सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता व लोकमंगल की पावन प्रतीक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारंभ की सभी श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की कृपा-दृष्टि चराचर जगत पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय जगन्नाथ।
देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो।
✨ हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं ✨
विक्रम संवत 2083 के पावन आगमन पर आप सभी को ढेरों बधाई एवं मंगलकामनाएं
यह नववर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा लेकर आए।
हर दिन नई आशा, हर क्षण नई प्रेरणा और हर कदम सफलता की ओर बढ़े
🚩 जय श्री राम 🚩
वर्दी नागरिकों की सेवा के लिए मिली है या उनको धमकाने के लिए?
नागरिकों के अधिकार पुलिस विभाग के अधिकारी
तय करेंगे तो सुप्रीम कोर्ट क्या करेगा?
संविधान की प्रस्तावना याद है या भूल गए?
ये देश अभी भी संविधान से चलता है. याद रहे!
🌸🌈 होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ! 🌈🌸
रंगों का त्योहार आपके जीवन में नई उमंग और खुशियाँ भर दे।
प्रेम, स्नेह और भाईचारे के रंग हमेशा आपके साथ रहें।
आपके जीवन की हर परेशानी होली के रंगों की तरह उड़ जाए।
सफलता और खुशियाँ आपके कदम चूमें।
✨ रंगों भरी, खुशियों भरी होली की शुभकामनाएँ!
जो चैन से सोते हैं आज अपने घरों में, उनकी नींद के पीछे है देश की रखवाली। खामोश नहीं है ये आज़ादी की कहानी, हर ईंट में छुपी है किसी वीर की कुर्बानी।
'वंदे मातरम् ।
77वें गणतंत्र दिवस पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं ।
जय हिन्द। जय भारत 🚩🇮🇳