2020 विधान सभा के चुनाव में बनियापुर विधान सभा में अपने नेता आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी के साथ उस मंच का संचालन मेरे द्वारा ही किया गया था
@ArunBhartiLJP
आज राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने सपरिवार पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात लंगर का महाप्रसाद ग्रहण किया तथा सेवा की।
#ChiragPaswan
आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन जी के सरकारी आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
@NitinNabin
मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है, जिन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री जी पर अटूट विश्वास जताया। यह केवल NDA के घटक दलों के लिए ही नहीं, बल्कि देश की उस विशाल जनसंख्या के लिए भी गौरव का विषय है, जिसने उन्हें लगातार तीसरी बार देश की बागडोर संभालने का जनादेश दिया और उनके नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त किया।
यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि आज प्रधानमंत्री जी का कार्यकाल देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में दर्ज हुआ है।
प्रधानमंत्री जी ने हमारे सामने नए लक्ष्य भी निर्धारित किए हैं, ताकि हम देश को विकास और प्रगति की नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें। पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों को आधार बनाते हुए और भविष्य की चुनौतियों व दायित्वों को ध्यान में रखते हुए, हम अब नए उत्साह, नई ऊर्जा और पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
बिहार विधानमंडल परिसर में बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी अशरफ अंसारी जी के नामांकन में शामिल हुआ।
#NDA4Bihar#ViksitBihar
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान मेरे लिए सर्वोपरि है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के आदर्शों और सिद्धांतों का झंडा मजबूती के साथ न सिर्फ थामे रखा, बल्कि बिना किसी व्यक्तिगत आकांक्षा के पार्टी के मूल्यों, विचारों और संघर्षों को बिहार के कोने-कोने तक पहुंचाने का कर्मठ प्रयास निरंतर किया है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
सन् 2013 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धेय रामविलास पासवान जी ने जब मुझे केंद्रीय संसदीय बोर्ड की जिम्मेदारी देकर बिहार भेजा था , तब अशरफ अंसारी जी के पूजनीय पिताजी ने भभुआ में एक सफल कार्यक्रम कराकर मुझे राजनीतिक पहचान दिलाई थी। आज उन्हें विधान परिषद का प्रत्याशी बनाया जाना मेरे लिए सम्मान की बात है।
यह फैसला हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है जो निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहें है। यह निर्णय स्पष्ट संदेश देता है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में संगठन के प्रति समर्पण, संघर्ष और निष्ठा का सम्मान किया जाता है तथा जमीनी कार्यकर्ताओं को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है।
कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं और उनका सम्मान ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यही हमारी राजनीति है, यही हमारी प्रतिबद्धता है।
आज पटना में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में बिहार सरकार द्वारा #NIFTEM के लिए 100 एकड़ भूमि हस्तांतरण किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
साथ ही प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र को सशक्त बनाने, उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा निवेश के बेहतर वातावरण के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बिहार में निवेश की इच्छुक कई उद्योग इकाइयों को सुरक्षा एवं अनुकूल माहौल का भरोसा कैसे दिया जाए, इस विषय पर भी गंभीर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त बिहार सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु आगामी 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने तथा प्रत्येक वर्ष लगभग 20 हजार शिक्षकों की बहाली के निर्णय के लिए भी माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। शिक्षकों की भर्ती को लेकर हाल के दिनों में जो चिंताएं और आक्रोश सामने आए थे, उस विषय पर मैंने पूर्व में भी माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा की थी। आज इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उनका विशेष धन्यवाद दिया।