📢 गुजरात 🛣️
गुजरात के बनासकांठा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-168A के थावर-ज़ेरदा (लंबाई 22.45 किमी) खंड के 4-लेन में उन्नयन के लिए 451.49 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।
प्रस्तावित खंड धनेरा कस्बे से होकर गुजरता है और डीसा के पास झेरदा गांव से जुड़ता है। यह खंड राष्ट्रीय राजमार्ग-168 और राज्य राजमार्ग-7 के माध्यम से राजस्थान के सिरोही, पाली की ओर जाने वाले यातायात को सुगम बनाता है। यहां स्थानीय यातायात की मात्रा अधिक रहती है।
वर्तमान में, मौजूदा सड़क पर विशेष रूप से धनेरा में भारी भीड़भाड़ रहती है, इसलिए धनेरा में 5.5 मीटर सर्विस रोड के पुनर्निर्माण के साथ इसे 4-लेन में अपग्रेड करने से भीड़भाड़ कम होगी, सड़क सुरक्षा में सुधार होगा, यातायात की गति बढ़ेगी और यात्रा का समय कम होगा।
#PragatiKaHighway #GatiShakti
@PMOIndia@Bhupendrapbjp@AmitShah@mansukhmandviya@CRPaatil@Nimu_Bambhaniya@GenibenThakor@iJagdishBJP@BJP4Gujarat