महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष से प्रदेश अध्यक्ष @BJP4Haryana बनने तक का सफर बहुत ही मेहनत और संघर्षपूर्ण रहा.उस से पहले भी और जिला अध्यक्ष के कार्यकाल मे मुझे जिला मिडिया शह प्रभारी के रूप मे कार्य करने का सौभाग्य मिला. हमेशा एक छोटे भाई और बेटे की तरह आपने मार्गदर्शन और हर कदम पर साथ दिया. आज मन को बहुत शांति मिली. आपको बहुत बहुत बधाई..
भारत कोई बांग्लादेश या नेपाल नहीं है।
संसद जैसे लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर की ओर बढ़ने का कथित प्रयास केवल सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा पर भी प्रश्नचिह्न है। यदि इसके पीछे देश-विरोधी या विदेशी ताक़तों की कोई साज़िश है, तो उसका पूरी सख्ती से पर्दाफाश होना चाहिए और दोषियों को कठोरतम सज़ा मिलनी चाहिए।
भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने, सरकार पर दबाव बनाने या अराजकता फैलाने का सपना देखने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि यह नया भारत है। यहाँ कानून का शासन है, और राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है।
पुलिस एवं सुरक्षाबलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सराहनीय है। राष्ट्र की सुरक्षा, संसद की गरिमा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उनका समर्पण हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
राष्ट्र सर्वोपरि। लोकतंत्र अटल। भारत अडिग। 🇮🇳
@narendramodi@Rohit_Chahal
मेरे बड़े भाई बहुत ही आदरणीय श्री @Rohit_Chahal जी को दिल्ली प्रदेश मंत्री बनने पर दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई आप ऐसे ही संघठन और समाज की सेवा करते रहे और हमेशा आगे बढ़े ये भगवान से प्रार्थना करते है..
हरियाणा के विकास को नई गति, नई दिशा।
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा जींद, हरियाणा से ₹14,721 करोड़ की ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, नए राष्ट्रीय राजमार्ग, एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, आधुनिक चिकित्सा संस्थान और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाएँ हरियाणा को विकास, रोजगार और बेहतर कनेक्टिविटी की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगी।
विकसित हरियाणा, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
#HaryanaWelcomesModiJi
@NayabSainiBJP@BJP4Haryana
प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय राजनेता, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh बाबू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है।
समालखा की गौरवशाली बेटी एवं भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय @bjparchanagupta जी का अपनी जन्मभूमि समालखा आगमन हम सभी के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनका भव्य स्वागत करें।
📍 स्थान: नई अनाज मंडी, समालखा
🗓️ दिनांक: 12 जुलाई 2026 (रविवार)
🕓 समय: दोपहर 4:00 बजे
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
वंदे मातरम् | भारत माता की जय | जय भाजपा 🌷🙏
#DrArchanaGupta #BJPHaryana #Samalkha #BJP #Welcome #PrayashRawal