कलेक्टर श्री बालागुरु के. ने सभी राजस्व अधिकारियों को किसानों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों के पास फार्मर आईडी होना आवश्यक है।
#JansamparkMP#CMMadhyaPradesh#sehore
इसकी प्राथमिकता को देखते हुए जिले के सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी समय-सीमा में बनाना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा है कि जिले में भ्रमण के दौरान यह देखा गया कि फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य अपेक्षित गंभीरता से नहीं लिया जा रहा हैं।
#MadhyaPradesh
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 09 जून को सुबह 09 बजे से जिला अस्पताल में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सभी गर्भवती महिलाओं की जाँच तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर एएनसी, पीएनसी जांच और उपचार प्रदान किया जाएगा।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सीहोर जनपद पंचायत द्वारा ग्राम मोगराफूल, श्यामपुर सहित अनेक ग्राम पंचायतों में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम एवं ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
#JansamparkMP#CMMadhyaPradesh#MadhyaPradesh#sehore
उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास अपनाकर तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा महाविद्यालय में ऐसे शैक्षणिक एवं जागरूकतापरक कार्यक्रमों के आयोजन की निरंतरता पर बल दिया।
सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में "योगा फॉर हेल्दी एंगेजिंग एंड मेडिकल हेल्थ" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, स्वस्थ वृद्धावस्था एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
#JansamparkMP
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रोहिताश कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच एवं स्वस्थ जीवनशैली का सशक्त माध्यम बन चुका है।
#JansamparkMP#CMMadhyaPradesh#MadhyaPradesh#sehore
मध्यप्रदेश अब वैश्विक निवेश का नया केंद्र बन रहा है
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इन्दौर में भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (LAC) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ करेंगे। इस महत्वपूर्ण आयोजन में 15 देशों के राजदूत, राजनयिक प्रतिनिधि, उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञ और निवेशक भाग लेंगे।
यह फोरम भारत और एलएसी देशों के बीच व्यापार, निवेश एवं औद्योगिक सहयोग के नए आयाम स्थापित करते हुए मध्यप्रदेश को वैश्विक अवसरों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा।
🗓️6 जून, 2026
📍 इंदौर
@DrMohanYadav51@investindia@Industryminist1 #CMMadhyaPradesh #MP_RisingGlobally
इनमें संगोष्ठी, परिचर्चा, जागरूकता रैली, प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह शामिल हैं।
वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, गरिमा, सुरक्षा एवं कल्याण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 15 जून को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया जाएगा।
#JansamparkMP#CMMadhyaPradesh#MadhyaPradesh#sehore
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने इस संबंध में सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रमों, डे-केयर केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य उपयुक्त स्थलों पर विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निदेशक (वाणिज्य) श्री सुधीर श्रीवास्तव द्वारा सीहोर में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होने उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण के लिए चलाए जा रहे संपर्क अभियान की समीक्षा की
#JansamparkMP#CMMadhyaPradesh
इसी क्रम में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में 05 जून को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 461 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 205 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 101 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।
#JansamparkMP#CMMadhyaPradesh#MadhyaPradesh#sehore
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्राम सेवनिया में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर ग्रामवासियों के साथ पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण की शपथ ली। निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह, महिलाओं एवं बच्चों से सम्बंधित सरल शब्दों में जानकारी दी गई।
'विश्व पर्यावरण दिवस' पर आज भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में "एक पेड़ माँ के नाम 2.0" अभियान का शुभारंभ पौधरोपण कर किया।
कार्यक्रम में प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं को वर्ष 2024-25 के पुरस्कार प्रदान किए। सर्कुलर इकोनॉमी से संबंधित 5 कोर्स मॉड्यूल्स और एप्को तथा इन्टैक द्वारा प्रदेश में संचालित 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के अंतर्गत 16 जिलों की 500 बावड़ियों के प्रलेखन दस्तावेजों का विमोचन किया।
हमारी सरकार पर्यावरण और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में 'सह-अस्तित्व' का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।
#WorldEnvironmentDay