सुदर्शन सेवा संस्थान,नागौर द्वारा संचालित केशव *पाठदान केन्द्र* की पूर्व तैयारी पूर्ण हो गई।सचिव श्री नरेन्द्र जी सोनी ने ,माँ भारती की पूजा अर्चना कर फर्नीचर,बोर्ड औऱ शिक्षक बंधुओ का स्वागत किया।11 सितम्बर से विद्यार्थियों का पंजीयन प्रारम्भ।20 सितम्बर को विधिवत शुभारम्भ होगा।🙏
सेवाभारती फालना द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नारलाई में सुपोषित भारत अभियान के तहत वैद्य कृष्णचंद गौतम द्वारा सुपोषण की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया!
सेवा भारती डीडवाना जिला द्वारा संचालित नावां खण्ड के ग्राम मारोठ रैगर बस्ती बाल संस्कार केंद्र पर संघ के वरिष्ट कार्यकर्ता सुरेन्द्र जी शर्मा ने बालकों को दीप मंत्र, गायत्री मंत्र ओर मासिक गीत अभ्यास करवाया गया बालकों को शिक्षाप्रद कहानी सुनाई गई ओर संस्कार की बाते बताई गई।
मेड़ता बाल संस्कार केंद्र पर कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। प्रांत मंत्री लीलाधर सोनी जिला सेवा प्रमुख कृष्ण चंद्र सामरिया ,नगर संयोजक रमेश चंद्र सोनी , कार्यकारिणी सदस्य सुनील पुरोहित सहित प्रकल्प के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
*सेवाधाम बालक छात्रावास बीकानेर में दिनांक दिनांक 3/9/2026 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व छात्रावास के भैयाओं के संग सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने बड़े धूम-धाम से मनाया।*
#पाठदान केंद्र का शुभारम्भ
@ पाली( जोधपुर प्रान्त )
आदरणीय राजकुमार ज़ी मटाले के प्रवास पर पाली नगर की विकास नगर सेवा बस्ती मे कार्यालय ट्रस्ट गोकुलदास ट्रस्ट द्वारा संचालित पाठदान केंद्र का शुभारम्भ हुआ।