🚨 #कौशांबी के #सरायअकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गांव में आधी रात अवैध मिट्टी खनन का खेल!
रात 12:58 बजे जेसीबी मशीन से धड़ल्ले से मिट्टी की खुदाई किए जाने का आरोप। आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह अवैध कारोबार?
खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद कि रात के अंधेरे में सरकारी नियमों को ठेंगा दिखाकर धरती का सीना चीर रहे हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान और पर्यावरण को भारी क्षति पहुंच रही है।
क्या खनन विभाग और स्थानीय प्रशासन कार्रवाई करेगा या फिर माफियाओं को खुली छूट मिलती रहेगी?
@Uppolice@kaushambipolice@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP@igrangealld
*बलिया ब्रेकिंग..*
बलिया के सिकंदरपुर के लीलकर गांव में स्थित टावर पर चढ़ी महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा...
पति पत्नी विवाद के बाद पत्नी चढ़ी टावर पर सूत्र...
पिछले 4 घंटे से टावर पर चढ़ी महिला को पुलिस नीचे उतारने में फेल..
सिकंदरपुर थाना इंचार्ज के पास महिला से संबंधित कोई जानकारी नहीं है मौजूद..
CUG..No पर फोन करने पर भी नहीं मिला कोई रिस्पांस...
सैकड़ो की संख्या में टावर के पास ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा...
पूरा मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लीलकर गांव में लगे टावर के पास का...
@Uppolice@balliapolice@InfoDeptUP
यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा देने वाले युवाओं के बीच ये खबर फैल गई कि सरकार ने बस फ्री कर दी है.
इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने बस से यात्रा की, लेकिन उन्हें पूरा किराया देना पड़ा.
अब सरकार की ओर से साफ कहा गया है- किराए में 50% की छूट होगी @UPSRTCHQ@CMOfficeUP@UPGovt@InfoDeptUP
➡️ भरवारी के राजकीय पशु चिकित्सालय में आखिर डॉक्टर हैं कहां?
➡️ पशुपालकों का आरोप है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की नियमित अनुपस्थिति से पशुओं का इलाज ठप है। किसान परेशान हैं और सरकारी संसाधनों पर सवाल उठ रहे हैं।
➡️ यदि शिकायतें सही हैं तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल विभागीय जांच और निलंबन की कार्रवाई होनी चाहिए। जनता जवाब मांग रही है।
#Kaushambi #Bharwari #VeterinaryHospital #Corruption #Accountability @CMOfficeUP@deo__kaushambi@Dept_of_AHD@UPGovt@InfoDeptUP
🚨 **कौशाम्बी में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर बड़े सवाल!**
मूरतगंज के न्यू जनता पालीक्लिनिक में मरीज भर्ती कर इलाज किए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। ड्रिप चढ़ाने और उपचार से जुड़े वीडियो भी चर्चा में हैं।
अगर पालीक्लिनिक में भर्ती कर इलाज हो रहा है, तो किस अनुमति के आधार पर? और यदि नहीं हो रहा, तो वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?
आखिर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था कहां है? क्या नियम सिर्फ कागजों तक सीमित हैं?
जनता मांग कर रही है— **जांच हो, सच्चाई सामने आए और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई हो।**
#Kaushambi #HealthDepartment #Muratganj #MedicalAlert #जनता_पूछ_रही_है
@CMOfficeUP@CKaushambi@deo__kaushambi
कौशाम्बी - दिन में हो रहा है बालू का अवैध खनन
➡️बालू का अवैध खनन करने वाले को नहीं है किसी अधिकारी का डर
➡️पोकलैंड द्वारा यमुना नदी में घुसकर निकाला जा रहा है बालू
➡️बालू का अवैध खनन करते हुए जीपीएस वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
➡️रसूलपुर ब्यूर में हो रहा है बालू का अवैध खनन
➡️पिपरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर ब्यूर में हो रहा है बहुत तेजी से बालू का अवैध खनन
@kaushambipolice@Uppolice
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमचंद्र में हालात बेहद चिंताजनक!
मरीज खुद पूछ रहे हैं—“डॉक्टर कहाँ हैं?” क्योंकि OPD में डॉक्टर मौजूद नहीं मिलते।
सफाई व्यवस्था बदहाल, **बाथरूम की स्थिति भी बेहद खराब**, स्ट्रेचर अनुपयोगी और गंभीर मरीजों को भी बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही। इलाज के नाम पर सिर्फ इंतजार और परेशानी मिल रही है।
क्या स्वास्थ्य विभाग अब भी आंखें बंद किए रहेगा? 🚨
#HealthSystem #UPHealth #Alamchandra
@CMOfficeUP@CKaushambi@HelthMinistry@deo__kaushambi
🚨 **जब एंबुलेंस ही पंचायत में व्यस्त हों, तो मरीज किसके भरोसे?**
मामला प्रयागराज के कादिरपुर का
➡️ जनता की जान बचाने के लिए तैनात 108 और 102 एंबुलेंस एक ही स्थान पर खड़ी होकर घंटों बातचीत करती नजर आईं। उधर मरीज इलाज और समय पर मदद के इंतजार में परेशान हैं।
➡️ सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही है या जिम्मेदारों की उदासीनता? आखिर आपातकालीन सेवाएं सड़क पर गपशप के लिए हैं या लोगों की जिंदगी बचाने के लिए?
➡️ स्वास्थ्य विभाग को इस मामले का संज्ञान लेकर जवाब देना चाहिए कि ड्यूटी के समय एंबुलेंस कर्मियों की प्राथमिकता क्या है? @PryjDhs@CMOfficeUP@CommissionerPrg@nhm_up
#108Ambulance #102Ambulance #HealthDepartment #UPNews #जनता_पूछ_रही_है
कौशाम्बी
➡️ पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी 24 घंटे के भीतर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।
➡️ महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहा था आरोपी शिवभोला निषाद।
➡️ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी की घेराबंदी की गई।
➡️ शाहपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया।
➡️ पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
➡️ जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, घायल अवस्था में गिरफ्तार।
➡️ आरोपी के कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद।
➡️ पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की।
➡️ घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उपचार जारी
➡️ पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से हत्या का मुकदमा दर्ज है और वह जमानत पर बाहर था।
➡️ महेवाघाट पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की कार्रवाई से 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा।
@kaushambipolice@Uppolice
@
#कौशांबी करारी थाना क्षेत्र के अवाना चौकी में JCB से अवैध मिट्टी खनन जारी है। जिम्मेदार कमीशन में मस्त हैं। वीडियो वायरल है, कार्रवाई कब प्रशासन के इतना अभियान चलने का भी निकल रहा मतलब लगातार खनन जारी @kaushambipolice@Uppolice@deo__kaushambi
भगवतपुर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल, सुबह से डॉक्टर नदारद; मरीजों की जान से खिलवाड़?
➡️प्रयागराज के भगवतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से दर्जनों मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई डॉक्टर मरीजों को देखने नहीं पहुंचा था।
➡️मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि घंटों इंतजार के बावजूद चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल सका, जिससे कई मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हैरानी की बात यह रही कि अस्पताल के कर्मचारियों के पास भी डॉक्टर के आने की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी।
➡️स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं अस्पताल परिसर में कई कर्मचारी बिना निर्धारित एप्रन के दिखाई दिए, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
➡️सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर डॉक्टर उपलब्ध नहीं होंगे तो आम जनता इलाज के लिए कहाँ जाएगी? क्या स्वास्थ्य विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? मरीजों की जान से जुड़े इस गंभीर मामले की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?
➡️क्षेत्रीय नागरिकों ने जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल में नियमित चिकित्सकीय सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।
@PryjDhs@DM_PRAYAGRAJ@myogiadityanath@brajeshpathakup
प्रयागराज के भगवतपुर सीएचसी में सुबह से मरीज इलाज के इंतजार में बैठे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। हैरानी की बात यह है कि अस्पताल स्टाफ के पास भी डॉक्टर के आने की कोई जानकारी नहीं है।
➡️ क्या स्वास्थ्य विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
➡️ मरीजों की जान से खिलवाड़ कब तक?
➡️ जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?
➡️ अधीक्षक महोदय को भी जानकारी नहीं कब तक आयेंगे डॉक्टर।
➡️ नहीं उठा रहे किसी का फोन।
➡️ बिना एप्रन के दिखे सारे स्टाफ
@CMOfficeUP@HelthMinistry@PryjDhs@UPGovt@IMFNews@DM_PRAYAGRAJ@MhfwGoUP@UP_Swasth@nhm_up
मीरपुर मेले में भारी भीड़ के बीच हंगामे की स्थिति बनी, लेकिन पिपरी थाना पुलिस कहीं नजर नहीं आई। आखिर सुरक्षाव्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी थी? प्रशासन कब संज्ञान लेगा और जवाबदेही तय करेगा? सोशल मीडिया पर विडियो वायरल
@Uppolice@kaushambipolice@CMOfficeUP@igrangealld@InfoDeptUP
मीरपुर मेले में भारी भीड़ के बीच हंगामे की स्थिति बनी, लेकिन पिपरी थाना पुलिस कहीं नजर नहीं आई। आखिर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी थी? प्रशासन कब संज्ञान लेगा और जवाबदेही तय करेगा? सोशल मीडिया पर विडियो वायरल
@Uppolice@kaushambipolice@CMOfficeUP
🚨 *कौशांबी ब्रेकिंग* 🚨
खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। युवक पर तेजाब फेंकने का आरोप, विजय कुमार गंभीर रूप से घायल।
सराय अकिल थाना क्षेत्र में तनाव, पुलिस जांच जारी।
@Uppolice@kaushambipolice@CMOfficeUP@InfoDeptUP