श्रावण मास से 15 दिन पूर्व, कस्बा रबूपुरा की नन्हीं बिटिया कुमारी #ChinkiMeena द्वारा भगवान त्रिकालदर्शी महादेव एवं माता पार्वती का यह सुंदर, मनमोहक चित्र सप्रेम भेंट करना अत्यंत भावविभोर करने वाला है। बिटिया की श्रद्धा, संस्कार और सृजनशीलता प्रशंसनीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उसे उत्तम स्वास���थ्य, उज्ज्वल भविष्य और सदैव अपने दिव्य आशीर्वाद से अभिसिंचित रखें। बच्ची को इस स्नेहिल उपहार के लिए हृदय से आभार एवं ढेरों शुभाशीष। हर हर महादेव! 🚩🔱
“सपनों को अब नहीं तय करनी होगी दूरियों की मंज़िल…”
वर्ष 2019 में जिस राजकीय महिला महाविद्यालय की आधारशिला रखी गई थी, वह अब इसी सत्र स��� शुरू होने जा रहा है। हाल ही में लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से भेंट के दौरान इस महाविद्यालय को तत्काल शुरू करने का आग्रह किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री जी के संवेदनशील निर्णय के परिणामस्वरूप अब 16 जुलाई से ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ होगा। यह जेवर की हर बेटी के सपनों को नई उड़ान देने वाला निर्णय है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। #MLAJewar
#Jewar #YogiAdityanath #GirlsCollege #EducationForAll #WomenEmpowerment #Development
माननीय @CP_Noida मोहदया एवं @DCPCentralNoida से तत्काल हस्तक्षेप और कठोर कार्र��ाई की मांग।
@noidapolice @Uppolice @dgpup
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मसाज पार्लर की आड़ में चल रही संदिग्ध एवं अवैध गतिविधियों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं। आज फिर मीडिया के माध्यम से एक बार यह गंभीर मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और स्@SHObisrakh कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि लगभग 15 दिन पहले भी NEFOWA द्वारा @SHObisrakh को इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया था और कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद आज फिर मीडिया के माध्यम से वही गंभीर विषय सामने आना कई सवाल खड़े करता है।
��ाइज मार्केट, आइकॉन लीजर वैली, गौर सिटी सेंटर, गैलेक्सी मॉल सहित कई प्रमुख स्थानों पर ऐसे मसाज पार्लरों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। यदि इन स्थानों पर नियमों का उल्लंघन या अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं, तो समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
सबसे बड़ा सवाल संबंधित पुलिस चौकी प्रभारियों की भूमिका पर है।
जब नागरिक लगातार शिकायतें कर रहे थे और प्रशासन को जानकारी दी ��ा रही थी, तो क्या संबंधित चौकी प्रभारियों को इसकी जानकारी नहीं थी?
यदि जानकारी थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
और यदि जानकारी नहीं थी, तो यह क्षेत्र की निगरानी व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की गंभीर कमी को दर्शाता है।
वीडियो के माध्यम से यह भी सामने आया कि 112 पर सूचना देने के बाद भी कई घंटे तक पुलिस रिस्पॉन्स नहीं पहुंचा। आख़िरी में चौकी को सूचना देने के बाद पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मी काफी दूर�� पर खड़े रहे और मौके पर जाकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यदि किसी गंभीर मामले में भी त्वरित कार्रवाई नहीं होती, तो इसकी जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है।
इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खुलेआम शराब सेवन, शराब ठेकों के आसपास अव्यवस्था, देर रात तक चलने वाली संदिग्ध गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर कानून उल्लंघन की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं।
अब केवल औपचारिक कार्रवाई नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करते हुए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट लाखों परिवारों का घर है। यहां की सुरक्षा, सम्मान और कानून व्यवस्था से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
वीडियो आभार: @SudarshanNewsTV
प्रखर वक्ता एवं जनप्रिय राजनेता, माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपका सरल व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण करोड़ों देश वासियों के लिए प्रेरणा का स्र��त है।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना है।
.@dfccil_india@dfccilinfo@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw DFCCIL द्वारा ग्रेटर नोएडा के 130m रोड पर फ्लाईओवर (ROB) बनाया गया है। पिछले महीने यह ROB ट्रैफिक के लिए खोला गया है। ROB की सड़क की गुणवत्ता इतनी खराब है कि पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तरफ से तिलपता जाने वाले सेक्शन पर सड़क उखड़ने लगी है। कृप्या सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी और काम के दौरान quality चेक करने वाले अधिकारियों पर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें। @PMOIndia@narendramodi@dmgbnagar@MedhaRoopam
देश के यशस्वी रक्षामंत्री, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में 2014 में भाजपा ने अपनी पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनाई थी और नरेंद्र मोदीजी प्रधानमंत्री बने, ऐसे क��लजयी व्यक्तित्व के धनी आदरणीय राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं....🙏🙏
@rajnathsingh जी
पंचशील ग्रीन-2 में गंभीर सड़क हादसा:
आज सुबह पंचशील ग्रीन-2 में एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रही महिला कथित तौर पर मोबाइल फोन देख रही थी और अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी। बताया जा रहा है कि गेट से निकलते समय महिला ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। गनी���त रही कि सामने एक ��्कूटी खड़ी थी, जिससे कार पहले स्कूटी से टकराई और उसकी रफ्तार कुछ कम हो गई। इसके बावजूद कार अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और सड़क पर मौजूद करीब 8–10 बच्चों तथा कुछ अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कई बच्चों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद महिला अपनी कार लेकर घटनास्थल से चली गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
@CP_Noida @DCPCentralNoida @2_noida @SHObisrakh
.@CP_Noida@DCPCentralNoida@noidapolice@Uppolice
स्कूटी की हालत देखकर सहज ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी तेज़ रही होगी। गनीमत रही कि कार पहले स्कूटी से टकराई, जिससे उसकी रफ्तार कुछ कम हो गई। यदि सामने स्कूटी न होती, तो यह हादसा कहीं अधिक भयावह हो सकता था और बड़ी जनहानि भी हो सकती थी।
ग्रेटर नोएडा को सेफ सिटी बनाने के लिए ISMTS और cctv कैमरे लगा��े की योजना अभी तक शुरू हो चुकी होती यदि मार्च 2026 मे मात्र 2Cr की अधिक बोली की वजह से @OfficialGNIDA ने निविदा निरस्त नहीं की होती। GNIDA का बजट 227.6Cr था और L1 निविदाकार L&T की बोली 229.5Cr, मतलब GNIDA के बजट से मात्र 2Cr यानि मात्र 1% अधिक।
इस अतिमहत्वपूर्व परियोजना की निविदा प्रक्रिया को मात्र 1% अधिक की बोली के कारण निरस्त कर परियोजना को लंबित कर देना कहीं से भी उचित नहीं था। जनता के सुरक्षा से जुड़े 29-03-2024 की निविदा को 19-03-2026 को निर��्त किया जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण था और साबित भी करता है कि GNIDA जनता कि सुरक्षा के लिए कितनी गंभीर है।
@myogiadityanath @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @spgoyal @dmgbnagar @CP_Noida @Uppolice @noidapolice