विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
विजयादशमी का पावन पर्व हमें सदैव सत्य के पथ पर चलने, धर्म की रक्षा करने और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है।
जय श्रीराम! 🚩
ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड स्थित माँ शीतला फार्म हाउस में भाजपा युवा मोर्चा ग्वालियर ग्रामीण के जिला महामंत्री श्री मनोज गुर्जर जी की भतीजी के सगाई समारोह में सम्मिलित होकर वर-वधू को सुखद एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएँ दी।
माँ दुर्गा के नवम स्वरूप माँ सिद्धिदात्री की आराधना से जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और सद्बुद्धि का संचार हो।
इस पावन महानवमी पर माँ रानी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे और हर घर में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
आप सभी को महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुई घटना में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी को तत्काल हटाने एवं तीन थाना प्रभारियों, एक यातायात निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और तीन आरक्षकों को निलंबित करने तथा घटना की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि जिम्मेदारी तय कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
सभी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। जनसुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्वालियर में हुए ट्रक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःख की घड़ी में राज्य सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ है। सभी मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 2-2 लाख रूपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। प्रभावित परिवार ग्वालियर, शिवपुरी और श्योपुर से हैं। मंत्रीद्वय श्री @Aidalsinghkbjp जी और @RakeshShukla_12 जी को ग्वालियर पहुंचने के निर्देश भी दिए हैं।
बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
ॐ शांति!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के मुख्य द्वार पर हुई दुखद सड़क दुर्घटना पर गहन दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ (PMNRF - प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) की ओर से ₹2-2 लाख की अनुग्रह राशि और घायलों को ₹50,000 देने के निर्देश दिए हैं।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर हुई दुःखद सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए श्रद्धालुओं का जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में इलाज हो रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री श्री ऐंदल सिंह कंसाना जी और श्री राकेश शुक्ला जी के साथ ट्रामा सेटर पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर निशुल्क उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
@narendramodi@PMOIndia@DrMohanYadav51@CMMadhyaPradesh@JansamparkMP@dmgwalior@PROJSGwalior
ग्वालियर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर देर रात हुए भीषण हादसे में कई श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। दुखद घटना के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं और घायलों के त्वरित व समुचित इलाज हेतु निर्देश दिए हैं।
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी से दूरभाष पर चर्चा कर भीषण हादसे की जानकारी दी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने राज्य शासन की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता एवं निशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय आघात सहन करने की शक्ति व संबल दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
ॐ शांति
@PMOIndia@CMMadhyaPradesh@JansamparkMP@dmgwalior@PROJSGwalior
आदरणीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी से अभी फोन पर चर्चा कर ग्वालियर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर मार्ग पर हुए भीषण हादसे की जानकारी दी।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने राज्य शासन की ओर से सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं गंभीर घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता एवं निशुल्क इलाज के निर्देश दिए हैं।
माता रानी से दिवंगतों को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
@dmgwalior@PROJSGwalior
ग्वालियर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर मार्ग पर देर रात हुए भीषण हादसे में कई श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुखद हादसे में काल कवलित हुए श्रद्धालुओं के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
देर रात हुई दुखद घटना के बाद से प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं और घायलों के त्वरित व समुचित इलाज हेतु निर्देश दिए हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय आघात सहन करने की शक्ति व संबल दें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
ॐ शांति
इस दौरान मंत्री जी एवं सांसद जी ने घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी घायलों का बेहतर एवं निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रभु श्रीराम से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर हुई दुःखद सड़क दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का हाल जानने प्रदेश सरकार के मंत्री श्री ऐंदल सिंह कंसाना जी, श्री राकेश शुक्ला जी तथा ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह जी भाईसाहब के साथ जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर पहुँचा।
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर हुए भीषण हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
नवरात्रि के पावन पर्व के सातवें दिवस आज ग्वालियर के वार्ड क्रमांक 52 स्थित कृष्णा कॉलोनी में माँ दुर्गा की आरती में सम्मिलित होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जय माता दी!
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज ग्वालियर ग्रामीण के डबरा विधानसभा अंतर्गत विलोआ नगर पंचायत में माँ दुर्गा की आरती में सम्मिलित होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जय माता दी।
कल ग्वालियर ग्रामीण की भितरवार विधानसभा के नगर पंचायत मोहना में श्री राकेश नामदेव जी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें नवीन गृह की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
शारदीय नवरात्रि के सप्तम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🌺
माँ कालरात्रि का दिव्य आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे। माँ आपके जीवन से सभी बाधाएँ दूर कर परिवार में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि का संचार करें।
जय माँ कालरात्रि! जय माता दी! 🙏
ग्वालियर से भितरवार विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में जाते समय मार्ग में कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व के लिए सभी कार्यकर्ता साथियों का हृदय से आभार।
ग्वालियर प्रवास के दौरान निर्माणाधीन संभागीय भाजपा कार्यालय का अवलोकन करने पधारे मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री धर्मेंद्र लोधी जी का आत्मीय स्वागत किया।
@DharmendrLodhii