Official Page of Centre for Information, Publication and Public Relations - Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University, Gorakhpur (UP).
(Accredited A++ by NAAC)
Deen Dayal Upadhyay Gorakhpur University signs MoU with two leading Vietnamese universities — Ho Chi Minh City University of Economics & Finance and Ho Chi Minh City University of Technology — at Gandhi Hall, Raj Bhawan, Lucknow, under the visionary guidance of Hon’ble Chancellor Mrs. Anandiben Patel. 🇮🇳🤝🇻🇳
विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत “महिला उद्यमिता” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. पूनम टंडन द्वारा किया गया। उद्देश्य—महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व क्षमता का संवर्धन।
#MissionShakti5
विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत “Advocating for Women Mental Health: Strategy for Change” विषय पर कार्यशाला का आयोजन।
माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन की गरिमामयी उपस्थिति।
मुख्य अतिथि: डॉ. वर्तिका पांडे (KGMU लखनऊ)
#MissionShakti
"79 years of freedom, courage, and unity . Let’s honor the sacrifices of the past and build the dreams of the future.
#IndependenceDay#IndiaAt79#PrideOfIndia"
"A thread of love, a knot of protection, and a bond that lasts forever."
Wishing all brothers & sisters a joyful Rakshabandhan filled with love, laughter, and sweet memories!
🕉️ नाथपंथ विश्वकोश की दिशा में अहम पहल
विश्वविद्यालय में माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में नाथपंथ विश्वकोश सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न।
लेखन की रूपरेखा तय, 6-7 सितम्बर को कार्यशाला प्रस्तावित। विद्वानों की भागीदारी और सात खण्डों में विश्वकोश निर्माण पर चर्चा।
Fusion Cuisine पर फूड विदाउट फायर प्रतियोगिता!
महिला अध्ययन केंद्र एवं गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने रचनात्मक फ्यूजन रेसिपी प्रस्तुत कीं।
माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन एवं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने उद्घाटन किया।
माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने रसायन विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।
उन्होंने छात्रों को अनुसंधान हेतु प्रेरित करते हुए आधुनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया। विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्यों ने माननीय कुलपति को विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एवं ओपन डिस्टेंस लर्निंग पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत आज मा. कुलपति प्रो पूनम टंडन ने की।
बीकॉम, एमकॉम, बीबीए, एमबीए व एमए इंग्लिश में प्रवेश प्रारंभ।
अंतरराष्ट्रीय छात्रों तक पहुँच और NEP के लक्ष्यों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से राजभवन में मा. कुलपति प्रो पूनम टंडन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय से संबद्ध चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने नैक बी+ ग्रेड प्राप्ति पर शिष्टाचार भेंट की।
महामहिम ने बधाई एवं सतत प्रगति की शुभकामनाएं दीं।
🌿विश्वविद्यालय की पहली आर्किटेक्टेड वाटिका का शुभारंभ🌿
माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने भूगोल और मनोविज्ञान विभागों के मध्य "युवा चेतना वाटिका" में पौधरोपण कर इस हरित पहल की शुरुआत की।
यह पहल विद्यार्थियों और समाज को प्रकृति से जोड़ने की प्रेरणादायक मिसाल बनेगी।
🎓 नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ 🎓
विश्वविद्यालय में आज से सभी विभागों के विषम सेमेस्टर की कक्षाएं विधिवत रूप से आरंभ हो गईं।
ग्रीष्म अवकाश के बाद एक बार फिर विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की उपस्थिति से रौनक लौट आई है।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में रचा इतिहास!
विश्वविद्यालय के 75 वैज्ञानिक एडी साइंटिफिक इंडेक्स में!
@Live_Hindustan
मा. कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने शैक्षणिक प्रगति, पीएम-उषा परियोजनाओं व आवास प्रस्ताव पर चर्चा की। मंत्री जी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
मा. कुलपति ने उन्हें आगामी दीक्षांत समारोह में आमंत्रित भी किया।