दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह को लेकर राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब सदन में राहुल गांधी की जरूरत होती है, तो वह सदन में आते हैं और रहते हैं। गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी लोकसभा के अध्यक्ष नहीं हैं।
#primenews #trendingvideo #reelsviralシ #primenewsnetwork #delhi #girirajsingh #rahulgandhi #amitshah #bjp #congress #loksabha #parliament #indianpolitics
देहरादून में फ्लैश फ्लड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कालसी, विकासनगर, सेलाकुई, कोटी और राजपुर समेत कई इलाकों में अचानक बाढ़ का खतरा बताया गया है। अगले 3 से 4 घंटे बेहद संवेदनशील माने जा रहे हैं। प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से नदी-नालों व बरसाती गदेरों के पास जाने से बचने की अपील की गई है। जलभराव और अचानक बढ़ते जलस्तर को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
#primenews #trendingpost #viralpost2026 #primenewsnetwork #dehradun #uttarakhand #flashflood #orangealert #weatheralert #rainalert #vikasnagar #kalsi #selaqui
मध्य प्रदेश की रीवा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके चलते वह सुर्खियों में आ गए हैं। देशभर में चल रही एथेनॉल और प्योर पेट्रोल की बहस के बीच बीजेपी सांसद ने ऐसी बात कह दी है, जिसे सुनकर लोग चर्चा करने लगे हैं। दरअसल, जनार्दन मिश्रा कोलकाता-रीवा-भोपाल हवाई सेवा के लोकार्पण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “देश में जब शुद्ध पेट्रोल है ही नहीं, तो क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?”
#primenews #trendingpost #viralpost2026 #primenewsnetwork #rewa #madhyapradesh #janardanmishra #bjp #ethanol #petrol #petrolcontroversy #mpnews #politics
भारतीय वायु सेना के चीफ एयर मार्शल एपी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘3 Idiots’ के लोकप्रिय गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के एयरबेस पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहे एयर चीफ का यह अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में उनका जोश और सहज अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
#primenews #trendingvideo #reelsviralシ #primenewsnetwork #apsingh #airchief #indianairforce #iaf #operation_sindoor #3idiots #viralvideo #airmarshal #indianforces
देहरादून, उत्तराखंड में सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।
#primenews#trendingvideo #reelsfacebook #reelsviralシ #primenewsnetwork #dehradun #uttarakhand #tapkeshwarmahadev #sawan #sawan2026 #sawanmonday #mahadev #shivbhakti