19 महीन पहले मैंने @DainikBhaskar में डिजिटल नेशनल रिपोर्टिंग टीम को लीड करते हुए ब्रेक किया था कि शिवराज, वसुंधरा, रमन नहीं बल्कि मोदी होंगे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में पार्टी का चेहरा। आज मेरी खबर सच साबित हुई। https://t.co/C04GN7gI4F
स्पेशल ट्रेन न 05577 की चाल जरा देखिए। चार से पांच घंटे देर से चल रही है। @RailMinIndia को इसकी मॉनिटरिंग करने की जरूरत है। इस ट्रेन में सफर करने वाले बहुत परेशान है। इस स्पीड को तत्काल ठीक कराया जाए , जिससे सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी से बचाया जाए।@AshwiniVaishnaw
संजीवनी प्रकरण को लेकर केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा दायर एक मुकदमे में हाईकोर्ट का फैसला वर्तमान में अदालत के सामने SOG द्वारा रखे गए तथ्यों के आधार पर आया है। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद SOG ने हाईकोर्ट में यू-टर्न ले लिया।
इस केस के जांच अधिकारी (IO) को भी हटा दिया गया एवं भाजपा सरकार द्वारा नामित सरकारी वकीलों ने भी केन्द्रीय मंत्री का ही पक्ष लिया। इस सबके बावजूद हाईकोर्ट ने मंत्रीजी की याचिका के अनुरूप FIR को रद्द नहीं किया है। हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट की इजाजत लेकर आगे कार्रवाई की जा सकती है।
SOG द्वारा 12 अप्रेल 2023 को राजकीय अधिवक्ता को लिखे गए पत्र क्रमांक SOG/SFIU/INV/2023/220 में इस केस की तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजी जिसके पेज नंबर 7 पर केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र शेखावत एवं उनके परिजनों की अपराध में संलिप्तता होने की बात लिखी और आरोपी माना। इस रिपोर्ट में लिखा गया कि जिन कंपनियों की संलिप्तता संजीवनी घोटाले में है उनसे श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का सीधा संबंध है।
इस केस के सैकड़ों पीड़ितों ने मुझसे मुलाकात की तब मैंने SOG से इस मामले की जानकारी मांगी। तब SOG ने गृहमंत्री के रूप में मुझे इन तथ्यों एवं इस प्रकरण की प्रगति से अवगत करवाया। मेरा श्री गजेन्द्र शेखावत के प्रति कोई व्यक्ति द्वेष नहीं था। SOG की इस ब्रीफिंग के आधार पर ही मैंने मीडिया के सामने श्री शेखावत एवं उनके परिजनों पर लगे आरोपों की जानकारी सामने रखी। श्री शेखावत ने कल भी अपने बयानों में अपनी स्वर्गीय माताजी पर लगे आरोपों का जिक्र किया। मेरा उनकी स्वर्गीय माताजी के प्रति पूरा सम्मान है परन्तु राज्य के गृहमंत्री के रूप में मेरे सामने लाए गए तथ्यों को पीड़ितों एवं जनता के सामने रखा जाना मेरा कर्तव्य था।
अब राज्य में सरकार बदलने के बाद SOG पर भाजपा सरकार ने दबाव बनाया जिसके कारण SOG ने कोर्ट में यू-टर्न लिया और इन्हें आरोपी नहीं माना है।
मेरी मांग है कि निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटार्यड न्यायाधीश की अध्यक्षता में SIT बनाकर इस प्रकरण की जांच की जाए जिससे पता चले कि कांग्रेस शासन में SOG द्वारा गलत जांच की गई या अभी दबाव में SOG ने गलत रिपोर्ट तैयार की है। कांग्रेस सरकार के समय इस केस में SOG ने फॉरेंसिक ऑडिट तक करवाकर भी जांच की थी।
मेरा उद्देश्य लाखों पीड़ितों के साथ न्याय सुनिश्चित कर उनके जीवन की मेहनत की कमाई वापस उनको दिलवाने का है।
ये क्रेडिबिलिटी है 3 बार के मुख्यमंत्री रहे श्री अशोक गहलोत की...
बाकि 24 सीटों को दरकिनार कर जिस जालोर-सिरोही में पूरी जान लगाकर 25 से ज्यादा सभाएं एवं रोड शो किये, अपने पुत्र और खुद के चेहरे के अलावा किसी और को इस लायक तक नहीं समझा कि बैनर पोस्टरों में फोटो तक लगाई जाए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तक को जगह नहीं दी..
पानी की तरह पैसा बहाकर एजेंसी का designed कैम्पेन करवाया, प्रदेशभर के अपने चापलूसों की फ़ौज को महीनों तक डेरा डलवाया, स्वयं ने देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर प्रवासी राजस्थानियों के साथ ताबड़तोड़ मीटिंग्स की फिर भी चुनाव नहीं जितवा पाए...!!
'वैभव आपको सौंप रहा हूँ' जैसी मार्मिक अपील भी की, सचिन पायलट जी को कैम्पेन के लिए नहीं आने दिया, उनके लोगों को कांग्रेस से निष्कासित तक करवा दिया। सब्जियां बेचने, ट्रैक्टर चलाने जैसी दुनियाभर की रील्स के बावजूद चुनाव नहीं जीत पाए..
मैंने पहले ही कहा था कि अपना घर 'जोधपुर' छुड़वाकर जालोर सिरोही की जनता पर थोपना काम नहीं आएगा..
अब अशोक गहलोत जी तय करें नाकारा-निकम्मा कौन...?
नॉन परफॉर्मिंग एसेट कौन...?
कांग्रेस पर लाइबिलिटी कौन...?
क्या अब बीजेपी ज्वाइन करेंगे...?
क्यूंकि खुद ने ही कहा था कांग्रेस के जिन लोगों ने बीजेपी ज्वाइन की है वो प्रदेश में कांग्रेस के नॉन परफॉर्मिंग एसेट थे...
गहलोत जी कांग्रेस के सबसे बड़े नॉन परफोर्मिंग एसेट तो आप स्वयं हैं.. कांग्रेस पार्टी ने 3 बार मुख्यमंत्री बनाया, एक बार भी आपने परफॉर्म नहीं किया और आपके रहते हुए एक बार भी सरकार रिपीट नहीं हुई.. और तो और 2 बार लगातार अपने पुत्र तक को चुनाव नहीं जितवा पाए..
आलाकमान के साथ फ़रेब किया, धोखे में रखा और सिर्फ अपनी कुर्सी बचाए रखने के लिए तरह-तरह के षड्यंत्र रचे और हथकंडे अपनाए।
आपका शुभचिंतक होने के नाते मेरी सलाह है अब आप जालोर-सिरोही एवं विधानसभा चुनावों की हार की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए राजनैतिक संन्यास की घोषणा कर दें और प्रदेश में कांग्रेस को आगे बढ़ने दें... @ashokgehlot51
#Rajasthan #ElectionsResults #लोकसभा_आमचुनाव_2024