माननीय चौ० @BhupinderShooda जी के चायपानी के कार्यक्रम को एक विशाल रैली में तब्दील करने के लिए आप सबका हार्दिक धन्यवाद व बधाई ।
प्रदेश की जनता अबकी बार चौ० भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जी के नेतृत्व में 70+ सीट कांग्रेस को देगी।
@INCHaryana@DeependerSHooda
दिल्ली के पीजी हॉस्टल में जो हुआ, उससे ज्यादा दर्दनाक बात कोई और नहीं हो सकती। दिल्ली यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र होने के नाते आज मुझे सिस्टम पर शर्म आ रही है। इस त्रासदी पर आज पूरे देश के पास कोई शब्द नहीं है। अंदर से बच्चे खुद वीडियो भेजकर अपनी खौफनाक स्थिति दिखा रहे हैं। हादसे के 2 घंटे बाद पुलिस पहुंची, साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी लेट आईं। प्रशासन कहां सो रहा था?
इन अवैध पीजी हॉस्टल्स को फायर सेफ्टी और NDMC के सर्टिफिकेट कौन बांट रहा है? इनके नक्शे कौन पास कर रहा है? इसमें स्थानीय विधायकों और मंत्रियों का क्या रोल है? स्थानीय विधायक को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। यह पहली बार नहीं है, साकेत के बाद अब फिर वही हादसा हुआ है, सत्य निकेतन में पहले भी ऐसा हो चुका है। लगातार 3-4 साल से ऐसे हादसे हो रहे हैं। लेकिन दो दिन बाद मीडिया मैनेज कर लिया जाएगा। आखिर छात्रों की जिंदगी के साथ यह जानलेवा खिलवाड़ कब तक चलेगा? यह हादसा नहीं, सीधे तौर पर सिस्टम की नाकामी है।
📍सत्य निकेतन, DU साउथ कैंपस के पास
पूर्व मंत्री शकुंतला भगवाड़िया जी के सुपुत्र स्व. तरुण भगवाड़िया जी के निधन पर आज रेवाड़ी स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।
साथ विधायक @Aftabnuh जी, विधायक @BBBatra जी, विधायक @ManjuINC_ जी, पूर्व विधायक @Chiranjeev_INC जी, पूर्व मंत्री एम. एल. रंगा जी, पूर्व विधायक अनिता यादव जी, रेवाड़ी ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद छाबड़ी जी, रेवाड़ी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण चौधरी जी, भाई मनु यादव आदि।
आज कलानौर हलके के गांव निंगाना का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। पूरे गांव में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।
साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर हालात पर तुरंत काबू पाने और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को शत-शत नमन और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
भारत सदा उनका और उनके परिवारों का ऋणी रहेगा। जय हिंद! 🇮🇳
Warm greetings and heartfelt gratitude to all CRPF personnel on Raising Day.
The CRPF has stood tall against every challenge with dignity, discipline, and an unshakable sense of duty.
We salute your sacrifice, your service, and the indomitable spirit that inspires every Indian. Jai Hind.
सोचिए, अगर आपके अपने माँ-बाप, बच्चे या भाई-बहन के सिर से अचानक छत छीन ली जाए - अगर आपके पूरे परिवार को एक ही पल में बेघर कर दिया जाए, तो आपको कैसा लगेगा?
दिल्ली की झुग्गियों में रहने वाले सैकड़ों ग़रीब परिवार आज इसी दर्द से गुजर रहे हैं। जिन छोटे-छोटे घरों में उनकी पूरी ज़िंदगी बसी थी, उन्हें BJP सरकार ने बेरहमी से उजाड़ दिया।
ये सिर्फ़ घर नहीं थे - ये उनके सपने, उनका सम्मान और जीने का सहारा था।
प्रशासन की आड़ में किया जा रहा यह अत्याचार, ग़रीबों के प्रति BJP की संवेदनहीनता और सत्ता के घमंड को उजागर करता है।
हम इन उजाड़े गए परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। ये लड़ाई अब सिर्फ़ घरों की नहीं, इंसाफ़ और इंसानियत की है - और हम हर मोर्चे पर लड़ेंगे।
आज, पुंछ में पाकिस्तानी हमलों से प्रभावित मंदिर, गुरुद्वारा और मदरसे में गया।
यहां हर धर्म के लोग साथ रहते हैं, साथ दुख सहते हैं।
यही पुंछ है - यही हिंदुस्तान है, जहां सौहार्द है, एकता है, देशप्रेम है।
हमें बांटने और तोड़ने की कोशिश करने वाले कभी सफल नहीं होंगे - हम हमेशा एकजुट रहकर, डटकर जवाब देंगे।
जय हिंद।
पृथला के लोकप्रिय विधायक और हमारे कांग्रेस परिवार के मजबूत स्तंभ चौ. रघुबीर सिंह तेवतिया जी को जन्मदिन की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं भगवान् से आपके अच्छे स्वास्थ्य, प्रसन्न जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूँ।
@RaghubiraMLA
बरवाला से पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला जी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में शिरकत कर उनके कार्यकर्ताओं से मिलना हुआ। चुनाव संबंधित अपने विचार रखे और सभी से भविष्य में एक रहने की बिनती करी।
#Haryana
भाजपा की सरकार झूठ, दुष्प्रचार, यंत्र-तंत्र की बुनियाद पर बनी है, काम के आधार पर नहीं बनी।
BJP झूठ, दुष्प्रचार, जाती-धर्म की राजनीति से जनता को बहकाने में विश्वास करती हैं, इसी विचारधारा से हमारी लड़ाई है। हम मज़बूत विपक्ष की भूमिका निभायेंगे, सच्चाई के पथ पर संघर्ष जारी रखेंगे।
आप सभी को नये साल की हार्दिक शुभकामनाएं।
नया साल आपके और आपके परिवार के लिये शुभ हो।
इस अवसर पर मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, जीवन में शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना करता हूँ!
#HappyNewYear2025#HappyNewYear
🙏🏼🙏🏼🙏🏼🙏🏼
#नववर्ष_2025
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन पर आज सिरसा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर शोक प्रकट किया।
चौधरी साहब की अनंत मेहनत और कभी न हार मानने वाला जज्बा सभी के लिये प्रेरक रहेगा।
साथ विधायक @RaghubiraMLA जी, विधायक भरत सिंह बेनीवाल जी, विधायक @Chander00274022 जी, विधायक @doulatpuria जी, विधायक नरेश सेलवाल जी, डॉ के.वी. सिंह जी, भाई सर्वमित्र कंबोज, राजकुमार शर्मा जी, प्रो. वीरेंद्र जी, जयदीप धनखड़ जी आदि।
आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की ढेरों शुभकामनाएं !!
नया साल आपके और आपके परिवार के लिये सुख, समृद्धि, आरोग्य के साथ ढेरों खुशियां लेकर आये।
#HappyNewYear
परिवारवाद का आरोप लगाने वालों को मैं बताना चाहता हूँ कि मुझे स्वतंत्रता सेनानी रहे मेरे दादा जी और पिता जी पर गर्व है। देश के संविधान पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के साथ मेरे पिता स्व. रणबीर सिंह जी के हस्ताक्षर हैं और वे एकमात्र ऐसे नेता हैं जो विभिन्न 7 सदनों के सदस्य रहे हैं।
हम लंबे संघर्ष के बाद आज यहां तक पहुंचे हैं।
किसानों की जमीन कौड़ियों के भाव लेकर बिल्डर्स को देने का आरोप लगाया गया। इस सदन में मैं चुनौती देता हूँ कि सरकार एक भी जमीन का नंबर दिखा दे जो मेरे समय एक्वायर कर बिल्डर्स को दी गयी हो।
क्या ये इलाकावाद है?
कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश में 12 नए विश्वविद्यालय बनवाए, 45 सरकारी कॉलेज बनाए, 154 नए पॉलिटेक्निक कॉलेज, 56 नए आईटीआई, 4 नए सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, 36 आरोही स्कूल, दर्जनों मॉडल व संस्कृति मॉडल स्कूल खोले।
कांग्रेस ने महेंद्रगढ़ में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनवाया। मेवात, भिवानी, फरीदाबाद, करनाल, रोहतक, गोहाना समेत 6 नए मेडिकल कॉलेज और 1 नया स्वास्थ्य विश्वविद्यालय बनाया। देश का पहला महिला विश्विद्यालय बनाया। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट और एम्स-2(बाढ़सा) बनवाया। एम्स-2 में 10 राष्ट्रीय सुपर स्पेशियलिटी संस्थान मंजूर करवाए।
कांग्रेस ने हरियाणा को देश का पहला ऐसा राज्य बनाया, जहां IIIT, IIM, IIHM, AIIMS, IIT Ext., NID (कुरुक्षेत्र), NIFT(पंचकूला), FDDI(रोहतक), NIFTEM(सोनीपत), IICA(गुरुग्राम), NCI(बाढ़सा), टूल रुम (अंबाला, रोहतक) GCNEP(बहादुरगढ़), CIPET(मुरथल) जैसे सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान खुले थे।
कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनाई। राजीव गांधी एजुकेशन सोसाइटी (सोनीपत) बनवाई, जिसमें देश-दुनिया के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान आए।
कांग्रेस ने रेवाड़ी में भारतीय राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का शिलान्यास करवाया। 1 नया सैनिक स्कूल (रेवाड़ी), प्रदेश में 6 नए केंद्रीय विद्यालय बनवाए। हर जिले में DIET खोले गए, 2623 नए स्कूल बनाए।
कांग्रेस सरकार ने 641 नए ग्रामीण अस्पताल CHC-PHC बनवाई। अलग-अलग जिलों में 6 नई IMT बनवाई। हरियाणा में मारुती, एशियन पेंटस, एनटीपीसी, रिलाइंस, होंडा, आईओसी, पेनासोनिक, योकोहामा, डेंसो, जैसे बड़े उद्योग लेकर आई।
कांग्रेस ने यमुनानगर, झज्जर, हिसार, फतेहाबाद समेत 5 पावर प्लांट (1 परमाणू पावर प्लांट) लगवाए। कांग्रेस बहादुरगढ़, फरीदाबाद, गुड़गांव, बल्लभगढ़ तक 81 किलीमीटर मेट्रो लेकर आई। गुरुग्राम तक रेपिड मेट्रो लेकर आई। साथ ही जींद से सोनीपत व रोहतक से रेवाड़ी रेलवे की लाइन बिछाई।
क्या ये इलाकावाद है?
लेकिन बीजेपी ने 10 साल के भीतर पूरे हरियाणा में एक भी मेडिकल कॉलेज नही बनाया, कोई पावर प्लांट नही लगाया, कोई IMT, कोई बड़ा विश्वविद्यालय, बड़ा उद्योग, बड़ा संस्थान हरियाणा में स्थापित नही किया। एक इंच मेट्रो आगे नही बढ़ाई और एक इंच रेलवे लाइन नही बिछाई।
क्या ये विकास है?