आज हमारे निवास पर वरिष्ठ नेताओं का सान्निध्य प्राप्त कर एक अत्यंत सुखद और प्रेरणादायक अनुभव हुआ।
एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीय श्री @SachinPilot जी, सहप्रभारी श्री विजय जांगिड़ जी तथा नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री चरणदास महंत जी के आगमन ने मन को आत्मीयता से भर दिया।
उनके आत्मीय आगमन से संवाद और स्नेह का भाव और भी सशक्त हुआ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
राष्ट्र सेवा, सामाजिक न्याय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण हेतु आपकी प्रतिबध्दता सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिये प्रेरणास्त्रोत है।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@kharge
किसान–जवान–संविधान जनसभा
की अभूतपूर्व सफलता के लिए रायपुर ग्रामीण विधानसभा के सभी साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
लगातार तेज बारिश, विपरीत मौसम और प्राकृतिक चुनौतियाँ भी आपकी प्रतिबद्धता और उत्साह को डिगा नहीं सकीं।
आप सभी कार्यकर्ताओं ने समर्पण, श्रम और एकजुटता से इस आयोजन को जनसैलाब और जनसमर्थन में बदल दिया।
यह सिर्फ एक जनसभा नहीं थी, बल्कि लोकतंत्र, अधिकार और भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक चेतना का प्रदर्शन था।
आप सभी को नमन, जिन्होंने भीगते हुए भी विचारों की मशाल को जलाए रखा।
जय किसान। जय जवान। जय संविधान। 🙏
📣 किसान – जवान – संविधान जनसभा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर सादर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।
📅 7 जुलाई 2025 (सोमवार)
📍 साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर
छत्तीसगढ़ तैयार है —किसानों के अधिकार, युवाओं के भविष्य और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होने!
जय जोहार | जय संविधान | जय छत्तीसगढ़
@bhupeshbaghel@DrCharandas@DeepakBaijINC@INCIndia@IYC
आभार 🙏
मेरे जन्मदिन के अवसर पर आप सभी महानुभावों द्वारा मुझे फोन, सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रेषित की गई बधाई एवं शुभकामनाओं से अभिभूत हूँ। आप सभी शुभचिंतकों का मैं हृदय की असीम गहराइयों से हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
मंदिरसौद ग्राम खौली के नव-निर्वाचित सरपंच ने खुलासा किया है कि SDM ने ज़बरदस्ती शराब दुकान खोलने के लिए NOC पर हस्ताक्षर करवाए। दरवाज़ा बंद कर दबाव बनाया गया, धमकियाँ दी गईं, और धारा 40 में हटाने तक की बात कही गई। लेकिन मैं स्पष्ट कर दूँ—पूरा गाँव इस शराब दुकान के खिलाफ है, और हम इसे किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे।
सरकार की मंशा अगर जनता की आवाज़ दबाने की है, तो हम हर कीमत पर लड़ेंगे! मेरी भागीदारी हर उस आंदोलन में रहेगी, जहाँ जनता के हक़ को कुचला जा रहा है। यह लड़ाई सिर्फ खौली की नहीं, हर उस गाँव की है जो अपने हक़ के लिए खड़ा होना जानता है। अब आर-पार की लड़ाई होगी! #BJPHataoDeshBachao #RahulGandhi #RahulGandhiVoiceOfIndia #ModiHaiToMumkinHai
@RahulGandhi@bhupeshbaghel@DeepakBaijINC@DrCharandas@INCIndia@INCChhattisgarh@IYC@IYCChhattisgarh
मां कर्मा आराध्य हमारी, भक्त शिरोमणि मंगलकारी।
सेवा, त्याग, भक्ति उद्धारे, जन-जन में मां अवतारे।।
भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त एवं साहू समाज की आराध्य देवी माता कर्मा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।
भारतीय युवा कांग्रेस के ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम से आपके दीर्घायु जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@UdayBhanuIYC
🇮🇳 क्रिकेट पर भारत का राज कायम!
टीम इंडिया ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराया और 2025 चैम्पियंस ट्रॉफी जीत ली। हर खिलाड़ी का योगदान इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाता है। शाबाश, चैंपियंस! 🏏🔥
#CricketChampions#IndiaWinsAgain#TeamIndia
राष्ट्रीय महासचिव (प्रभारी पंजाब) के रूप में नियुक्ति के पश्चात प्रथम रायपुर आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई दी।
इस शुभ अवसर पर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों एवं संगठन की भावी रणनीतियों पर चर्चा हुई। श्री @bhupeshbaghel जी का अनुभव और मार्गदर्शन सदैव हम कांग्रेस जनों को मजबूती प्रदान करता रहेगा।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत बीरगांव स्थित आकाश नगर के निवासी श्री रविंद्र सिंह जी के निवास पर आयोजित नामकरण एवं छठी संस्कार समारोह में सम्मिलित हुआ।
नवजात शिशु को आशीर्वाद प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस पावन अवसर पर समस्त परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
@bhupeshbaghel@DeepakBaijINC@INCIndia@INCChhattisgarh@IYC@IYCChhattisgarh
गतदिवस जिला महासमुंद में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में सम्मिलित होकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
संगठन की मजबूती व समर्पण के साथ सफल चुनाव की रणनीति पर चर्चा की एवं सभी को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं।
@bhupeshbaghel@DeepakBaijINC@INCIndia@IYC@INCChhattisgarh@IYCChhattisgarh
रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत दलदल शिवनी में धींवर समाज द्वारा आयोजित भव्य वार्षिकोत्सव एवं सम्मेलन समारोह में सम्मिलित होकर समाज के उत्कर्ष और एकता के प्रतीक इस आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ। समाज के विकास और समर्पण की भावना ने सभी को प्रेरित किया।
@bhupeshbaghel@DeepakBaijINC@INCIndia@IYC@INCChhattisgarh@IYCChhattisgarh
रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम उरला में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की एवं उनकी दिव्य लीलाओं का श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सभी की खुशहाली की प्रार्थना की।
@bhupeshbaghel@DeepakBaijINC@INCIndia@IYC@INCChhattisgarh@IYCChhattisgarh
रायपुर ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत बसंत विहार निवासी श्री मोतीलाल साहू जी के पिता जी के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से स्वर्गीय आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने व इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को संबल, धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
@bhupeshbaghel@DeepakBaijINC@IYC@INCIndia@INCChhattisgarh@IYCChhattisgarh