स्वास्थ्य सुरक्षा का सबसे बड़ा भरोसा।
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा उपलब्ध हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच ने सामाजिक सुरक्षा को नई शक्ति प्रदान की है।
#12YearsOfGaribKalyan#12YearsOfSeva#LongestServingElectedPMModi
अब खाद खरीदने के लिए घंटों लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। e-Vikas पोर्टल के जरिए घर बैठे ही अपना ई-टोकन (e-Token) जनरेट करें और समय पर आसानी से खाद पाएं।
@CMMadhyaPradesh@JansamparkMP@minmpkrishi#shivpuri
#स्वामित्व_योजना
ग्रामीणों को सुगमता से मिल रहा
अपनी संपत्ति का अधिकार अभिलेख
💠देश में 3.14 करोड़ से अधिक लोगों को मिले प्रॉपर्टी कार्ड
💠मध्यप्रदेश में 48.32 लाख निजी संपत्तियों के स्वामित्व अभिलेख तैयार
@PMOIndia@DrMohanYadav51@mopr_goi@minprdd@mprevenuedeptt
#JansamparkMP #12YearsOfGaribKalyan
युवाओं के सपनों को मिला सशक्त मंच
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज 2 लाख से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है, जो युवाओं को नवाचार और रोजगार सृजन के नए अवसर प्रदान कर रहा है।
@PMOIndia@DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #12YearsOfGaribKalyan #12YearsOfSeva
मंदसौर के पशुपतिनाथ, आगर-मालवा के नलखेड़ा, देवास, महेश्वर-मंडलेश्वर आदि के मंदिरों और श्रद्धा के केंद्रों का भी समुचित विकास सुनिश्चित करें। उज्जैन में पंचक्रोशी मार्ग पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराएं।
सिंहस्थ के सुरक्षा प्रबंधन का संचालन कंट्रोल रूम से किया जाएगा। पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम तथा अन्य सभी संबंधित एजेंसियां बेहतर समन्वय सुनिश्चित करें तथा इसके लिए प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।
मार्ग चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने या अन्य तोड़फोड़ के कार्य में कोई भेदभाव न हो। संबंधित मामलों में तत्काल मुआवजा दें।
आज सिंहस्थ-2028 की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में 17 नए विकास कार्यों को स्वीकृति दी। बैठक में 7 जिलों में चल रहे 148 विकास कार्यों की समीक्षा की। इंदौर, आगर-मालवा, मंदसौर और देवास में चल रहे कार्यों की भी जानकारी ली।
ओंकारेश्वर और आसपास के क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के लिए पृथक से प्राधिकरण गठित किया जाए। ओंकारेश्वर में अस्पताल और हेलीपैड बनाने के निर्देश दिए। इससे आपदा के समय लोगों को तुरंत मदद मिल सकेगी। एयर एम्बुलेंस की पहुंच भी सुगम होगी।
सिंहस्थ के कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी भारत सरकार से संबद्ध थर्ड पार्टी कंसलटेंट द्वारा की जाएगी। सिंहस्थ के लिए आवश्यक मानव संसाधनों की तैनाती एवं उनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से प्रारंभ की जाए। भीड़ व आपदा प्रबंधन, सुरक्षा एवं चिकित्सा सुविधाओं के लिए अद्यतन तकनीक आधारित माइक्रो प्लानिंग करें। उज्जैन में शिप्रा घाटों तक आने-जाने के मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का निर्माण भी साथ-साथ करें।
@rshuklabjp
विभागीय योजनाओं की अद्यतन जानकारी जरूरतमंदों एवं आवेदकों तक पहुंचाने के लिए 'वर्चुअल वॉइस असिस्टेंस टूल' विकसित किया जा रहा है। साथ ही, 'डिजिटल मार्केटिंग फॉर प्रमोटिंग डिपार्टमेंटल एक्टिविटी' के तहत विद्यार्थियों को 'एमपी ऑनलाइन' के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इस नवाचार को और प्रभावी बनाने के लिए 'एमपी ई-सेवा पोर्टल' से जोड़ने के निर्देश दिए। इससे ओबीसी सहित अन्य सभी वर्ग के विद्यार्थियों को रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी सुगमता और तेजी से मिल सकेगी।
'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना' के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के 12वीं उत्तीर्ण युवाओं को सैन्य बलों, अन्य सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह योजना 20 जिलों में संचालित है, जिसमें 4,000 युवा शामिल हैं।
'दिल्ली छात्रगृह योजना' में संशोधन कर शिष्यवृत्ति राशि 1,550 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है। लाभार्थी की संख्या भी 50 से बढ़ाकर 300 प्रतिवर्ष की है। साथ ही, प्रदेश के इतिहास में ओबीसी छात्रावासों में पहली बार विभाग द्वारा मेस सुविधा शुरू की जा रही है।
'सरदार पटेल कोचिंग प्रशिक्षण योजना' में 4,500 प्रशिक्षणार्थियों को संभाग स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग दी जाएगी। इसी साल जुलाई-अगस्त से यह कोचिंग प्रारंभ हो जाएगी।
मध्यप्रदेश में होगी डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सिमुलेटरी स्पेस सेंटर की स्थापना...
आज पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा कर संबंधित वर्गों के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति निर्धारित समय सीमा में प्रदान करने के निर्देश दिए।
वक्फ संपत्तियों का पंजीयन केंद्र सरकार द्वारा संचालित 'उम्मीद पोर्टल' पर अनिवार्य रूप से कराया जाए और संबंधित भूमि विवादों का त्वरित निराकरण करें। वक्फ संपत्तियों की एंट्री में मप्र, देश में पहले स्थान पर है।
विभागीय लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा प्रत्येक माह नियमित रूप से की जाए। लंबित घोषणाओं को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं। उद्यम एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की सब्सिडी एवं ऋण राशि का समय से वितरण सुनिश्चित करें और उनकी नियमित मॉनिटरिंग हो।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी के निर्देशन में एवं श्रीमती रंजना चतुर्वेदी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के मार्गदर्शन में गतदिवस शहीद तात्याटोपे स्मारक परिसर शिवपुरी में विधिक साक्षरता शिविर एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
#शिवपुरी