उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023, 60,244 कांस्टेबल भर्ती में 3568 अभ्यर्थियों ने ज्वाइन नहीं किया और 100 अभ्यर्थियों ने ट्रेनिंग के दौरान रिजाइन कर दिया।
2018, 41,520 कांस्टेबल भर्ती में 5,694 पदों को भरा नहीं गया।
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2024 1260 पदों में से 250 से अधिक चयनित उम्मीदवारों ने ज्वाइन नहीं किया।
UPSSSC लेखपाल भर्ती 2022, 8085 में से लगभग 1700 पदों पर योग्य उम्मीदवार न मिलने की वजह से रिक्त रहे और 200 चयनित उम्मीदवारों ने ज्वाइन नहीं किया।
इसी तरह यूपी होमगार्ड 41,424 वैकेंसी में से लगभग 15 से 16 हजार सीटें खाली होने वाली है क्योंकि इसी समय 32000 से ज्यादा कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है तो वहां चयनित होने वाले युवा यूपी होमगार्ड में सम्मिलित नहीं होंगे, जिस वजह से यह सीटें खाली जाएंगी और दशमलव के अंकों और एक-दो नंबरों से मेरिट लिस्ट से आउट होने वाले हजारों युवाओं के दिन रात की मेहनत खराब जाएगी।
इसलिए यूपी होमगार्ड में वेटिंग लिस्ट जारी होना चाहिए इसी तरह UPSSSC लेखपाल, जूनियर अस्सिटेंट, लोअर पीसीएस की भर्तियां भी चल रही है तो अलग-अलग भर्तियों में चयनित होने वाले अभ्यर्थी किसी एक भर्ती में ही ज्वाइन करेंगे जिस वजह से यहां भी बहुत सारी सीटे वेटिंग लिस्ट का प्रावधान न होने की वजह से बेकार जाएंगी।
इसलिए प्रदेश की हर एक भर्ती में वेटिंग लिस्ट जारी होनी चाहिए जिससे युवाओं की मेहनत बेकार न जाए उन्हें उनके दिन रात के मेहनत का परिणाम मिल सके।
उत्तर प्रदेश सरकार, जिम्मेदार मंत्री, विभाग और अधिकारी वेटिंग लिस्ट के मुद्दे पर बहुत ही तत्परता से संज्ञान ले और वेटिंग लिस्ट के प्रावधान को प्रदेश में लागू करें, नियमावली में बदलाव करें।
जब अन्य पड़ोसी राज्य वेटिंग लिस्ट का प्रावधान कर सकते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार क्यों नहीं कर सकती।
#WAITING_LIST_JARI_KARO
#UP_Homeguard_WaitingList_जारी_करो
@HomeGuardsUP@UpssscOfficial1@CMOfficeUP@upprpb@myogioffice@InfoDeptUP
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आपका ध्यान हम बहुत ही गंभीर विषय पर केंद्रित करना चाहेंगे-
महोदय,
UP Home Guard भर्ती का अंतिम परिणाम आ चुका है, लेकिन आगे बड़ी संख्या में पद रिक्त होने की संभावना है। कई चयनित अभ्यर्थी UP Police Constable अथवा अन्य सरकारी भर्तियों में चयन होने पर स्वाभाविक रूप से Home Guard पद जॉइन नहीं करेंगे।
ऐसी स्थिति में अनुमानतः 8–10 हजार तक पद रिक्त रह सकते हैं, जबकि हजारों योग्य अभ्यर्थी आज भी अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
छात्रों की मांग —
रिक्त होने वाले पदों को खाली न छोड़ा जाए और UP Home Guard भर्ती में Waiting List जारी की जाए।
Waiting List जारी होने से रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सकेगा और हजारों परिवारों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी, कृपया अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए इस मांग पर संज्ञान लेने की कृपा करें।
#UP_HOMEGUARD_WAITINGLIST_जारी_करो
@myogioffice@CMOfficeUP@upprpb@UPTakOfficial@InfoDeptUP@aajtak@TheLallantop
प्रिय UPSSSC अभ्यर्थियों,
नौकरी के लिए Wait करते-करते थक गये आप सब बेरोज़गारों की ये माँग जायज़ है कि UPSSSC की सभी भर्तियों में Waiting List की व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे अगर कोई चयनित अभ्यर्थी अपनी सीट छोड़ दे तो उसके बाद किसी अन्य को वो सीट मिल सके। इस फ़ैसले से लाखों अभ्यर्थियों को फ़ायदा मिल सकेगा और भाजपा पर लगा ‘महा-बेरोज़गारी’ फैलाने का दाग़ भी थोड़ा कम होगा लेकिन भाजपा सरकार ये काम कभी नहीं करेगी क्योंकि नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप सब युवक-युवतियों की असीम ऊर्जा राष्ट्र-निर्माण के काम में न लगकर, अपने लिए काम-रोज़गार-नौकरी पाने की गुहार-पुकार में व्यर्थ हो रही है।
हम UPSSSC के आप सभी अभ्यर्थियों की आवाज़ में अपनी आवाज़ मिलाकर आपकी हर माँग के समर्थन में हर हाल, हर हालात में साथ खड़े हैं और हमेशा खड़े रहेंगे।
हम नई सरकार बनाने पर इस माँग की पूर्ति करने के लिए वचनबद्ध हैं। आप सबने इतने साल संघर्ष करके देख लिया है कि असंवेदनशील-हृदयहीन भाजपाइयों से ‘पीड़ा’ के अलावा और कुछ भी हासिल नहीं होगा। अब आप भी पीड़ितों की श्रेणी में गिने जा रहे हैं, इसीलिए आप भी पीडीए ही हुए क्योंकि हम हमेशा कहते हैं और आज फिर कह रहे हैं :
जो पीड़ित, वो पीडीए!
आपका
अखिलेश
भाजपा जाएगी, नौकरी आएगी!
अभ्यर्थी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSSSC
#UPSSSC_Waiting_List
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
माननीय @BrijeshPathakUP जी के आवास पर आज फिर बड़ी संख्या में युवा वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर पहुँचे हैं
कुछ समय पहले भी अभ्यर्थी आपके आवास पर पहुँचे थे, तब आपने भरोसा दिलाया था कि वेटिंग लिस्ट का मुद्दा कैबिनेट में रखवाने और आयोग से चर्चा करने का प्रयास करेंगे तथा 10 सितंबर तक सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है
आज 15 सितंबर है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सकारात्मक निर्णय सामने नहीं आया। मजबूर होकर युवा फिर आपके दरवाजे पर खड़े हैं
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी प्रदेश के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट की आवश्यकता है। कृपया शासनादेश जारी कर समस्या का समाधान करें।
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
@brajeshpathakup@RajatpandeyJF@CMOfficeUP@myogioffice
#WAITING_LIST_IN_UPSSSC_EXAMS
दिल्ली पुलिस परीक्षा में सॉल्वर की व्यवस्था नहीं थी। सामान्य परिस्थितियों में कोई भी व्यक्ति एक ही समय में 100 में से 100 प्रश्न सही नहीं कर सकता, चाहे एक की जगह चार सॉल्वर बैठें। इसके बावजूद परीक्षार्थी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, और सैकड़ों अभ्यर्थियों के स्कोर 90 से ऊपर आए। यह स्थिति परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी की किसी न किसी मिलीभगत की ओर संकेत करती है। जबकि पिछली बार की दिल्ली पुलिस परीक्षा में टॉपर्स का स्कोर नॉर्मलाइजेशन के बाद भी केवल 95 तक ही पहुंचा था, इस बार के परिणाम में असामान्य रूप से उच्च अंक देखने को मिले हैं।
#Delhi_Police_Scam
@DoPTGoI@SSCorg_in
Delhi Police Constable की हाल ही में आयोजित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में गहरी निराशा है। परीक्षा के बाद सामने आए कई सुबूत यह संकेत देते हैं कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक और अनियमितताएं हुई हैं। यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय भी है।
एक अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करता है—सुबह जल्दी उठना, आर्थिक कठिनाइयों से जूझना, परिवार की उम्मीदें और मानसिक दबाव सहना। ऐसे में जब उसे यह पता चलता है कि मेहनत के बजाय गलत तरीकों से कुछ लोग आगे बढ़ रहे हैं, तो उसका मनोबल टूट जाता है और पूरे सिस्टम से भरोसा उठने लगता है।
यदि इन गड़बड़ियों पर समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया तो आयोग की विश्वसनीयता पर पर प्रश्न चिन्ह लगता हैं
आयोग इस विषय की गहनता से जांच कराए
#Delhi_Police_Scam
@SSC_GOI@DoPTGoI
दिसंबर समाप्ति की ओर है और नोटिफिकेशन का कुछ पता नहीं जबकि भर्ती बोर्ड ने कई बार आश्वासन दिया।
अगर दिसंबर के बजाय नोटिफिकेशन जनवरी में आया तो Over age बच्चों की संख्या बेहद ज्यादा होगी तो ऐसे में इन बच्चों के साथ न्यायपूर्ण स्थिति नहीं होगी।
@UPGovt@aajtak@myogiadityanath@dgpup
#UP_Constable_Vacancy
#UP_Constable_Vacancy
सिर्फ हंगामा खडा करना मेरा मकसद नही
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए
✊️✊️✊️
छात्रो की साधारण सी मांगे:-
▪️पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन 24 घंटे मे जारी हो
▪️उम्र सीमा मे छात्रो को छूट दी जाए
#UP_Constable_Vacancy
🚨युवाओं का दर्द सुनिए CM जी, 😭😭😭
UP POLICE 2025 ट्विटर कैंपेन की तरफ से यह एक ही गुहार है: UP कांस्टेबल PAC भर्ती में आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाए!"
🚨 Repost करते जाओ🙏
🗓️ 30 दिसंबर | ⏰ सुबह 10 बजे
#UP_Constable_Vacancy#Up_Constable_Pac_Age_Relaxation
#UP_Constable_Vacancy
🔹उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड से अनुरोध है,
🔹 कृपया उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करें।
🔹अभ्यर्थी नई भर्ती का इंतजार कर रहे हैं
🔹 ओवर ऐज होते जा रहे हैं।
#fmnews#Breakingnews
#UP_Constable_Vacancy
No. 1 Trending
भर्ती बोर्ड तक आपने अपनी बात रख दी है और अच्छे से उन तक पहुंची भी है....
पूरी उम्मीद है कि UPP का नोटिफिकेशन आज या कल में ही मिले....
उत्तर प्रदेश का युवा पिछले कई वर्षों से खाकी वर्दी पहनने के संकल्प के साथ दिन-रात तपस्या कर रहा है। लेकिन विज्ञापन में हो रही देरी अब उनके धैर्य और 'Age Limit' की सीमा को पार कर रही है।
@UPPVBP और @myogiadityanath जी से विनम्र निवेदन है कि लाखों युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन शीघ्र जारी करने की कृपा करें। हर एक दिन की देरी एक होनहार छात्र का सपना तोड़ रही है। 🙏🏼
#UP_Constable_Vacancy
UP Constable भर्ती को लेकर अब तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
जबकि इस भर्ती की घोषणा स्वयं माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई थी।
युवाओं को बार-बार याद दिलाने की स्थिति क्यों बन रही है?
#UP_Constable_Vacancy