क्या शिक्षा बिकाऊ है?
क्या यही राजस्थान में शिक्षा का स्तर है?
और सरकार और प्रशासन चुप क्यों है...??
राजस्थान में BSTC कॉलेजों में डोनेशन के नाम पर आखिर कब तक गरीब छात्रों की जेब काटी जाएगी..??
उदयपुर के हिरण मगरी स्थित महावीर जैन शिक्षण संस्थान (Mahaveer Jain Public Secondary School, Sector-4, Hiran Magri, Udaipur) के BSTC कॉलेज पर छात्रों ने आरोप लगाए हैं कि उनसे डोनेशन के नाम पर प्रति वर्ष ₹80,000 यानी दो वर्षों में ₹1,60,000 तक की राशि ली जा रही है.....
एक गरीब किसान के बेटे से BSTC जैसे दो वर्षीय कोर्स के लिए ₹1,60,000 तक वसूले जाने के आरोप के वीडियो और ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं..... आखिर एक किसान परिवार इतना पैसा कहां से लाए.??
और छात्रों का कहना है कि यह किसी एक विद्यार्थी का मामला नहीं है बल्कि नियमित रूप से पढ़ने वाले कई छात्रों से भी इसी तरह पैसे लिए गए हैं। इतना ही नहीं आरोप है कि जब विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया तो उन्हें परीक्षा, करियर और अन्य तरीकों से नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं और छात्रों का दावा है कि इस पूरे मामले से जुड़ी एक वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है.....
मैं राजस्थान सरकार, शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो, अवैध रूप से वसूली गई राशि विद्यार्थियों को वापस दिलाई जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए......
@RajGovOfficial@BhajanlalBjp@madandilawar@hanumanbeniwal@DrSatishPoonia@Barmer_Harish@kkvishnoibjp@UmmedaRamBaytu
जन्मदिन री घणी-घणी बधाई सा! 🎂
थारो जीवन खुशियां, हँसी अर सफलता सूं भरपूर रै।
भगवान थानै लंबी उमर, अच्छी सेहत अर हर सपना पूरा करै।
आज रो दिन थारा वास्ते खास है, ईश्वर थानै हमेशा मुस्करातो राखै।
हैप्पी बर्थडे सा! 🎈🎁💐@SSaritacha42388