सामाजिक कार्यकर्त्ता, स्वतंत्र विचारक, कलम का दीवाना ( एक बार में नहीं.. किश्तों में पढ़ पाओगे मुझे,.....कहानी में मेरा क़िरदार तुम्हारी सोच से बड़ा है🔥)
अथक परिश्रम, त्याग और दूरदर्शिता के प्रतीक प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
कर्म को साधना और राष्ट्रसेवा को जीवन का ध्येय बनाकर चलने वाले मोदी जी का जीवन तप, त्याग और अटूट संकल्प की गाथा है। सेवा और समर्पण से भरी उनकी यात्रा करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ रहें और उनके नेतृत्व में देश प्रगति की नई ऊंचाइयाँ प्राप्त कर 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करने की दिशा में आगे बढ़ता रहे।
#HappyBdayPMModi
छात्र आंदोलन की ऐतिहासिक जीत—अब नई परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई शुरू।
ऐसी पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था लागू कराने की लड़ाई, जिसमें भविष्य में पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और पैरवी के जरिए नौकरी पाने की कोई गुंजाइश न हो, तथा हर योग्य अभ्यर्थी को उसकी मेधा और निष्पक्ष प्रक्रिया के आधार पर नौकरी मिलने की गारंटी हो।
संघर्ष जारी रहेगा—जब तक भर्ती व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हो जाती।
#JharkhandStudentProtest
#JharkhandProtest
डोटासरा साहब ,
एक पुरानी कहावत है
'सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले जिसमें बहत्तर छेद'
राजस्थान में 2018 से 2023 तक पांच साल आपकी सरकार थी . आप खुद भी तीन साल तक शायद शिक्षा मंत्री रहे .
राजस्थान के स्कूलों का बुरा हाल तो तब भी रहा होगा . ऐसा तो है नहीं कि आपकी सरकार ने सारे स्कूलों को चकाचक कर दिया था और बीजेपी की सरकार आते ही ये स्कूल जर्जर हो गए या छात्रों के लिए सुविधाएं खत्म हो गईं.
हर पांच साल पर राजस्थान में सरकारें बदलती रही लेकिन स्कूलों की दशा नहीं सुधरी .
अच्छी बात है कि विपक्ष में रहते आपको ये खामियां दिख रही है , सत्ता में रहते आप लोगों ने संकल्प लिया होता तो आज कुछ बेहतर स्थिति होती .
हमाम में सब नंगे हैं
पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूँ।
अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित करवाया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अन्त्योदय व सुशासन की कल्पना को ज़मीन पर उतारा।
अटल जी का विराट व्यक्तित्व व नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठियाँ चलीं तो सवाल उठा था -
दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है, तो लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? गृह मंत्री अमित शाह जवाब दें।
सवाल बिल्कुल जायज़ था और आज भी पूछा जाना चाहिए।
और अब यही सवाल झारखंड में पूछा जाएगा -
कल छात्रों पर लाठियाँ चलीं, आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वाटर कैनन चलाए गए। कई छात्रों के घायल होने की तस्वीरें और वीडियो सामने हैं।
और झारखंड में गृह विभाग खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है।
तो फिर सवाल है-
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन @HemantSorenJMM बताइए, छात्रों पर बल प्रयोग का निर्णय किस स्तर पर और किसके आदेश से लिया गया?
नियम पार्टी देखकर नहीं बदल सकता।
वहाँ अमित शाह जी से सवाल है,
तो यहाँ हेमंत सोरेन से जवाब और जवाबदेही की मांग भी उतनी ही है ।
छात्र की पीठ पर पड़ी लाठी यह देखकर दर्द नहीं करती कि सरकार BJP की है, JMM की है या Congress समर्थित है।
सत्ता किसी की भी हो-
लाठी किसके आदेश से चली, जवाब देना ही पड़ेगा।
When @Wangchuk66 was detained, the BJP IT cell called us anti-national, Chinese agents, foreign-funded, and every other label they could manufacture.
Today, because we called the Congress' protest at PM's residence insincere, Congress trolls are calling us Sanghis, RSS and BJP stooges.
Different flags. Same playbook. The rot has infected our entire political culture.
India needs more than just a change of government. It needs a change in the very grammar of politics, where disagreement is met with dialogue, not demonisation; where patriotism is measured by integrity, not party affiliation; and where truth matters more than tribal loyalty.
@narendramodi@RahulGandhi
भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारी युवा पीढ़ी और विद्यार्थी हैं। आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।
मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के विरुद्ध आवश्यक सुधारों के लिए कटिबद्ध है। पेपर लीक के दोषियों को कठोर दंड मिले, इसके लिए मोदी जी द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन कदमों से NEET परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।
धर्मेंद्र प्रधान जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास एवं उद्योग-अकादमिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में भी उनके प्रयास उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है।