधान सिर्फ़ एक किताब नहीं - देश की आत्मा है।
ये हर नागरिक की गरिमा का कवच है, हर आवाज़ की ताक़त है - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का रक्षक।
यही हमारे लोकतंत्र की नींव है, और अन्याय के ख़िलाफ़ हमारा सबसे बड़ा हथियार।
संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूँ - हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे, और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।
जय संविधान, जय हिंद! 🇮🇳
मुंबई में 26/11 को हुए दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों और निर्दोष नागरिकों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा।
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और अनंतनाग के लोकप्रिय विधायक पीरज़ादा मोहम्मद सईद साहब के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूं।
पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और जनसेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करते हुए समर्पित कर दिया। शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए उनके विचार और संघर्ष सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।
रितेश और जेनेलिया की ताजा तस्वीर 👇
रेस्टोरेंट में पति की गोद में बैठकर पत्नी खाना खा रही है.
ये देखकर तो कुछ लोग पागल हो जाएंगे और चिल्लाएंगे - हाय मेरी संस्कृति, हाय मेरी सभ्यता.
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।"
मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है।
आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है।
एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं?
नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया।
Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है।
"आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है।
तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं।
तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
“We really don't have the so-called IT cell. If you are calling our volunteers our IT cell, they are doing it on their own. We don't have that sort of money. I wish I could pay some people. I don't have that sort of money that the BJP does” - Supriya Shrinate Ji
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल और बांसवाड़ा-मोहनखाल मार्ग पर हुए दो भीषण सड़क हादसों में कई लोगों की मृत्यु और अनेक लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूँ।
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं।
सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ।
आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन।
आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी।
भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था - विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो।
एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
May every home be filled with warmth, every heart with hope, and every life with new possibilities.
Let the light of Diwali remind us that together, we can overcome every darkness.
🪔 🪔
आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🪔
हर घर में खुशियों और समृद्धि के दीप जलें। यह पावन पर्व पूरे भारत में सुख, शांति, सौहार्द और नई उम्मीदों की रोशनी लेकर आए।