महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी पर HSRP (High Security Registration Plate) नहीं लगी दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में सभी वाहनों पर HSRP नंबर प्लेट अनिवार्य है, जिससे नियमों का पालन और वाहन की पहचान सुनिश्चित हो सके | कृपया मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें@Uppolice
हर बाप अपने बेटे को अच्छी शिक्षा, पद, प्रतिष्ठा और उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए दिन-रात मेहनत करता है...लेकिन कलयुग में ऐसी भी औलादे होती हैं जो बाप को गोली मारती हैं, नीले ड्रम में टुकड़ों में करके उनकी लाश को रखती हैं...रिश्तेदार और मोहल्ले के लोगों को बताते हैं झूठी कहानी...
MBBS करने का दबाव, बिजनेसमैन पिता को मार डाला: लखनऊ में इकलौते बेटे ने गोली मारी, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरा
https://t.co/koEycSMrxD
लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का उद्घाटन आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी व एच.डी. कुमारस्वामी की उपस्थिति में होगा नई फैक्टरी का शुभारंभ
कानपुर रोड स्थित सरोजनी नगर एक्सटेंशन में होगा कार्यक्रम, राज्य के उप मुख्य मंत्रियों समेत प्रमुख मंत्री भी रहेंगे उपस्थित
लखनऊ शहर में दो प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक से आयोजित हुई...
पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस भोजपुरी के गायक पवन सिंह की थी जो आउटर रिंग रोड के पास कुछ चुनिंदा मीडिया कर्मियों को सूचना देते हुए आयोजित की गई...एक भी सवाल न पूछा गया...न ही पवन सिंह ने जवाब देना उचित समझा...केवल मीडिया के सामने आए 9 मिनट कुछ सेकंड बोले और वहां से चले गए...
पवन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में पत्नी यानि ज्योति सिंह के लगाए गए आरोपों को लेकर पहली बार जबाव सिर्फ जबाव दिया... फिर क्या ज्योति सिंह ने समय देखकर दूसरी प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की..अंसल API के सेक्टर-C-6 एरिया के एक "माननीय" के विला यानी आवास पर...
ज्योति सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी पवन सिंह के द्वारा लगाए गए आरोप के जवाब देने को लेकर आयोजित की गई थी...
लेकिन यहां बिल्कुल उल्टा था मामला ज्योति सिंह अपनी पूरी बात सामने रख भी नहीं पाई थी और उनसे करीब दो दर्जन से ज्यादा सवाल मीडिया के साथियों ने पूछा...एक सवाल ऐसा था जिसको पूछने से पहले यह समझना चाहिए था कि जब ज्योति सिंह ने खुलकर पवन सिंह पर अबॉर्शन कराने की बात कही तो...कौन सी दवा दिए जाने का सवाल पूछना क्या उचित था...?
एक सिक्के के दो पहलू हैं पति-पत्नी का विवाद है, पारिवारिक भी है...लेकिन मीडिया के सामने आने की वजह से अब यह पूरी तरीके से सामाजिक हो चुका है...राजनीति से जुड़े होने के नाते और राजनीति में "माननीय" बनने की लालसा ने दम्पति जीवन में आग में घी डालने जैसा हालात बना दिये है...
लेकिन एक से एक भी सवाल नहीं...दूसरे से 100 सवाल पूछना मुझे नहीं लगता उचित है...?
सिक्किम में एक कॉन्वॉय मिशन के दौरान अपने साथियों की जान बचाते हुए लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।
#ShashankTiwari#Sikkim#indianArmyZindabad