प्रकाश, समृद्धि, उल्लास एवं नवचेतना के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
अंधकार से प्रकाश और निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता दीपोत्सव आप सभी के जीवन को सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे, हर घर-आंगन जगमगाए, सामाजिक समरसता और सद्भाव मजबूत हो, यही शुभेच्छा है।
शुभ दीपावली!
#Deepavali2026 #Diwali2026 #दीपावली #HappyDiwali2026
हमारे मार्गदर्शक, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण के प्रेरणास्रोत, पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सार्वजनिक जीवन में आपके अतुलनीय योगदान, विचारों और मूल्यों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।
भारत रत्न श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के जन्मदिन के अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा लिखा गया यह आलेख श्रद्धेय आडवाणी जी के प्रेरणादायी जीवन और शताब्दी की ओर बढ़ती उनकी गौरवशाली यात्रा को रेखांकित करता है।
दीपज्योतिः परब्रह्म दीपज्योतिर्जनार्दनः।
दीपो हरतु मे पापं दीपज्योतिर्नमोऽस्तु ते॥
दीपावली के पावन अवसर पर आज भोपाल निवास में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
माता महालक्ष्मी जी एवं श्री गणेश जी की कृपा से हर घर सुख, शांति और समृद्धि से आलोकित हो और समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली बनी रहे, यही मंगलकामना है।
#Deepavali2026 #Diwali2026 #HappyDiwali2026
साल 2026 की ये दिवाली वाकई विशेष है...
ये पहली दिवाली है, जब देश नक्सलवाद-माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों पुरानी लड़ाई जीत चुका है। ये पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। ये पहली दिवाली है, जब करोड़ों देशवासी नक्सलवाद के भय को परास्त कर चुके हैं।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#Deepavali2026 #Diwali2026 #HappyDiwali2026
माओवादी आतंक और नक्सलवाद के खिलाफ ये लड़ाई आसान नहीं थी। एक समय था, जब देश के करीब 20 राज्यों में 230 से अधिक जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे।
बिहार, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा वामपंथी उग्रवाद की चपेट में था।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
दीपावली के दीपों का प्रकाश हमें हर चुनौती से संघर्ष कर विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश व देश नक्सलवाद से मुक्त होकर दीपावली मना रहा है। इसीलिए यह उत्सव विशेष है।
इस पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#Deepavali2026 #Diwali2026 #HappyDiwali2026
आज उज्जैन के पुलिस थाना नागझिरी में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर पुलिस परिवार के साथ पर्व की खुशियाँ साझा कीं।
आत्मीयता और उल्लास से भरे पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#Deepavali2026#Diwali2026#HappyDiwali2026
मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में अब तक 74,791 हितग्राहियों के मकानों की रजिस्ट्री के साथ उज्जैन जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। आज ग्राम ढेडिंया में योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले तहसीलदारों एवं पटवारियों को सम्मानित किया।
₹2.20 करोड़ की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन सह मैरिज गार्डन का लोकार्पण भी किया। इससे ग्रामीणों को किफायती दर पर सामाजिक आयोजनों की सुविधा मिलेगी, वहीं ग्राम पंचायत आत्मनिर्भर बनेगा।
ग्राम ढेडिंया की बहनें वस्त्र उद्योग में सिलाई कार्य कर प्रतिमाह 12000 से 15000 रुपए तक की आय प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की प्रेरणा बन रही हैं। ग्रामीणों का सशक्तिकरण और बहनों की आत्मनिर्भरता ही समृद्ध एवं विकसित मध्यप्रदेश की मजबूत नींव है।
आज उज्जैन स्थित शासकीय माधवनगर अस्पताल पहुंचकर मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग छात्राओं को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
#Deepavali2026#Diwali2026#HappyDiwali2026
बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा सुरक्षाबलों के शौर्य को दिया गया सम्मान प्रशंसनीय है।
यशस्वी प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश सहित देश का नक्सलवाद से मुक्त होना इस दीपावली को और भी गौरवमयी बनाता है।
सभी वीर जवानों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#NaxalFreeIndia #HappyDiwali2026
गोवर्धन पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और गौसेवा की समृद्ध परंपरा से जुड़ा पर्व है। इस अवसर पर 9 नवंबर को प्रदेशभर में गौ-पूजन, पशुपालक सम्मान एवं विभिन्न पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों का सम्मान कर उन्हें दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
दीपावली पर्व पर उज्जैन के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों से आत्मीय भेंट की और मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। दिव्यांग दंपति की कुशलक्षेम जानी तथा स्वच्छताकर्मियों को उपहार भेंटकर सम्मानित किया।
उज्जैनवासियों के स्नेह, अपनत्व और आत्मीयता से मन अभिभूत है।
#Deepavali2026
#Diwali2026 #HappyDiwali2026
गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व प्रकृति, गौवंश और अन्न के प्रति श्रद्धा व कृतज्ञता का प्रतीक है, जो प्रकृति के संरक्षण, गौसेवा और लोककल्याण के प्रति दायित्व निर्वहन के लिए प्रेरित करता है।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना है।
#GovardhanPuja
गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश सरकार...
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मान समारोह में गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेता पशुपालकों को सम्मानित करूंगा।
#GovardhanPuja
गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज तिलकेश्वर गौशाला, उज्जैन में गौमाता का पूजन किया एवं प्राचीन श्री तिलकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक कर समस्त प्रदेशवासियों के मंगल व कल्याण की कामना की।
हम सभी का संकल्प है कि गौसेवा केवल पूजा तक सीमित न रहे, बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा भी बने। गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन में प्रत्येक व्यक्ति अपना योगदान भी दे।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज गति से जारी हैं। लगभग ₹800 करोड़ के नवीन निर्माण कार्यों, सड़कों एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार कर भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है।
#GovardhanPuja
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः॥
आज भोपाल निवास में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
सर्व सुखदायिनी गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन का भाव हमारे जीवन में सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।
#GovardhanPooja