भारतीय स्वाभिमान, अदम्य शौर्य व वीरता के अद्वितीय प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध डटने और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व अर्पण करने की प्रेरणा देता है। उनके इसी अप्रतिम साहस व स्वाभिमान के आदर्शों को आत्मसात कर राजस्थान पुलिस प्रदेश की कानून-व्यवस्था व आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव निष्ठापूर्वक समर्पित है।
आइए, इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर एक सुरक्षित, भयमुक्त और शांतिपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें।
@RajCMO@svoruganti1466@RajGovOfficial@Rajeev_ips
#MaharanaPratapJayanti #Shreya #RajasthanPolice #CommitmentToSafety #Jaipur
विशेष अभियान में 1.10 लाख से अधिक वाहनों पर कानूनी हंटर; अकेले मंगलवार को नपे 7,328 वाहन
राजधानी के जयपुर पश्चिम और जयपुर ग्रामीण में तगड़ी नाकेबंदी से मचा हड़कंप; पुलिस चेकिंग से बचने के लिए शॉर्टकट ढूंढते नजर आए नियम तोड़ने वाले चालक
जयपुर 17 जून। राजस्थान की सड़कों पर सुगम, सुरक्षित और नियमबद्ध यातायात व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुरू हुआ महा-अभियान हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के कड़े निर्देशों के बाद प्रदेश के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद है। इस पूरे अभियान की कमान महानिदेशक पुलिस यातायात श्री अनिल पालीवाल और अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस यातायात डॉ. बी.एल. मीणा संभाल रहे हैं, जिनके सुपरविजन में जिला पुलिस और ट्रैफिक टीमें सुबह से देर रात तक काली फिल्म, अवैध हूटर और मॉडिफाइड चेसिस वाले वाहनों को खंगाल रही हैं।
समेकित आंकड़ों पर नजर डालें तो 4 जून से 16 जून 2026 तक के 13 दिनों के भीतर राजस्थान पुलिस ने कुल 1,10,206 वाहनों के खिलाफ सख्त दंडात्मक और विधिक कार्रवाई की है। इनमें ब्लैक फिल्म, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, वाहन की अवैध संरचना परिवर्तन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट, हूटर, प्रेशर हॉर्न तथा वाहनों पर अनाधिकृत शब्द एवं चिन्ह लगाने वालों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन किया गया। अभियान के तहत 16 जून को अकेले 7,328 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
ब्लैक फिल्म और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट पर सबसे अधिक कार्रवाई:
4 जून से 16 जून तक अभियान के दौरान वाहनों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सर्वाधिक 41,982 कार्रवाई की गई। इसके अलावा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के 28,462, वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन के 15,156, वाहन की संरचना (बॉडी/चेसिस) में अवैध परिवर्तन के 10,606, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 8,066 तथा प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न के 5,934 मामलों में कार्रवाई की गई।
16 जून को 7,328 वाहनों पर कार्रवाई:
अभियान के तहत 16 जून को प्रदेशभर में कुल 7,328 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें वाहन की संरचना में अवैध परिवर्तन के 736, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट एवं हूटर के 638, प्रेशर हॉर्न/एयर हॉर्न के 435, ब्लैक फिल्म के 2,565, वाहनों पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन के 1,037 तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट एवं पंजीयन चिन्ह के 1,917 मामलों में चालान बनाए गए।
जयपुर पश्चिम में सर्वाधिक कार्रवाई:
16 जून को जिला स्तर पर जयपुर पश्चिम में सर्वाधिक 487 कार्रवाई दर्ज की गई। इसके बाद जयपुर ग्रामीण में 337, जयपुर यातायात में 294, चित्तौड़गढ़ में 289, धौलपुर में 276, बांसवाड़ा में 261, भीलवाड़ा में 250 तथा निवाड़ी में 249 कार्रवाई की गई। वहीं ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सर्वाधिक 186 कार्रवाई जयपुर यातायात में तथा नियम विरुद्ध नंबर प्लेट के सर्वाधिक 132-132 प्रकरण जयपुर पश्चिम और बारां में दर्ज किए गए।
नियमों की पालना ही सुरक्षित यात्रा की कुंजी:
डीजी ट्रैफिक श्री पालीवाल ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा वाहनों में किसी भी प्रकार की अवैध मॉडिफिकेशन, ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, प्रेशर हॉर्न एवं नियम विरुद्ध नंबर प्लेट का उपयोग नहीं करें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#RajasthanPolice
#RoadSafety
#FollowTrafficRules
#NoBlackFilm
#SayNoToPressureHorn
#SafeRajasthan
#सड़क_सुरक्षा
#यातायात_नियम
सजग राजस्थान, सुरक्षित राजस्थान!
राजस्थान पुलिस के साइबर सपोर्ट सेंटर, जयपुर (CSC) द्वारा 24 मई 2025 से 23 मई 2026 तक की अवधि में कुल 2,803 साइबर अपराध से जुड़े मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान की गई है।
ग्राफ के अनुसार मुख्य आंकड़े इस प्रकार हैं:
💳 वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud): 1,350 मामले
📱 सोशल मीडिया धोखाधड़ी (Social Media Fraud): 1,453 मामले
युवाओं को डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखने के लिए साइबर सपोर्ट सेंटर, जयपुर की मुहिम रंग ला रही है। आंकड़ों के अनुसार, टीम द्वारा अब तक 50 स्कूलों/कॉलेजों में 77 विशेष अवेयरनेस सेशंस आयोजित किए जा चुके हैं। इसके माध्यम से 7,569 बच्चों को साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और ऑनलाइन सेफ्टी के प्रति सीधे जागरूक किया गया है।
"डिजिटल दुनिया में आपकी सतर्कता ही आपका सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी (OTP) किसी से साझा करें।
यदि आप या आपका कोई परिचित किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना समय गंवाए तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/rXsEeqY0uF पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
#RajasthanPolice #CyberSecurity #JaipurPolice #CyberAwareness #SafeRajasthan
#StayAlert
A healthy mind breeds a peaceful society.
On #InternationalDayOfYoga, let’s unite to embrace discipline, health, and harmony. Yoga is not just an exercise; it is a pathway to a calmer mind and a stronger resolve.
Calms the Mind: A peaceful mind reduces stress, fostering a harmonious and crime-free environment in society.
Improves Health: Physical well-being is the foundation of an alert and proactive citizenship.
Boosts Energy & Discipline: Yoga instills self-discipline, encouraging respect for laws and community guidelines.
Promotes Well-being: Rajasthan Police is committed not only to your security but also to your holistic well-being and happiness.
Let's integrate Yoga into our daily routine for a safer, healthier, and happier tomorrow.
One Earth, One Health, One Yoga.
@RajCMO@Rajeev_ips@svoruganti1466
#InternationalDayOfYoga #YogaDay2026 #RajasthanPolice #HealthyIndia
#YogaForLife
#21June
पापा की असली सुपरपावर – सुरक्षा का संकल्प!
हर बच्चे के लिए उनके पिता ही दुनिया के सबसे बड़े 'सुपरहीरो' होते हैं।
इस #FathersDay पर आइए, अपने बच्चों और परिवार की खुशियों को सुरक्षित रखने का वादा करें।
दुपहिया वाहन पर हेलमेट: सिर की सुरक्षा केवल एक कानूनी नियम नहीं, बल्कि आपके बच्चों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।
चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट: सफर छोटा हो या बड़ा, सीट बेल्ट हमेशा लगाएं। यह छोटी सी आदत किसी भी अनहोनी से आपके परिवार को बचा सकती है।
बच्चों के लिए रोल मॉडल बनें: जब आप यातायात नियमों का पालन करते हैं, तो आपके बच्चे भी जिम्मेदारी और अनुशासन सीखते हैं।
राजस्थान पुलिस का संदेश: "उनकी सुरक्षा, हमारी खुशी।" इस फादर्स डे पर अपने परिवार को 'सुरक्षित सफर' का सबसे अनमोल उपहार दें।
सफर चाहे जैसा भी हो, सुरक्षा नियमों को अपनाकर जिम्मेदारी निभाएं। क्योंकि, "आप साथ हैं, तो हर सफर सुरक्षित है।"
@RajCMO@Rajeev_ips@svoruganti1466
#FathersDay2026 #RoadSafety #RajasthanPolice #DriveSafe #PapaKiSuperpower
Dad's Real Superpower – The Pledge of Safety!
For every child, their father is the biggest 'superhero' in the world.
This #FathersDay, let us promise to protect the happiness of our children and family.
Helmet on a Two-Wheeler: Wearing a helmet is not just a legal rule; it is a guarantee for your children's secure future. Always wear a helmet while riding.
Seat Belt in a Four-Wheeler: Whether the journey is short or long, always wear a seat belt. This small habit can protect your family from any untoward incident.
Be a Roll Model for Your Kids: When you follow traffic rules, your children also learn responsibility and discipline.
Message from Rajasthan Police:
Their safety, our happiness. This Father's Day, give your family the most precious gift of a 'Safe Journey'.
No matter what the journey is, fulfill your responsibility by adopting safety rules. Because, "When you are together, every journey is safe."
#FathersDay2026 #RoadSafety #RajasthanPolice #DriveSafe #PapaKiSuperpower
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में महानिदेशक पुलिस, श्री राजीव कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने योग अभ्यास किया।
डी.जी.पी. महोदय ने संदेश दिया कि इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वयं के लिए समय निकालकर योग अवश्य करें। 'हम स्वस्थ रहेंगे, तभी आमजन भी सुरक्षित और खुशहाल रहेंगे।'
स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज: राजस्थान पुलिस का मानना है कि एक स्वस्थ और ऊर्जावान पुलिसकर्मी ही नागरिकों की सुरक्षा और सेवा को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकता है।
तनावमुक्त कार्यप्रणाली: योग न केवल शरीर को निरोगी रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर पुलिसकर्मियों के व्यवहार में संवेदनशीलता और विनम्रता लाता है।
स्वच्छ और पारदर्शी छवि: यह आयोजन दर्शाता है कि राजस्थान पुलिस अनुशासन के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक शुद्धि को भी प्राथमिकता देती है, जो एक स्वच्छ छवि का आधार है।
आमजन को संदेश : पुलिस विभाग आम जनता से भी अपील करता है कि व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय योग के लिए निकालें। आपका अच्छा स्वास्थ्य ही एक सशक्त समाज का निर्माण करता है।
आइए, उत्तम स्वास्थ्य और जन-सेवा के संकल्प के साथ योग को जीवन का हिस्सा बनाएं।
#RajasthanPolice #YogaDay
#HealthIsWealth
#FitIndia
सत्य की परख, सुरक्षित समाज का आधार!
कोई भी सूचना साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें। फेक न्यूज भ्रम फैलाती है और समाज की शांति को प्रभावित करती है।
सोचें, फिर साझा करें: किसी भी खबर पर तुरंत विश्वास न करें, पहले उसकी पुष्टि करें।
यूआरएल (URL) की जांच: हमेशा आधिकारिक वेबसाइट के लिंक को ध्यान से देखें।
विश्वसनीय स्रोत: केवल प्रमाणित मीडिया प्लेटफॉर्म या सरकारी चैनलों की खबरों पर भरोसा करें।
फैक्ट-चेक का उपयोग: संदिग्ध खबरों की सत्यता जानने के लिए फैक्ट-चेक वेबसाइट्स की मदद लें।
तस्वीरों की सत्यता: पुरानी या भ्रामक तस्वीरों की पहचान के लिए 'गूगल रिवर्स इमेज सर्च' का प्रयोग करें।
पुलिस का सहयोग करें: किसी भी भ्रामक या शांति भंग करने वाली फेक न्यूज की सूचना तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या 112 पर दें।
आइए, एक जिम्मेदार नागरिक बनें और अफवाहों को रोकें।
सजग रहें, सुरक्षित रहें!
#RajasthanPolice #StopFakeNews #FactCheck
#CyberSafety
#AlertCitizen
• पुलिस महानिदेशक, राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने आज गोद लिए गए सांगानेर थाने का निरीक्षण किया।
• निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं, संसाधनों और कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया।
• डी.जी.पी. ने सांगानेर थाने को मॉडल थाना के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
• थाने की आधारभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।
• पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
• थाने में आने वाले आमजन और परिवादियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
• फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए पुख्ता कार्रवाई करने को कहा गया।
• जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील एवं परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया गया।
• थाने में स्वच्छता, अनुशासन और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
• डी.जी.पी. ने पुलिस-जन विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने के लिए नागरिकों के साथ बेहतर संवाद और व्यवहार पर जोर दिया।
#RajasthanPolice
#DGP_Rajasthan
#ModelThana
#SanganerPolice
#PublicCentricPolicing
#JanSunwai
#GoodGovernance
#SmartPolicing
कर्तव्य पथ पर पुनः कदम: सांगानेर पुलिस थाना का औचक निरीक्षण।
यहाँ से शुरू हुआ सुशासन का सफर।
डी.जी.पी. श्री राजीव कुमार शर्मा ने गोद लिए सांगानेर पुलिस थाना का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था व लंबित मामलों की समीक्षा की।अधिकारियों को 15 दिन में कार्यों को गति देने के स्पष्ट निर्देश दिए।
थाना की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और अपराध अनुसंधान की गहन समीक्षा की गई।
कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त करने और पेंडेंसी खत्म करने के लिए अधिकारियों को 15 दिन का स्पष्ट समय दिया गया है, जिसके बाद पुनः समीक्षा होगी।
आमजन की त्वरित सुनवाई और पारदर्शी पुलिसिंग ही पुलिस मुख्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
@RajCMO@Rajeev_ips@svoruganti1466
#RajasthanPolice #PublicSafety #GoodGovernance
#JaipurPolice
#DGP_Rajasthan
#SanganerPoliceStation
#DGIGConference2025
थाने में मासूमों की किलकारियां और दोस्ती का नया आगाज़!
जयपुर दक्षिण के नारायण विहार थाने में एस.एच.ओ. श्रीमती गुंजन सोनी की विशेष पहल पर एन.जी.ओ. के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण कर जाना पुलिस का कामकाज।
बेहद दोस्ताना माहौल में बच्चों को एफ.आई.आर. प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा, पॉक्सो और नए कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान बच्चों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ शानदार नाटक प्रस्तुत कर समाज को बड़ा संदेश दिया।
राजस्थान पुलिस के इस मानवीय व्यवहार से बच्चों के मन से खाकी का डर दूर हुआ और विश्वास मजबूत हुआ।
हमारा ध्येय: सुरक्षित बचपन, सशक्त समाज!
@RajCMO@svoruganti1466@Rajeev_ips@jaipur_police
#JaipurPolice #RajasthanPolice #ChildSafety #CommunityPolicing #CyberAwareness #BalVivahMuktRajasthan
सुरक्षित भोजन, स्वस्थ जीवन।
स्वास्थ्य और सुरक्षा का गहरा नाता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर #RajasthanPolice आप सभी से 'स्वच्छ भोजन चुनने' और 'खाद्य सुरक्षा अपनाने' का आह्वान करती है।
स्वास्थ्य सुरक्षा भी है हमारी प्राथमिकता: राजस्थान पुलिस केवल अपराध मुक्त समाज ही नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और खुशहाल समाज की कामना करती है। सुरक्षित भोजन हर नागरिक का अधिकार और आधार है।
सजग नागरिक, सुरक्षित समाज: बाजार से खाद्य सामग्रियां खरीदते समय उनकी शुद्धता, पैकेजिंग और एक्सपायरी डेट की जांच अवश्य करें। हमेशा "स्वच्छ भोजन चुनें"।
मिलावटखोरी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: खाद्य पदार्थों में मिलावट करना या अशुद्ध चीजें बेचना कानूनन गंभीर अपराध है। यदि आपके आस-पास ऐसी कोई अवैध गतिविधि हो रही है, तो तुरंत संबंधित प्रशासन या पुलिस को सूचित करें।
खाद्य सुरक्षा अपनाएं: घर और व्यवसाय, दोनों स्तरों पर भोजन को सुरक्षित व स्वच्छ तरीके से रखने की आदत डालें ताकि दूषित भोजन से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
मिलावट के खिलाफ सतर्क रहें, जागरूक बनें और एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
#WorldFoodSafetyDay #FoodSafety #RajasthanPolice #HealthyRajasthan
संडे को सुस्ती नहीं, सेहत को चुना!
आज 7 जून 2026 को राजस्थान पुलिस के #SundaysOnCycle अभियान को आप सभी के सहयोग से अपार सफलता मिली।
'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज' के संदेश को आत्मसात करते हुए राजस्थान पुलिस के जवानों और आमजन ने साइकिल चलाकर एक सशक्त और 'हेल्दी राजस्थान' के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाई।
इस अभियान के मुख्य स्तंभ जो आज हमारी जीवनशैली का हिस्सा बने:
हृदय का स्वास्थ्य: नियमित साइकिलिंग से दिल रहता है दुरुस्त और शरीर बनता है ऊर्जावान।
तनाव से मुक्ति: मात्र आधा घंटा रोज पैडल मारकर मानसिक तनाव को अलविदा कहें।
मजबूत इम्युनिटी: खुद को मौसमी बीमारियों से बचाने का सबसे आसान और मजेदार तरीका।
फिटनेस केवल व्यक्तिगत लाभ नहीं, बल्कि एक जागरूक और स्वस्थ समाज की नींव है।
आज का यह जोश केवल संडे तक सीमित न रहे, इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
खुद को फिट बनाएं, राजस्थान को आगे बढ़ाएं!
#FitIndia
#SundaysOnCycle #HealthyRajasthan #RajasthanPolice #FitnessMotivation