या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आप सभी को आदिशक्ति माँ दुर्गा की उपासना के पावन महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
#navratri#navratri2026#नवरात्र#शारदीय_नवरात्रि
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं आजाद हिन्द फौज के संस्थापक अमर शहीद सुभाष चन्द्र बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजली एवं कोटि कोटि नमन।जय हिन्द
"हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा, काल के कपाल पर लिखता मिटाता हूं...
महान कवि, भारत रत्न, विकास पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।"
#AtalBihariVajpayee
स्वतंत्रता के 80वें पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर बलिदानियों को शत-शत नमन। आइए, एकजुट होकर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें।
भारत माता की जय!
#स्वतंत्रता_दिवस
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
भगवान शिव की भक्ति एवं आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
आप सभी प्रदेशवासियों व गुरुजनों को "गुरु पूर्णिमा" के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
देश के वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान की गौरवमयी गाथा कारगिल विजय दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अमर शहीदों को शत्-शत् नमन।
#KargilVijayDiwas
दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे,
आज़ाद ही रहे हैं, आज़ाद ही रहेंगे।
मां भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी एवं देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद जनसंघ के संस्थापक एवं हमारे पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर शत-शत नमन।
राष्ट्रनिर्माण, युवा जागरण एवं आध्यात्मिक चेतना के अमर प्रेरणास्रोत, युगद्रष्टा श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
उनके विचार, आदर्श एवं राष्ट्रसेवा का संदेश आज भी करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
शुक्लाम्बरधरं विष्णुं शशिवर्णं चतुर्भुजम्।
प्रसन्नवदनं ध्यायेत् सर्वविघ्नोपशान्तये॥
सभी को पावन निर्जला एकादशी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान श्रीहरि विष्णु जी की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो, यही प्रार्थना है।
भारतीय इतिहास में अपनी वीरता और स्वाभिमान का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाली, गोण्डवाना साम्राज्य की संरक्षिका रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन।
उनका गौरवमयी जीवन सदैव राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
“एक देश में दो विधान,दो निशान,
दो प्रधान नही चलेंगे”
का नारा देने वाले,कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले,महान शिक्षाविद् ,भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजली।
1857 के स्वातंत्र्य समर की महानायिका,
,स्वाधीनता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली,अदम्य साहस व शौर्य की प्रतिमा,वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
परमवीर छ्त्रपति शिवाजी महाराज की जननी, साहस, त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति, महान वीरांगना राजमाता जीजाबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
जीजाबाई जी के त्याग और बलिदान की अद्भुत गाथाएं अनंतकाल तक जीवंत रहेंगी।
“सरफरोशी की तमन्ना,
अब हमारे दिल में है।
देखना है जोर कितना,
बाजू-ए-कातिल में है।”
काकोरी ट्रेन एक्शन के माध्यम से ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिला देने वाले, अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग के प्रतीक अमर क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।