A spectacular journey fueled completely by an endless sea of blue 💙
To the billion fans who always believed, #TeamIndia says thank you 🙌
#MenInBlue | #T20WorldCup
100 मीटर का नियम = भविष्य पर 100% खतरा”
एक तरफ़ करोड़ों की ग्रीन वॉल की बातें, दूसरी तरफ़ अरावली की 90% ज़मीन खनन के हवाले। ये विकास नहीं, खुला धोखा है।
हमें संरक्षण बनाम विकास नहीं, संरक्षण के साथ विकास चाहिए।
#SaveAravali#SaveAravaliHills#अरावली_बचाओ
जोहार झारखंड!
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जन्मभूमि झारखंड के स्थापना दिवस पर सभी झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
बाबा बैद्यनाथ से निवेदन है कि झारखंड निरंतर आगे बढ़े और विकास के नए आयाम गढ़ता रहे।
जय जोहार!
जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी को नमन करते हुए डूंगरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होना अत्यंत प्रेरणादायी अनुभव रहा।
कार्यक्रम में विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया, लाभार्थियों को स्कूटी एवं चेक वितरित किए और स्थानीय कलाकारों संग पारंपरिक नृत्य में शामिल होकर हमारी समृद्ध आदिवासी सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव मनाया।
राजस्थान की डबल इंजन सरकार जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।
#BirsaMunda150
#JanjatiyaGauravDiwas
'अबुआ दिशोम, अबुआ राज'
'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज उत्तर प्रदेश की 'ऊर्जा राजधानी' के रूप में प्रसिद्ध एवं प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर जनपद सोनभद्र में आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम में सहभाग किया।
इस अवसर पर जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु ₹548 करोड़ की 432 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र व 'मिशन शक्ति' के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी प्रदान कर सोनभद्र के पर्यटन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया।
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कारण हम लोगों को इस जनजातीय गौरव दिवस के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनजातीय गौरव के संरक्षण हेतु म्यूजियम और छात्रावास के निर्माण किए हैं।
जनजातीय बहनों और भाइयों का हृदय से अभिनंदन एवं 'जनजातीय गौरव दिवस' की शुभकामनाएं।
मैंने भगवान बिरसा मुंडा जी के गांव की माटी को माथे पर लगाकर अपने आदिवासी भाई-बहनों के कल्याण का संकल्प ले रखा है। पीएम-जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष जैसे अभियान इसी संकल्प को साकार कर रहे हैं।
शौर्य और साहस के प्रतीक, राणा पूंजा भील को शत-शत नमन !
जिनकी वीरता और बलिदान ने मेवाड़ की भूमि को किया है पावन !
आदिवासी समाज का गौरव, भोमट के राजा, आप थे महान !
आपके आदर्शों पर चलना, यही आपका है सच्चा सम्मान !
कोटि कोटि वन्दन💐
#राणा_पूंजा_भील#भील_योद्धा_राणा_पूंजा
जल-जंगल-जमीन के सजग प्रहरी, हमारी प्राचीन सभ्यता व संस्कृति के संवाहक, प्रकृति के सच्चे सेवक आदिवासी भाई-बहनों को “विश्व आदिवासी दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं!!!!#विश्व_आदिवासी_दिवस#indigenouspeoplesday2025#जोहार
आज से 170 साल पहले देश पर राज कर रहे अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने की ताकत जब किसी में नहीं थी, उस दौर में झारखंड के संथाल की धरती के कुछ नायकों ने विद्रोह का बिगुल फूंका था. इसको संथाल हूल क्रांति कहा जाता है। तारीख थी 30 जून 1855.
सादर नमन🙏💐
#हुलक्रांतिदिवस#आदिवासी
संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं 💐
डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के समानता, न्याय और शिक्षा के क्षेत्रों में कार्य सराहनीय रहे,
उन्होंने राष्ट्र व समाज के लिए जिस विचारधारा का श्रृजन किया वह सदैव अमर रहेगा ✊
#AmbedkarJayanti 💐