My sincere thanks to the Congress cadres, leaders and supporters for the outpouring of wishes. My deepest gratitude. 🙏
I intend to start my work schedule soon.
🩸 विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर – नावा शहर 🩸
“राजस्थान पत्रिका एवं क्षेत्रवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर गर्व और संतोष की अनुभूति हुई।
रक्तदान केवल दान नहीं, जीवनदान है – आपकी एक बूंद रक्त कई जिंदगियों को नई आशा देती है।
इस पुण्य कार्य में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं और आयोजकों का हृदय से धन्यवाद। 🙏
Great win by team india. Resilience and determination from Siraj and Prasidh has given us this phenomenal victory. Special mention to Siraj who will put everything on the line for the team. Extremely happy for him ❤️
@mdsirajofficial@prasidh43
जैसलमेर में स्कूल का गेट गिरने से एक मासूम छात्र की मृत्यु बेहद दुखद है। झालावाड़ दुखांतिका के बाद इस प्रकार से एक बार फिर एक छात्र की मृत्यु होना प्रदेश सरकार के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।
अभी बारिश का मौसम चल रहा है। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से मेरा आग्रह है कि शीघ्रता से कदम उठाएं ताकि किसी और मासूम की जान न जाए।
शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरने से कई मासूम बच्चों की मौत और कई अन्य का घायल होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्जर स्कूलों की शिकायतों को सरकार ने अनदेखा किया, जिसके कारण इन मासूमों की जान गई है। इनमें से अधिकांश बच्चे बहुजन समाज के थे - क्या BJP सरकार के लिए उनकी जान की कोई कीमत नहीं है?
इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
आज केबिनेट मंत्रीमंडल बैठक से मंत्रालयिक कर्मचारियों को बड़ी आशा है।
मंत्रालयिक कर्मचारियों को खेमराज कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक एवं अनुमोदन की उम्मीद है।
जिससे मंत्रालयिक कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर होने की संभावना बढ़ जायेगी।
अभी नहीं तो कभी नहीं.! इसलिए कल घरों से बाहर निकलो और सुप्रीम कोर्ट के असंवैधानिक एवं विभाजनकारी निर्णय का विरोध करो..!
#21_अगस्त_भारत_बंद_रहेगा#कल_भारत_बंद_है
प्रधानमंत्री ने UPSC को लेटरल एंट्री का विज्ञापन रद्द करने के लिए पत्र लिखा हैं। मैं इस जीत का श्रेय बहुजन समाज के जागरुक युवाओं को देता हूं। अगली लड़ाई उप वर्गीकरण के खिलाफ हैं। #21_अगस्त_भारत_बंद_रहेगा
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है। उसके साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है।
पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
इस घटना ने सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर क़ानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?
हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे।
मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूँ। उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सज़ा मिले जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए।