पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का स्वरूप देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के आह्वान के क्रम मे आज अपने विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के जन सहयोग केंद्र कार्यालय पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ माँ के नाम' वृक्षारोपण महाभियान में सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया.!
यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है।
स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण मानव जीवन, जैव विविधता तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।
यह अभियान वृक्षारोपण के संकल्प के साथ-साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, मातृशक्ति के सम्मान और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प लें तथा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर इस जनआंदोलन को और अधिक सशक्त बनाएं और अपनी माता जी के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ।
#WorldEnvironmentDay
#एक_पेड़_माँ_के_नाम
अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के हित में अर्पित कर देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधव सदाशिव गोलवलकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
आओ पेड़ लगाएं और पर्यावरण बचाएं!
जीवन को खुशहाल बनाएं।
आप सभी को प्रकृति के प्रति कर्तव्यों को समर्पित विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विकास को गति, सुशासन को शक्ति और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले, उत्तर प्रदेश को नई पहचान दिलाने वाले दूरदर्शी एवं लोकप्रिय मा० मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका नेतृत्व करोड़ों प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणा, विश्वास और नई आशाओं का स्रोत है। आपके अथक परिश्रम और समर्पण ने उत्तर प्रदेश को प्रगति, समृद्धि और सुशासन के नए युग में प्रवेश कराया है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी रहें तथा आपका मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाता रहे।
#जनता_दर्शन
आज अपने विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के जन सहयोग केंद्र (कार्यालय) पर आये हुये सम्मानित जनता व कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया..!
जनपद देवरिया के सदर विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय माननीय विधायक @shalabhmani जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।
भाजपा सरकार के विजन और डबल इंजन की तेज रफ्तार से यूपी अब हेल्थकेयर और मेडिकल रिसर्च का नया हब बनने की ओर बढ़ रहा है।
₹1500 करोड़ के निवेश, आधुनिक मेडिकल सुविधाओं और रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ताकत मिलने जा रही है।
#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष #BJP4UP
भाजपा सरकार के नेतृत्व में भारत अब केवल तकनीक अपनाने वाला देश नहीं, बल्कि नई तकनीकों का नेतृत्व करने वाला राष्ट्र बन रहा है।
देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जो आत्मनिर्भर भारत और ग्रीन एनर्जी मिशन को नई गति दे रही है और संचालन को तैयार है।
#BJP4ViksitBharat #BJP4UP
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आज देश के करोड़ों परिवारों के लिए मजबूत संबल बनकर उभरी है।
58 करोड़ से अधिक नामांकन और लाखों दावों के सफल निपटान के साथ यह योजना आमजन के जीवन में सुरक्षा, विश्वास और स्थिरता का आधार बन रही है।
#NarendraModi
#PMSBY
@narendramodi@BJP4India@BJP4UP
राजनीति जनसेवा का एक माध्यम है और डबल इंजन सरकार सेवा, सुरक्षा और सुशासन के संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली तथा भगवान महावीर की पावन पावा नगरी से जुड़ी पुण्यभूमि कुशीनगर में आज ₹424 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं चेक भी वितरित किए गए।
सभी लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों की आमदनी बढ़ाने, उनके जीवन में खुशहाली लाने में मील का पत्थर सिद्ध होगा...
दृढ़ निश्चय और आत्म-संयम वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन राह को भी आसान बना देती है। आज हमारे युवा साथी इसी संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में निरंतर जुटे हुए हैं।
निश्चित्य यः प्रक्रमते
नान्तर्वसति कर्मणः।
अबन्ध्यकालो वश्यात्मा
स वै पण्डित उच्यते॥
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिंहु लोक उजागर।
रामदूत अतुलित बल धामा अंजनि पुत्र पवन सुत नामा।
आप सभी को ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्री हनुमान जी की कृपा हम सभी भक्तों पर सदैव बनी रहें।
आध्यात्मिक नवचेतना को जगाने वाले भारत के प्रसिद्ध आध्यात्म शास्त्री, दार्शनिक एवं "अखिल भारतीय गायत्री परिवार" के संस्थापक आचार्य पंडित श्रीराम शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#AcharyaShriramSharma