संतों का सान्निध्य समाज को सद्भाव, संस्कार और सेवा की प्रेरणा देता है। इसी भाव के साथ आज परम पूज्य गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरी जी म.स.एवं आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ के श्रीचरणों में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इंदौर में चातुर्मास के दौरान अपने सान्निध्य से समाज को दिशा प्रदान करने के लिए पूज्य संतों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
महाराज जी का आगमन और उनका आशीर्वाद अपने इंदौर के लिए परम सौभाग्य की बात है। उनके आशीर्वचन हम सबका मार्गदर्शन करते रहें, यही प्रार्थना है।
जय मां हरसिद्धि...!!!
विगत दिवस इंदौर में मां हरसिद्धि अन्नकूट महोत्सव में सम्मिलित होकर मैया की आराधना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मां के दर्शन एवं पूजन-अर्चन कर सभी स्वजनों को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
मैया का दिव्य श्रृंगार, भव्य महाआरती और प्रसादी वितरण के आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति से परिपूर्ण रहे।
मां हरसिद्धि की कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे और हर किसी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।
स्वतंत्रता सेनानी, महान शिक्षाविद् एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि🙏
स्वच्छता के संकल्प में मध्यप्रदेश की शानदार उपलब्धि !!!
स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश के 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान मिलना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।
#SwachhSurvekshanAwards#SwachhBharat
इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास...
अपना इंदौर अब स्वच्छता का मार्गदर्शक है। शहर की इस उपलब्धि पर आज मन गर्व और कृतज्ञता से भरा हुआ है। जिस स्वच्छता की पहचान को हम सबने अपने संकल्प, मेहनत और सहभागिता से गढ़ा है, आज वही इंदौर देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित इंदौर की यह यात्रा आज जनआंदोलन बन चुकी है। इसमें हर नागरिक, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और हमारे सफाई मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान है।
मुझे प्रसन्नता है कि इस बार इंदौर ने अपने अनुभव और मार्गदर्शन से देपालपुर को भी स्वच्छता में अग्रणी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने नई मिसाल कायम की है।
आज इस उपलब्धि पर नई दिल्ली में महामहिम @rashtrapatibhvn श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के करकमलों से पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान वास्तव में इंदौर और देपालपुर के हर नागरिक और उन सभी कर्मठ हाथों का है, जो हर दिन स्वच्छता अभियान में जुटे रहते हैं।
#SwachhSurvekshanAwards
स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के नवरत्न !!!
आज नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के करकमलों से स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए गौरव का क्षण है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा, केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी के मार्गदर्शन और मा.मुख्यमंत्री डॉ. @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वच्छ भारत के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रदेश के नौ शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, बुदनी, देपालपुर, देवास, रीवा एवं सागर की यह उपलब्धि प्रदेश के नागरिकों की जागरूकता, निकायों की मेहनत और सफाई मित्रों के समर्पण का परिणाम है।
यह सम्मान मध्यप्रदेश के हर उस नागरिक का है, जिसने स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानकर अभियान में सहभागिता की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#SwachhSurvekshanAwards
@rashtrapatibhvn
इंदौर में पावन पितृ पर्वत पर श्री गोवर्धन महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त देशवासियों के सुख, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
#गोवर्धन_पूजा#GovardhanPuja
अन्नकूट महोत्सव !!!
आज इंदौर में पावन पितृ पर्वत पर आयोजित अन्नकूट महोत्सव में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पुण्य अवसर पर सपत्नीक श्री हनुमान जी महाराज का पूजन-अर्चन कर छप्पन भोग अर्पित करते हुए सभी के सुख, शांति एवं कल्याण की कामना की।
मां अन्नपूर्णा की कृपा सभी देशवासियों पर सदैव बनी रहे। हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो और अन्न-धन के भंडार सदैव भरे रहें, यही प्रार्थना है।
इस अवसर पर श्री महेश दलोत्रा जी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जय मां अन्नपूर्णा 🚩
#गोवर्धन_पूजा
#GovardhanPuja
दिवाली मिलन समारोह...
आज इंदौर में चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर हर्ष की अनुभूति हुई।
इस अवसर पर सभी स्वजनों को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में व्यापारी बंधुओं ने जो स्नेह और आत्मीयता प्रदान की, उससे मन अभिभूत हो गया।
आप सभी का यह प्रेम और विश्वास मेरे लिए अनमोल है। ऐसे आत्मीय मिलन जीवन में रिश्तों की मिठास और भी बढ़ा देते हैं।
शतरंज में शतक...
बधाई प्रिय अनुज !!!
कटनी के 22 वर्षीय अनुज श्रीवात्री ने भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर और मध्यप्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर बनकर इतिहास रच दिया है।
फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर उन्होंने देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
अनुज को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
भारत का 100 ग्रैंडमास्टर्स की उपलब्धि हासिल करना हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
अनुज की यह सफलता देश के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने का हौसला देगी।
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥
आज इंदौर में पावन पितृ पर्वत पर श्री गोवर्धन महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समस्त देशवासियों के सुख, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। इस पावन अवसर पर गौमाता का पूजन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्री गोवर्धन महाराज की पूजा हमें प्रकृति, गौवंश और समस्त जीव-जगत के प्रति कृतज्ञता एवं सेवा का भाव सिखाती है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और सबका जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है। इस अवसर पर श्री महेश दलोत्रा जी भी उपस्थित रहे।
#गोवर्धन_पूजा
#GovardhanPuja
शुभ जन्मदिन !!!
अपनी अभिनय प्रतिभा और आत्मीय स्वभाव से अलग पहचान बनाने वाले प्रिय अनुज @ranaashutosh10 जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
आप सदा स्वस्थ रहे दीर्घायु हो और पूज्य दद्दाजी की कृपा आप पर सदा बनी रहे, यही कामना है।
‘अन्नकूट गोवर्धन-पूजा’
लक्ष्मीर्या लोकपालानां धेनुरूपेण संस्थिता।
घृतं वहति यज्ञार्थ मम पापं व्यपोहतु।।
आप सभी देशवासियो को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ...
#गोवर्धन_पूजा#GovardhanPuja