आप और आपके परिवार को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए।
Wishing you Happy New Year 2026!
From :-
O.P.Choudhary and Family Poogal, Bikaner
कोलकाता हवाई अड्डे पर पहली बार सबसे बड़े एयरबस विमान ‘बेलुगा एक्सएल’ का पानी की बौछारों के साथ शानदार स्वागत किया गया. ‘बेलुगा एक्सएल’, बेलुगा श्रृंखला का सबसे बड़ा विमान है.‘एयरबस’ की वेबसाइट के अनुसार, बेलुगा एक्सएल विमान की लंबाई 207 फुट, ऊंचाई 62 फुट है. इसके डैने 197 फुट लंबे तथा 10 इंच चौड़े हैं.वेबसाइट में कहा गया है, बेलुगा एक्सएल ने 2018 में अपनी पहली उड़ान भरी थी।
क्या है ‘बेलुगा एक्सएल’
यह अपनी श्रृंखला का सबसे बड़ा मालवाहक विमान है. यह विमान कोलकाता में चालक दल को आराम देने और ईंधन भरने के लिए रूका है क्योंकि यह पूर्वी भारत का एकमात्र हवाई अड्डा है जो इस विमान की संचालन संबंधी सुविधाओं से सुसज्जित है. विमान में तीन पायलट और एक इंजीनियर हैं. प्रवक्ता ने कहा कि विमान ने ‘टूलूज एयरबस फैक्टरी’ से अपनी उड़ान शुरू की और विमान में इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरणों तथा कलपुर्जों को चीन के तियानजिन में स्थित एक अन्य इकाई में ले जा रहा है.
ॐ शांति🙏
देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा जी का निधन देश के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। भगवान रतन टाटा जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
#RatanTata
अति दुखद समाचार
मेरे गाँव पाँचू का माँ भारती का लाल श्रीनगर में शहीद रामस्वरूप कस्वां की पुण्य आत्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।😭😭
#शहीद_नू_नमन
हंगरी में चल रहे 45वें चेस ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है।
इन स्वर्णिम पलों के लिए बहुत-बहुत बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
पूरे हिंदुस्तान को आप सभी पर गर्व है।
जय हिंद 🇮🇳